पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर काफी हड़कंप मचा है और इसकी मतदाता सूचि समीक्षा जारी है। इस सूचि से अब तक कुल 58 लाख नाम हटा दिए गए है और 1.90 करोड़ मतदाता गड़बड़ फॉर्म और अधूरी जानकारी के कारण निशाने पर है। चुनाव आयोग ने सीधी चेतावनी दी है की नोटिस का सही जवाब न मिलने पर इन मतदाताओं का नाम अंतिम सूचि से हटा दिया जाएगा। मामला सीएम और आयोग के बीच विवाद बन चूका है।
पंजाब जिला परिषद चुनाव : 218 सीटों के साथ AAP की बड़ी जीत
पंजाब जिला परिषद चुनाव का रिजल्ट आ चूका है। जिसने 346 जोन में से आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा 218 सीटें जीतीं है। बाकि कांग्रेस को 62, शिरोमणि अकाली दल को 46, बीजेपी को 7, बसपा को 3 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 10 सीटें मिलीं है। AAP पार्टी ने रिजल्ट से पहले ही 22 जोन में निर्विरोध जीत हासिल कर ली थी। इससे पता लगा सकते है कि राज्य में आम आदमी पार्टी का काफी दबदबा है।
थलापति विजय की विभानसभा 2026 चुनाव को लेकर बड़ी रैली
तमिल इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता थलापति विजय ने करुर भगदड़ के बाद इरोड में बड़ी रैली निकली। इस रैली में उन्होंने DMK सरकार पर सीधा हमला किया और इसे बुरी ताकत बताया। जबकि अपनी पार्टी को ‘शुद्ध और स्वच्छ ताकत’ बताया। विजय ने 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बताई, भ्रष्टाचार, शिक्षा, किसान कल्याण और सुरक्षा पर सवाल उठाए।
सीरियल रेपिस्ट को चौथी बार में आजीवन कारावास की सजा
उत्तर प्रदेश में बहराइच की पॉक्सो कोर्ट ने सीरियल रेपिस्ट अविनाश पाण्डेय को चौथी बार में आजीवन कारावास की सजा सुना दी। सतह ही उसे 2 लाख 40 हजार का जुर्माना भी देना पड़ेगा। साल 2024 में गिरफ्तार अविनाश सुजौली इलाके में मासूम बच्चियों को रेप का शिकार बनाता था। इससे पहले भी तीन मामलो में उसे सजा मिल चुकी है।
डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम की जोड़ी ने रचा इतिहास
न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज के बीच आज तीसरे टेस्ट मैच खेला जा रहा है और डेवोन कॉनवे ने अपना शानदार शतक जड़ कर 178 रन की नाबाद पारी खेली है। यह पारी उनके क्रिकेट करियर की सबसे बेहतरीन पारी मानी जा रही है। उन्होंने कप्तान टॉम लैथम के साथ मिलकर 323 रन की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग साझेदारी बनाई। ये धाकड़ बल्लेबाज आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड गया है जिसने सभी का ध्यान अपनी और खिंचा है।
मैच रद्द होने पर शशि थरूर ने BCCI पर साधा निशाना
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला चौथा टी20 मैच कल घने कोहरे की वजह से रद्द हो गया। इस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से मैच शेड्यूल करवाने का कहा। उन्होंने आगे कहा ‘इस दिसंबर 15 से 15 जनवरी के बीच केरल में मैच होना चाहिए’। राजीव शुक्ला ने कहा, इस पर हम विचार करेंगे अब सारे मैच केरल में तो नहीं कर पाएंगे न।
SIR को लेकर मतदाता लिस्ट में बड़ा बदलाव
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में SIR को लेकर मतदाता लिस्ट में बड़ा बदलाव होते दिखा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह बताया गया है की 2.12 करोड़ मतदाताओं में से 27,50,822 वोटर्स के नाम कटने वाले है। मतदाता लिस्ट में नाम कटने का कारण मृत्यु, डुप्लीकेट नाम, पता नहीं होना है। इसके अलावा अन्य श्रेणी में 14,992 नाम शामिल हैं।
सिंचाई करने जा रहे किसान की बेरहमी से हत्या
छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा क्षेत्र से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है जहाँ ग्राम करब ढोल में आज सुबह खेत में बने मकान से नीतीश वर्मा का शव मिला है। नितीश फसल सिंचाई के लिए घर से निकले थे लेकिन वापस लौट कर नई आए। जब पुलिस और परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो नितीश के शव पर गहरी चोट और आँखे फूटी हुई देखि। परिजनों का मानना है की ये हत्या कांड है।
दिव्यांग तैराक अब्दुल कादिर ने जीते 3 गोल्ड
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के दिव्यांग तैराक अब्दुल कादिर ने दुबई में एशियन यूथ पैरा गेम्स में तीन गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उनके भारत लौटने पर कैबिनेट मंत्री चेतन काश्यप ने उनका सम्मान किया। उनकी जीत के बाद सोशल मीडिया पर काफी बधाई मिल रही है। मात्र छह साल की उम्र में एक दर्दनाक हादसे में उन्होंने अपने दोनों हाथ खो दिए थे।
ये देश बुर्का, नकाब पूरी तरह बैन लगाने का लेगा फैसला
आज भी भारत देश में बुर्का, नकाब और इस्लामिक पहनावा हमारी देश की संस्कृति मानी जाती है लेकिन डेनमार्क में अब स्कूल और यूनिवर्सिटी में चेहरे ढकने वाले कपड़ों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है। सरकार बुर्का, नकाब और अन्य इस्लामिक पहनावे को क्लासरूम में अनुमति नहीं देना चाहती। फरवरी 2026 में संसद में इसके लिए बिल पेश किया जाएगा।