📱Download Our App
U19 Asia CUP : कब होगा भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल

U19 Asia CUP : कब होगा भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल

अंडर 19 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम सेमीफइनल में पहुंच चुकी है। यह सेमीफइनल मुलाबला कल श्रीलंका से 19 दिसंबर को दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड पर होने वाला है। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा, जिसे लाइव सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते है। वहीं मोबाइल में सोनी लिव एप पर मैच का मजा ले सकते है।

News Source: इंडिया टीवी
Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

यूपी के मथुरा जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है जिसने दो लोगो की जान चले गई है। हादसा तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार दोस्तों को जोरधार टक्कर मारी जिसमे राजकुमार ( 30 ) और शंकर ( 30 ) दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और लाश को पीएम के लिए पहुंचाया।

News Source: लल्लूराम
इंदौर में खुलेगा पहला ‘जेन-जी पोस्ट ऑफिस’

इंदौर में खुलेगा पहला ‘जेन-जी पोस्ट ऑफिस’

20 दिसंबर को मध्यप्रदेश में पहला जेनरेशन-जी पोस्ट ऑफिस आईआईएम इंदौर परिसर में शुरू होने जा रहा है। जिसमे आपको डिजिटल ट्रांजेक्शन, इंटरनेट बैंकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। जिसका उद्देश्य आज के युवाओं को पोस्ट ऑफिस से जोड़ना है। खास बात यह है कि यहां कैफे भी होगा, ताकि लोग आरामदायक माहौल में सेवाओं का इस्तेमाल कर सकें।

News Source: अग्निबाण
कार्तिक-अनन्या की रोमांटिक जोड़ी ने मचाया धमाल, रिलीज हुआ ट्रेलर

कार्तिक-अनन्या की रोमांटिक जोड़ी ने मचाया धमाल, रिलीज हुआ ट्रेलर

बॉलीवुड इंस्डस्ट्री में सभी एक्टर्स के बीच कांटे की टक्कर हो रही है, इसी बीच कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म 25 दिसंबर को सभी सिनेमाघरों में लगने वाली है। इस रोमांटिक फिल्म में प्यार, कॉमेडी, ड्रामा और इमोशन का खूबसूरत मिश्रण दिखाया गया है। फैन्स का कहना है की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर को टक्कर दे सकती है।

News Source: न्यूज़ 24
हिजाब विवाद : केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने किया नितीश कुमार का समर्थन

हिजाब विवाद : केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने किया नितीश कुमार का समर्थन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक मुस्लिम महिला के हिजाब खींचने पर बवाल मच गया है। इस पर आरजेडी और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों ने सीएम पर सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सीएम के समर्थन में आए है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपॉइंटमेंट लेटर लेने आया है तो चेहरा दिखाने में क्या दिक्कत है, वोट देते समय भी चेहरा दिखाना पड़ता है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
अमेठी क्षेत्र को योगी सरकार देगी नई सौगात

अमेठी क्षेत्र को योगी सरकार देगी नई सौगात

सीएम योगी सरकार द्वारा अमेठी क्षेत्र की जनता के लिए एक खुशखबरी दी है। दरअसल योगी आदित्यनाथ सरकार अमेठी के तिलोई में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय बनाने जा रही है। साल 2026 तक 300 करोड़ की लागत से बने इस कॉलेज में 550 बेड की सुविधा मिलेगी। इस कॉलेज में MBBS, नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स चल रहे है साथ ही अस्पताल में रोज 1000 से ज्यादा मरीजों को आधुनिक इलाज मिल रहा है।

News Source: लल्लूराम
JCB ने ली 8 वर्षीय बच्चे की जान, BJP विधायक धरने पर

JCB ने ली 8 वर्षीय बच्चे की जान, BJP विधायक धरने पर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक आठ साल के बच्चे को जेसीबी ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद गुस्साए लोगो ने सड़क पर जाम लगा दिया। कैंट से बीजेपी विधायक सौरव श्रीवास्तव शव को गोद में रखकर धरने पर बैठ गए। इस बीच एसडीएम पहुंचे, लेकिन विधायक ने सभी के सामने उनकी क्लास लगा दी।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
BREAKING NEWS : चांदी के दाम में जोरदार उछाल

BREAKING NEWS : चांदी के दाम में जोरदार उछाल

आजकल सोने-चांदी के दामों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज की बात करे तो चाँदी सारे रिकॉर्ड तोड़ आल टाइम हाई पर पहुंच चुकी है। आज चांदी की कीमत 1,609 रूपए की बढ़त के साथ 2,08,100 रूपए पहुंच चुकी है। चांदी की कीमत में इतना उछाल आना इंडस्ट्रियल डिमांड और निवेश दोनों का नतीजा है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए करिए ये योगासन

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए करिए ये योगासन

आजकल हर व्यक्ति कब्ज की समस्या से झूझ रहा है और ये एक आम समस्या हो गई है। योग स्पेस्लिस्ट रामदेव बाबा ने कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताया है जिससे आपकी कब्ज की समस्या हमेसा के लिए दूर हो जाएगी। उनका कहना है की पवनमुक्तासन, उत्तानपादासन, नौकासन और सेतुबंधासन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और पाचन सुधारते हैं। इन योगासन को सही तरीके से करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

News Source: इंडिया टीवी
केले के पत्तो से जुड़े इन उपाय से चमक उठेगी आपकी किस्मत

केले के पत्तो से जुड़े इन उपाय से चमक उठेगी आपकी किस्मत

हमारे हिन्दू धर्म के लोग केले के पेड़ और पत्तो को बहुत शुभ मानते है, और इन्हे भगवान विष्णु व बृहस्पति को अर्पित किया जाता है। शास्त्रों में लिखा है की केले के पत्ते से किए गए उपायों से नकारात्मक ऊर्जा, विरोधी बाधा, वैवाहिक समस्याएं और आत्मविश्वास की कमी दूर हो सकती है। यह उपाय कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय ने बताया है, जिनसे व्यक्ति को समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

News Source: न्यूज़ 24