📱Download Our App
IPL 2026 : आखिर क्यों प्लेइंग-11 से बाहर रहेंगे एमएस धोनी

IPL 2026 : आखिर क्यों प्लेइंग-11 से बाहर रहेंगे एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार के ऑक्शन में युवाओ पर निवेश किया है। CSK के पूर्व खिलाडी रॉबिन उथप्पा के अनुसार यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होने वाला है। क्योकि कई बार वह घुटने को लेकर परेशानी में दिखे। साथ ही टीम में चार विकेटकीपर बल्लेबाजों का होना भी इसी बात का इशारा कर रहा है कि धोनी सिर्फ एक इंपैक्ट प्लेयर के रूप में खेलेंगे।

News Source: पत्रिका
इस फूल की पत्तियों का पेस्ट लगाने से चेहरे पर आएगा निखार

इस फूल की पत्तियों का पेस्ट लगाने से चेहरे पर आएगा निखार

चेहरे पर निखार लाने के लिए लाल गुड़हल के फूलो का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योकि इसकी पत्तियों में एंटी एजिंग गुण होते हैं, जो झुर्रियों को कम करते हैं और स्किन जवां दिखाई देती है। पत्तियों को पानी में उबालकर पीस लें और शहद मिलाकर पेस्ट बना ले। और इसे हल्के हाथो से चेहरे पर लगाए। 15 से 20 मिनट बाद फेस को ठंडे पानी से धो लें। फिर स्किन साफ और रिंकल फ्री दिखने लगेगी।

News Source: अग्निबाण
BREAKING NEWS : थावे दुर्गा मंदिर से 51 लाख का मुकुट चोरी

BREAKING NEWS : थावे दुर्गा मंदिर से 51 लाख का मुकुट चोरी

बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मशहूर थावे दुर्गा मंदिर से देर रात चोरों ने देवी दुर्गा का लगभग 51 लाख का सोने का मुकुट और दूसरे कीमती गहने चुरा लिए। इसके साथ चोर मंदिर की 50 किलो वज़नी दान पेटी भी ले गए। चोरी हुआ 251 ग्राम वजन का सोने का मुकुट झारखंड के एक व्यवसायी ने दान किया था। फ़िलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

News Source: पत्रिका
भारत के इस मेले में महिलाओं को नहीं मिलता है प्रवेश

भारत के इस मेले में महिलाओं को नहीं मिलता है प्रवेश

कर्नाटक के दावणगेरे जिले में हर साल महेश्वरस्वामी मेला लगता है। यह मेला बहुत खास है क्योंकि इसमें सिर्फ पुरुष ही प्रवेश कर सकते हैं, महिलाएं इस मेले में नहीं जा सकती। महिलाएं गलती से भी मेले में चली जाती है तो उन्हें सजा मिलती है। यह मेला 50-60 सालों से दावणगेरे के बाहरी इलाके बसपुरा में लगता आ रहा है। मेले में केले के छिलके से घोलकर भविष्यवाणी करने की परंपरा है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
घने कोहरे को देखते हुए परिवहन विभाग का तत्काल फैसला

घने कोहरे को देखते हुए परिवहन विभाग का तत्काल फैसला

सर्दियों के मौसम में कई राज्यों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है जिससे सड़क हादसे बढ़ रहे है, ऐसे में यूपी में घने कोहरे को देखते हुए परिवहन विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है। परिवहन विभाग के अनुसार अधिक कोहरा में रात के समय बसों का संचालन बंद रहेगा। वही अगर विजिबिलिटी 50 मीटर से कम हुई तो बसों को सुरक्षित स्थान पर रोका जाएगा।

News Source: आज तक
BREAKING : नैनीताल में स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 2 महिला सहित 3 की मौत

BREAKING : नैनीताल में स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 2 महिला सहित 3 की मौत

नैनीताल के कैंची धाम मार्ग पर गुरुवार सुबह एक स्कॉर्पियो कार खाई में गिर गई, जिसमे 7 लोग सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सभी बरेली जिले के रहने वाले बताए जा रहे है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
AUS Vs ENG Test : नथन लायन बने देश के दूसरे सफल टेस्ट गेंदबाज

AUS Vs ENG Test : नथन लायन बने देश के दूसरे सफल टेस्ट गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन एडिलेड में AUS के स्पिनर बॉलर नाथन लायन ने एक इतिहास रच दिया है। लायन ने इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट को क्लीन बोल्ड कर के टेस्ट करियर में अपने नाम 564 विकेट कर लिए है। इस विकेट को लेकर उन्होंने तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ दिया और देश के दूसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बन गए।

News Source: हरिभूमि
सुकमा में मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

सुकमा में मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

आज तड़के सुकमा जिले में गोलापल्ली इलाके के जंगल में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ मे हुई फायरिंग में 3 नक्सली मारे गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है। सभी नक्सलियों पर 5-5 लाख का इनाम था। फ़िलहाल इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन जारी है। नक्सलियों की पहचान माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना, सोढ़ी बंडी और नुप्पो बजनी के रूप में हुई थी।

News Source: एबीपी न्यूज़
BREAKING : ड्यूटी जॉइन करने निकला भारतीय सेना का जवान लापता

BREAKING : ड्यूटी जॉइन करने निकला भारतीय सेना का जवान लापता

एमपी के सिंगरौली जिले से एक चौकाने वाली ख़राब सामने आई है, जहाँ भारतीय सेना का एक जवान ड्यूटी पर लौटते टाइम लापता हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक 4 महार रेजिमेंट में तैनात शैलेश कुमार दुबे 14 दिसंबर को मणिपुर के लिए निकले थे लेकिन दिल्ली पहुते ही वो लापता हो गए। जवान का मोबाइल बंद है और उसकी लोकेशन कानपूर बताई जा रही है। पुलिस ने लापता की रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी।

News Source: लल्लूराम
अब महिलाओ को 1500 नहीं, सीधे मिलेंगे 4500 रुपये

अब महिलाओ को 1500 नहीं, सीधे मिलेंगे 4500 रुपये

राज्य की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। जिसमे महिलाओ को चुनाव के चलते नवंबर-दिसंबर का पैसा नहीं मिला है। 17 जनवरी 2026 को चुनाव के नतीजे आने के बाद लाड़ली बहनो के खाते में तीनों महीनों का पैसा मिलाकर कुल 4500 रुपये आ सकते है। लेकिन अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा। चुनाव खत्म होने के बाद ही सरकार इस पर निर्मय लेगी।

News Source: पत्रिका