📱Download Our App
तत्काल टिकट बुकिंग पर नया नियम लागु, बिना OTP नहीं होगी टिकट जारी

तत्काल टिकट बुकिंग पर नया नियम लागु, बिना OTP नहीं होगी टिकट जारी

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट पर ओटीपी वेरिफिकेशन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय रेलवे अब देश भर की 100 ट्रेनों में तत्काल टिकट के वेफीफिकेशन प्रणाली को लागु करने का फैसला लिया है। इस नियम के बाद तत्काल टिकट बुकिंग के लिए सभी यात्रियों को ओटीपी बताना अनिवार्य है, जिसे सत्यापन के बाद ही टिकट जारी होगा। इस नियम से फर्जी टिकट और दलाली पर रोक लगेगी।

News Source: लल्लूराम
किराया मांगने गयी महिला की हत्या, बेग में छुपाई लाश

किराया मांगने गयी महिला की हत्या, बेग में छुपाई लाश

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसाइटी में किरायेदार ने 4 महीने का किराया मांगने गयी 48 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। पति पत्नी ने हत्या करने के बाद लाश को बेग में भरकर बेड के नीचे छुपा दिया। देर रात जब महिला घर नहीं लौटी तो शक हुआ और पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

News Source: एबीपी न्यूज़
IND Vs SA : अधिक फोग के कारण मैच रद्द होने पर फैन्स हुए निराश

IND Vs SA : अधिक फोग के कारण मैच रद्द होने पर फैन्स हुए निराश

भारत-अफ्रीका के बीच चौथा T20 मैच 17 दिसम्बर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाने वाला था लेकिन अधिक फोग के कारण यह मैच BCCI ने रद्द कर दिया। मैच को देखने के लिए सभी फेन्स काफी उत्सुक थे लेकिन उन्हें निराश होकर जाना पड़ा। फैन्स ने BCCI से टिकिट के पैसे मांगने की मांग की, रिपोर्ट के अनुसार मैच रद होने पर दर्शकों को टिकट का पूरा पैसा वापस किया जाएगा।

News Source: जागरण
IND VA SA : सालों बाद दिखा ऐसा मंजर

IND VA SA : सालों बाद दिखा ऐसा मंजर

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कल लखनऊ के इकना स्टेडियम में अपना चौथा टी20 मैच खेला जाना था। लेकिन घने कोहरे की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा। यह काफी सालों बाद हुआ की घने कोहरे की वजह से कोई टी20 मैच रद्द हुआ है। इससे पहले 1998 में पाकिस्तान के फैसलाबाद में पाकिस्तान और जिम्बाम्बे के बीच टेस्ट मैच रद्द करना पड़ा था।

News Source: आज तक
चलती ट्रैन में अधिकारी पर मारी CBI ने रेड

चलती ट्रैन में अधिकारी पर मारी CBI ने रेड

सेंट्रल कमांड लखनऊ में एक सीनियर अधिकारी CBI के रडार में आ फसा। दरअसल लखनऊ से कटनी की और जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान उस अधिकारी के पास नगद 5 लाख रुपये बरामद किए। नगदी के स्त्रोत पर सही जवाब नहीं मिलने पर CBI ने पूछताछ शुरू कर दी। रिपोर्ट के बाद जाँच में यह पता चला है की यह रकम MES से जुड़े लेन-देन की है और आगे FIR दर्ज हो सकती है।

News Source: पत्रिका
MPESB ने 474 पदों पर निकाली भर्ती, यहां करे अप्लाई

MPESB ने 474 पदों पर निकाली भर्ती, यहां करे अप्लाई

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने वालो के लिए MPESB ने ग्रुप-1 और सब-ग्रुप-2 का नोटिफिकेशन जारी किया है। ग्रेजुएशन और मास्टर डिग्री करने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 7 जनवरी 2026 तक चलेगी। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
छिंदवाड़ा अस्पताल से दिल दहला देने वाली वारदात, नवजात बच्ची की मौत

छिंदवाड़ा अस्पताल से दिल दहला देने वाली वारदात, नवजात बच्ची की मौत

एमपी के छिंदवाड़ा जिले से एक घमासान वारदात सामने आई जिसने पुरे जिले में सनसनी मचा दिया है। दरअसल छिंदवाड़ा के परासिया सिविल अस्पताल के शौचालय में नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रिपोर्ट के अनुसार जिंदा बच्ची को कमोड में डालकर फ्लश किया गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस CCTV के आधार पर संदिग्ध महिला की तलाश कर रही है।

News Source: नईदुनिया
WEATHER UPDATE : इन राज्यों में 3 दिन होगी भारी बारिश

WEATHER UPDATE : इन राज्यों में 3 दिन होगी भारी बारिश

IMD ने देश के कई राज्यों ने बारिश की अलर्ट जारी किया है। जिसमे पंजाब में 17 से 20 दिसंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 17 और 18 दिसंबर को बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन 19 और 20 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है। साथ ही 17 से 20 दिसंबर को उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और कराईकल में भी बारिश हो सकती है।

News Source: एबीपी न्यूज़
NTA ने किया UGC NET दिसम्बर 2025 परीक्षा शेड्यूल जारी

NTA ने किया UGC NET दिसम्बर 2025 परीक्षा शेड्यूल जारी

जानकरी के लिए बता दे की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने UGC NET दिसम्बर 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 31 दिसम्बर से जनवरी 2026 के पहले सप्ताह तक चलेगी। रिपोर्ट के अनुसार यह परीक्षा CBT मोड़ में ली जाएगी। बताया गया है की एग्जाम सेंटर की लिस्ट भी जल्द जारी होगी। परीक्षा की सभी अपडेट NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर मिल जाएंगीं।

News Source: एनडीटीवी
नहीं रहे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी डिजाइन करने वाले राम सुतार

नहीं रहे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी डिजाइन करने वाले राम सुतार

मशहूर मूर्तिकार राम सुतार का लगभग 100 साल की उम्र में नोएडा सेक्टर 19 में स्थित घर पर निधन हो गया। उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को डिजाइन किया था। हाल ही में उन्हें महाराष्ट्र भूषण सम्मान भी मिला था। इससे पहले राम सुतार को पद्मश्री, पद्मभूषण और टैगोर अवॉर्ड भी मिल चुके थे। अपनी शानदार कला के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष