समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर साल 2019 में भड़काऊ भाषण के आरोप में कांग्रेस नेता फैसल लाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमे की आज कोर्ट ने उन्हें सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। वर्तमान में आजम खान जेल में बंद है, उन्हें 17 नवंबर 2025 को एक दूसरे मामले में 7 साल की सजा सुनाई गयी थी।
कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा, तीन लोगो की मौत
रोजाना कोई भी व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार बन जाता है, ऐसे ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 254 के पास एक भयानक हादसा हुआ। इस हादसे में एक तेज रफ़्तार ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल है। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। पुलिस टीम ने घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया और ट्रक चालक को हिरासत में लिया।
पौष अमावस्या पर इन 3 उपायों से पितृ दोष होगा कम
कल यानि 19 दिसंबर 2025 को साल की आखिरी अमावस्या है, जिसे पौष अमावस्या कहते है। इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा और दीया जलाने से पितृ दोष कम होता है। पितर को खुश करने के लिए पीपल के पास घी का दीया और सफेद मिठाई रखना चाहिए। अगर बार-बार समस्याएं आ रही है तो नदी में स्नान कर अनाज, कपड़े और तिल का दान करे। इससे पुरे वंश का कल्याण होगा।
नितीश कुमार हिजाब विवाद पर जावेद अख्तर का तीखा रिएक्शन
बीते दिनों बिहार के सीएम नितीश कुमार पर हिजाब खींचने के आरोप पर विवाद बढ़ गया है। नितीश कुमार ने एक मुस्लिम महिला के ऊपर कुछ कह दिया था। इस मुद्दे पर जावेद अख्तर ने कुछ प्रतिक्रिया दी है। जावेद का कहना है की वे पर्दा प्रथा के खिलाफ हैं, लेकिन किसी महिला के साथ ऐसा व्यवहार गलत है। जावेद अख्तर ने नीतीश कुमार से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है।
कॉलेज का छात्र गांजा तस्करी में हुआ गिरफ्तार
देहरादून के एक नामचीन कॉलेज से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। कॉलेज का एक छात्र गांजा तस्करी करते हुए पकड़ा गया, वह पढाई के साथ-साथ गांजे का कारोबार भी कर रहा था। आरोपी के पास से 3 किलो 291 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। आरोपी ललटू कुमार, बिहार के मधेपुरा जिले का निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
लोकसभा में विरोध के बीच ‘VB-जी राम जी’ बिल पास
आखिर आज 18 दिसंबर 2025 को लोकसभा में भारी विरोध के बीच VB-G-RAM-G बिल पास हो गया। इस बिल से पास होने पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और बिल को फाड़कर फेक दिया। सदन का माहौल काफी बिगड़ चूका था, इस वजह से कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। इससे पहले बुधवार को जी राम जी बिल पर 14 घंटे चर्चा हुई थी।
कप्तान सूर्यकुमार बनाएगे नया रिकॉर्ड, पांचवे टी20 में छोड़ेंगे धोनी को पीछे
भारत-अफ्रीका के बीच T20 सीरीज का पांचवा मुकाबला कल 19 दिसंबर को खेला जाएगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव भले ही 2025 में बल्ले से रन नहीं बना पा रहे है, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम शानदार परफॉरमेंस कर रही है। अफ्रीका के खिलाफ 5th टी20 मैच उनका 99वां मैच होगा। टॉस के साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बनकर महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे।
गतल तरीके से पानी पीना बन सकती कैंसर की वजह, यहाँ जानिए
पानी हमारी जिंदगी के लिए एक अहम् हिस्सा है और पानी पीना सभी के लिए जरुरी है, लेकिन क्या आप जानते है। ये पानी ही आपकी जिंदगी को कम कर सकता है। आज हम आपको बताएगे, एसोफेगल कैंसर यानी भोजन नली का कैंसर तब होता है जब इसकी अंदरूनी परत में कैंसर सेल्स बढ़ने लगते हैं। लगातार बहुत गर्म पानी या गर्म पेय पीना इसकी एक बड़ी वजह बन सकता है।
सर्दियों में गाजर खाना चाहिए या नहीं?
सर्दियों में गाजर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें बीटा कैरोटीन होता है, जो आंखों की रोशनी के लिए अच्छा है। साथ ही इसे खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। अगर सर्दियों में त्वचा ड्राय हो जाती है तो यह उसे ड्राय होने से बचाती है और चेहरे पर चमक लाती है। गाजर को फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है।
Accident : रोडवेज बस-टैंकर के बीच टक्कर में 15 यात्री घायल
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसने पुरे जिले में सनसनी फैला दी है। यह हादसा मथुरा-बरेली मार्ग पर हुआ जहाँ एक रोडवेज बस और पेट्रोलिय टैंकर की जोरधार टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए है जिसमे महिला और बच्चे भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिसके बाद जाँच शुरू कर दी है।