महाराष्ट्र में परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के दिवंगत नेता राजीव सातव की पत्नी और विधान परिषद की विधायक डॉ. प्रज्ञा सातव ने कांग्रेस छोड़कर BJP में चली गयी है। उन्होंने आज मुंबई में विधानसभा सचिव जितेंद्र भोले से मुलाकात कर इस्तीफा दिया है। प्रज्ञा सातव, साल 2021 में पहली बार विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुनी गई थीं। इसके बाद 2024 में दुबारा विधायक बनीं।
धर्मांतरण को लेकर आदिवासी समाज में बवाल
छत्तीसगढ़ के तेवड़ा गांव में धर्मातरण को लेकर काफी विरोध चल रहा है। इस मामले को लेकर गांव के लोग सड़क पर आ गए है। बताया जा रहा है की आदिवासी समाज के सरपंच के पिता के शव को दफ़नाने पर असहमति जताते हुए गांव के लोगो ने आमाबेड़ा जाने वाले रास्तो को पेड़ और पत्थरों से ब्लॉक कर दिया है। गांव के लोग दो दिन से शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं।
कबूतरों को खुले में दाना देने पर लगेगी रोक
सुप्रीम कोर्ट ने कुत्तो के खुले ने खाना देने पर रोक लगाई है और अब कबूतरों के लिए भी ऐसा हो होने वाला है। कर्नाटक सरकार घनी आबादी वाले शहरों में सार्वजनिक जगहों पर कबूतरों को दाना डालने पर रोक लगाने की तैयारी में है। स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगमों से इसके लिए साफ नियम बनाने को कहा है।। अगर कोई नियम तोड़ता है तो उस पर जुर्माना और कड़क कार्रवाई होगी।
शराब पीते टाइम ग्लास से दो बूंद निचे क्यों छिड़कते है?, जाने
अक्सर आपने देखा होगा की जब भी कोई व्यक्ति शराब पिता है तो उससे पहले वो अपने गिलास से दो बूंद निचे गिरता है और इस परंपरा को लोग आम आदत मानते है। यह प्रथा अदृश्य शक्तियों को पहले हिस्सा अर्पित करने की मान्यता से जुडी है। बताया जाता है की यह समर्पण सुरक्षा और शुभकामना का संकेत होता है। यह प्रथा भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशो में भी मौजूद है।
दर्दनाक हादसा : KGF के को-डायरेक्टर के बेटे की मौत
इस समय साउथ इंडस्ट्री से बड़ी ही दुखद खबर आई है। ‘केजीएफ’ के को-डायरेक्टर कीर्तन नादगौड़ा के 4 साल के बेटे सोनार्श की लिफ्ट में फंसकर दर्दनाक मौत हो गयी। इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है। सुपरस्टार पवन कल्याण ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना पर दुःख जाहिर किया है। कीर्तन को-डायरेक्टर के रूप में केजीएफ, केजीएफ चैप्टर 2 और सालार में काम कर चुके है।
साल 2025 जाने से पहले निपटा ले ये जरुरी काम
साल 2025 में बस कुछ ही दिन बाकि है और नए साल 2026 की शुरुआत होने वाली है। लेकिन सभी टैक्सपेयर्स के लिए 31 दिसंबर बहुत अहम् दिन होगा क्यूंकि इस दिन तक वित्त वर्ष 2023-24 का लेट ITR दाखिल किया जा सकता है और रिटर्न में हुई गलतियों को भी सुधारा जा सकता है। इसके अलावा पैन कार्ड को आधार से लिंक कारण भी अनिवार्य है। इन सभी कामो को आप आयकर विभाग की वेबसाइट से कर सकते है।
नए साल में सिनेमाघरों में धूम मचाएंगी ये 5 फिल्में
साल 2026 का शुरूआती महीना जनवरी सभी के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है। इस महीने में बॉलीवुड की 1 या 2 नहीं बल्कि 5 फिल्मे सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। इस लिस्ट में सनी देओल की बॉर्डर 2, मायासभा, हैप्पी पटेल, राहु केतु और वन टू वन चा चा चा फिल्मों के नाम शामिल है।
IND Vs SA : कब होगा भारत-अफ्रीका के बीच आखरी मुकाबला
भारत-अफ्रीका के बीच T20 सीरीज का आखरी मुकाबला खेला जाने वाला है और यह मुकालबा दोनों ही टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर ये मैच अफ्रीका जीत जाती है और सीरीज ड्रा हो जाएगी, वही ये मैच इंडिया जीत जाती है और ये सीरीज अपने नाम कर लेगी। सीरीज का आखरी और पांचवा मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
77वें गणतंत्र दिवस में शामिल होंगी ये दो खास हस्तियां
इस बार भारत में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस दिन के कार्यक्रम में शामिल होने वाले मुख्य अतिथियों के नाम तय किये जा चुके है। 77वें गणतंत्र दिवस के दिन यूरोपीय यूनियन के नेता उर्सुला गर्ट्रूड वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो लुइस सैंटोस दा उपस्थिति रहने वाले है। गणतंत्र दिवस की परेड और समारोह में उनका स्वागत किया जाएगा।
उज्जैन के महाकाल मंदिर में मिलेगी भक्तों को कैशलेस सुविधा
उज्जैन का सबसे प्रसिद्ध महाकाल मंदिर आज पुरे भारत का सबसे लोकप्रिय मंदिर बन गया है जहाँ आए दिन लाखो की संख्या में भक्तों दर्शन करने आते है। मंदिर समिति द्वारा अब भक्तो का काम और आसान कर दिया जिसके लिए समिति ने कैशलेस सुविधा शुरू कर दी है। समिति ने दान काउंटर और परिसर में QR कोड लगाए हैं, जिससे देशभर से आए श्रद्धालु स्कैन कर दान कर सकते हैं।