📱Download Our App
BREAKING : विजिबिलिटी कम होने से दिल्ली एयरपोर्ट पर 22 उड़ाने रद्द

BREAKING : विजिबिलिटी कम होने से दिल्ली एयरपोर्ट पर 22 उड़ाने रद्द

देश में कई राज्यों में ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखा दिया है जिसके चलते मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में अधिक फोग के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है जिससे फ्लाइट उड़ान में काफी दिक्कत आ रही है। अधिक फोग के कारण आज दिल्ली एयरपोर्ट पर 22 उड़ाने रद्द हुई। इसमें 11 फ्लाइट दिल्ली से जाने वाली और 11 फ्लाइट दिल्ली पर आने वाली शामिल है।

News Source: एनडीटीवी
Accident : डंपर की जोरधार टक्कर से महिला की मौत

Accident : डंपर की जोरधार टक्कर से महिला की मौत

अहमदाबाद शहर एक्टिवा से जा रहे एक कपल को भारी डंपर ने पीछे से जोरधार टक्कर मारी जिसके बाद डंपर का टायर महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया। महिला की हालत काफी गंभीर थी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और वहां उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय गायत्री बहन के रूप में हुई है। पुलिस CCTV फुटेज से फरार चालक की तलाश में लगी हुई है।

News Source: आज तक
सुबह-सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन लोग घायल

सुबह-सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत, तीन लोग घायल

गुरुवार सुबह जगदलपुर और रायपुर के बीच नेशनल हाईवे-30 पर एक टूरिस्ट बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गयी। बस में करीब 30 से 40 यात्री सवार थे, जिसमे से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके अलावा ड्राइवर सहित तीन यात्री घायल हो गए। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जगदलपुर अस्पताल में रेफर किया गया।

News Source: पत्रिका
सुरक्षित निवेश के लिए PPF सबसे बेस्ट, 15 साल के निवेश पर मोटा फण्ड

सुरक्षित निवेश के लिए PPF सबसे बेस्ट, 15 साल के निवेश पर मोटा फण्ड

आज के समय में जहां ट्रेडिंग ऐप में ज्यादा रिस्क होता है, वहीं पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानि पीपीएफ एक सुरक्षित निवेश विकल्प है। इस सरकारी स्कीम में  निवेश के लिए 15 साल की अवधि मिलती है जो फिलहाल 7.1% ब्याज दे रही है। अगर कोई व्यक्ति हर महीने 3000 रुपये निवेश करता है, तो 15 साल में उसे करीब 9.76 लाख रुपये मिल सकते हैं, जिसमें लगभग 4.36 लाख रुपये सिर्फ ब्याज होता है।

News Source: हरिभूमि
शादी के बाद नजर आए कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय

शादी के बाद नजर आए कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय का विवाह 5 दिसंबर को हुआ था। जिसके बाद वह पत्नी संग सबसे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। इसकी फोटो कथावाचक इंद्रेश जी ने इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। फोटो ने शिप्रा ने हरी सिल्क साड़ी पहनी है जो साउथ इंडियन टेम्पल विजिट में काफी शुभ मानी जाती है। वहीं कथावाचक इंद्रेश ने सफेद धोती पहनी है, जो तिरुपति में पुरुषों की क्लासिक ड्रेस है।

News Source: आज तक
बाघ शिकार के मामले में महिला सरपंच गिरफ्तार

बाघ शिकार के मामले में महिला सरपंच गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बाघ शिकार के मामले की वारदात सामने आई है जहाँ वन विभाग ने कार्रवाही करते हुए भैंसमुंडा ग्राम पंचायत से महिला सरपंच सिस्का कुजूर को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार वन विभाग ने बताया है की बाघ का शव जंगल में मिलने के बाद जाँच से उस महिला के घर में बाघ के नाख़ून और बाल बरामद हुए। मामले को हाई कोर्ट ने भी गंभीरता से लिया है और जांच जारी है।

News Source: हरिभूमि
‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस तहलका, बनी 2nd सबसे कमाऊ एडल्ट फिल्म

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस तहलका, बनी 2nd सबसे कमाऊ एडल्ट फिल्म

हर रोज ‘धुरंधर’ फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है और इस फिल्म ने अपने नाम कई रिकॉर्ड बना लिए है। फिल्म रिलीज होने के दो हफ्ते पुरे हो गए है और इसने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपये सेअधिक की कमाई कर ली है। भारत में इस फिल्म ने 437 करोड़ से अधिक कमा चुकी है और अब यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली A सर्टिफिकेट फिल्मों में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

News Source: एनडीटीवी
सात भागते घोड़ों की तस्वीर किस दिशा में लगाना माना जाता है शुभ?

सात भागते घोड़ों की तस्वीर किस दिशा में लगाना माना जाता है शुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार सात भागते घोड़ों की तस्वीर घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन ध्यान रहे इस तस्वीर को घर या ऑफिस में पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे आपका कारोबार आगे बढ़ता है और उत्तर दिशा में लगाने से धन लाभ की प्राप्ति होती है। साथ ही घोड़े अंदर की तरफ हों, सभी सफेद हों और एक ही दिशा में दौड़ते दिखना चाहिए।

News Source: इंडिया टीवी
BREAKING : घने कोहरे के कारण स्कूल बंद का आदेश जारी

BREAKING : घने कोहरे के कारण स्कूल बंद का आदेश जारी

यूपी के बरेली जिले में अधिक कोहरा और शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है, जिससे जिला प्रसाशन ने कक्षा 1 से 8वी तक के सभी स्कूल 18 से 20 दिसंबर तक बंद रहेंगे। यूपी के कई जिलों में और बरेली में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक घने कोहरे की चेतावनी दी है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

News Source: प्रभात खबर
ये चीजे खाने से होती है दांतो में कैविटी

ये चीजे खाने से होती है दांतो में कैविटी

हर किसी का सोचना होता है कि दांतों में कैविटी सिर्फ मिठाई से होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। दांतो में कैविटी बार-बार खाने और सही ओरल केयर न करने से भी होती है। साथ ही चॉकलेट, टॉफी, कैरामेल, बिस्किट, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजे भी आपके दांतों को नुकसान पहुँचाती हैं। इन मीठी चीजों में आने वाली शुगर बैक्टीरिया को बढ़ाती है, जिस वजह से कैविटी होती है।

News Source: एबीपी न्यूज़