जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भारतीय सेना के 28वें सेना प्रमुख रहे हैं। उनकी अप्रकाशित आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को लेकर आज संसद में भारी हंगामा हुआ । विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस किताब के हवाले से चीन सीमा विवाद और अग्निपथ योजना पर सरकार को घेरने की कोशिश की, जिस पर गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीखी जताई ।
ठंड तोड़ रही रिकॉर्ड, जम गया विशाल नियाग्रा फॉल्स
दुनिया के सबसे शक्तिशाली झरनों में से एक नियाग्रा फॉल्स अब पूरी तरह जजम गया है । हाल के दिनों में आए भयंकर आर्कटिक ठंडी हवा (पोलर वोर्टेक्स) ने तापमान को -20°C से नीचे और कुछ जगहों पर विंड चिल के साथ -55°C तक पहुंचा दिया । इससे झरने के आसपास की चट्टानें, पेड़, नदी के किनारे और छींटे पूरी तरह जम गए हैं, जिससे पूरा इलाका बर्फीला वंडरलैंड बन गया है ।
साइकोलॉजिस्ट ने बताया, छोटा घर या बड़ा बंगला….कहां रहने वाले लोग ज्यादा खुश?
मनोवैज्ञानिकों और साइंस डायरेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार, छोटे घर ज्यादा खुशी देते हैं, जबकि बड़े और सुनसान घर अव्यवस्था व अकेलापन बढ़ाते हैं । बड़े नए घरों की खुशी अस्थायी होती है, छोटे घरों में यह समस्या नहीं दिखती । घर जितने बड़े हो रहे हैं, उनमें रहने वाले लोग उतने ही कम खुश नजर आ रहे हैं । साइकोलॉजी के मुताबिक गेटेड सोसायटियों में अकेलापन और डिप्रेशन तेजी से बढ़ रहा है ।
‘जब आप किसी भारतीय और सांप से मिलें तो पहले भारतीय को मारें’ : एपस्टीन फाइल्स में नॉर्वे के नेता
एपस्टीन फाइल्स के एक ईमेल में नॉर्वेजियन डिप्लोमैट टेर्जे रोड-लार्सन ने लिखा था, “क्या आपने यह कहावत सुनी है: जब आपको कोई भारतीय और सांप दिखे तो पहले भारतीय को मारें।” यह मेल टेर्जे ने दोषी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन को भेजा था। सोशल मीडिया यूज़र्स ने डिप्लोमैट की आलोचना करते हुए उन्हें नस्लवादी बताया है।
आज शेयर बाजार से ज़्यादा बिखरे सोना – चाँदी
बजट के अगले दिन यानी आज MCX और सर्राफा बाजार में चांदी 29,255 रुपए और सोना 6,427 रुपए सस्ता हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 2,36,496 रुपए किलो पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,270 रुपए पर आ गया है। बता दें कि पिछले 3 दिनों में चाँदी 1.60 लाख रुपए और सोना 30 हजार रुपए सस्ता हुआ है ।
ब्रेकिंग न्यूज़ : मुस्लिम दुकानदार का समर्थन करने वाली ‘मोहम्मद दीपक’ पर हुई FIR
उत्तराखंड के कोटद्वार में मुस्लिम दुकानदार का समर्थन करने वाले दीपक कुमार (मोहम्मद दीपक) के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। कमल प्रसाद की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस पूरे मामले में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और विवाद के मद्देनजर कुल तीन अलग-अलग FIR दर्ज की हैं।
यूपी सरकार ने रोका 68,236 राज्य कर्मचारियों का वेतन
यूपी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। योगी सरकार ने 68,236 राज्य कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। इस फैसले से राज्य कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है। वेतन रोकने की वजह ये है कि इन कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। यूपी में 8,66,261 राज्य कर्मचारी हैं।
पाकिस्तान के मैच बहिष्कार के फैसले से ICC को झटका
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच के पाकिस्तान के बहिष्कार के फैसले से ICC को करीब 200 करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका है। अगर पाक अपने फैसले पर कायम रहता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है। क्योंकि मैच में 10 सेकेंड के एक विज्ञापन के लिए 25-40 लाख रुपए तक वसूले जाते हैं। ऐसे में नुकसान की भरपाई ICC को ही करनी पड़ेगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ : बीच बाजार में युवती की हत्या, गली में तड़पता छोड़ भागा
देहरादून के पलटन बाजार में 23 वर्षीय युवती ‘गुंजन’ की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या से हड़कंप मच गया। आरोपी युवक ने बाजार में बातचीत के दौरान अचानक धारदार हथियार (चापड़) से हमला कर दिया। इस जघन्य वारदात के बाद व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा के बजट सत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर नजर आए । जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी को एक हादसे में उन्हें ठोकर लग गई थी, जिससे उनके पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया । फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण व्हीलचेयर का सहारा लेकर सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे ।