📱Download Our App
अब सिर्फ 24 घंटे के अंदर मिल जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस

अब सिर्फ 24 घंटे के अंदर मिल जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस

बिहार में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को और भी आसान और सुविधाजनक कर दिया है। परिवहन विभाग ने निर्देश जारी किया है कि अब ड्राइविंग टेस्ट पास करने वाले आवेदकों को सिर्फ 24 घंटे के अंदर चिप-रहित लैमिनेटेड ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाएगा। परिवहन एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा यह व्यवस्था जनता की सुविधा के लिए है।

News Source: एबीपी न्यूज़
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहाँ 10 महीने में 8 युद्ध खत्म

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहाँ 10 महीने में 8 युद्ध खत्म

बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है की उनकी टैरिफ नीतियों से दुनिया के कई बड़े युद्ध खत्म हुए है और उन्होंने पिछले 10 महीने में कुल 8 युद्ध को रोका है। उन्होंने अपनी टैरिफ नीतियों को सबसे बड़ी पॉवर बताई है। ट्रंप ने ईरान, गाजा और अर्थव्यवस्था को लेकर उपलब्धियां गिनाईं और बाइडेन सरकार पर महंगाई और हालत बिगड़ने के आरोप लगाए है।

News Source: एबीपी न्यूज़
फैन की हरकत पर गुस्सा हुए जसप्रीत बुमराह

फैन की हरकत पर गुस्सा हुए जसप्रीत बुमराह

भारत-अफ्रीका के बीच पांच मैच की T20 सीरीज चल रही है और जसप्रीत बुमराह सिर्फ दो मैच खेल कर अपने पर्सनल काम से अपने घर चले गए थे। चौथे मैच से पहले वो वापस टीम में शामिल होने वापस आए इसी बीच जसप्रीत बुमराह का एयरपोर्ट का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बिना अनुमति वीडियो बनाने वाले फैन पर नाराज दिखे। बुमराह ने पहले चेतावनी दी और फिर फोन बंद कर दिया।

News Source: X ( ट्वीटर )
क्या शादी के तुरंत बाद ले सकते है तलाक?

क्या शादी के तुरंत बाद ले सकते है तलाक?

शादी पति पत्नी दोनों के लिए जन्म भर का रिश्ता होता हैं, लेकिन कानून में तलाक के नियम अलग हैं। दोनों में से कोई भी शादी के अगले ही सेकंड तलाक के लिए अप्लाई कर सकता है। अगर शादी झूठ, धोखे या गलत जानकारी देकर हुई हो तो। और अगर आप कोर्ट में इस बात को साबित कर देते है तो तुरंत ही लीगल प्रोसेस शुरू कर सकते है।

News Source: न्यूज़ 18
iPhone 16 खरीदना हुआ और भी आसान, ये साइट दे रही धांसू डील

iPhone 16 खरीदना हुआ और भी आसान, ये साइट दे रही धांसू डील

आजकल iPhone लवर्स काफी देखने को मिलते है और हर कोई आईफोन खरीदना चाहता है। अगर आप iPhone 16 खरीदने का सोच रहे हैं, तो Croma की सेल आपके लिए शानदार मौका है। इस सेल में iPhone 16 (128GB) की कीमत 40,990 रुपये तक घट गई है। इसमें इंस्टेंट डिस्काउंट, बैंक कैशबैक और पुराने फोन पर एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं। EMI का विकल्प भी उपलब्ध है।

News Source: न्यूज़ 24
5 बच्चो के साथ माँ ने लगाई कुँए में छलांग, दो बच्चो की मौत

5 बच्चो के साथ माँ ने लगाई कुँए में छलांग, दो बच्चो की मौत

राजस्थान के झूठा गांव  में एक महिला ने अपने पांच बच्चो के साथ कुंए में छलांग लगा दी। इस घटना में दो जुड़वा बच्चो की मौके पर मौत हो गई और महिला और उसके तीन बच्चे घायल हो गए है। सभी घ्याळो को पैपुर जिला अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस घटना स्थल पर पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। महिला ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल कारणों का पता नहीं चला है।

 

News Source: पत्रिका
पायलट की समझदारी से टला बड़ा हादसा, 160 यात्रियों की बची जान

पायलट की समझदारी से टला बड़ा हादसा, 160 यात्रियों की बची जान

सऊदी अरब से केरल के कोझिकोड जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के दाहिनी तरफ के दोनों टायर हवा में ही टायर फट चुके थे। विमान में 160 यात्री सवार थे, लेकिन पायलट की सूझबूझ और कोचिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CIAL) की मुस्तैदी से कोचिन एयरपोर्ट पर सावधानीपूर्वक लैंडिंग कराई गयी। लैंडिंग से पहले फायर ब्रिगेड व मेडिकल टीमों भी रनवे पर तैनात थी।

News Source: ऑफिशियल लिंक
भीषण सड़क हादसे में दो लोगो की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसे में दो लोगो की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के भिलाई क्षेत्र के सोमनी मार्ग पर तेज रफ़्तार डंपर ने उल्टी सीधा से आ रही बाइक को जोरधार टक्कर मारी दी। इस टक्कर में बाइक चालक और पीछे बैठी भूमिका बंजारे (25) की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक सनोज सोनकर (23) गंभीर घायल हुई। घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने उसे रायपुर एम्स में भर्ती कराया। बाइक में तीन लोग सवार थे। डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

News Source: नईदुनिया
लिवर खराब होने के संकेत इग्नोर करना पढ़ सकता है भारी

लिवर खराब होने के संकेत इग्नोर करना पढ़ सकता है भारी

आजकल लोगो का खानपान इतना बिगड़ गया है, जो सीधा लिवर को नुकसान पंहुचा सकता है। लिवर ख़राब होने का संकेत हमारे चेहरे पर पहले से ही दिखने लगते है जो आगे चल कर गंभीर बीमारी का शिकार बन जाता है। लिवर खराब होने पर चेहरे पर पीलापन, मुंहासे, लालिमा, खुजली, सूजन और पीले धब्बे जैसे संकेत नजर आते हैं। लगातार थकान, कमजोरी या भूख न लगना भी चेतावनी है।

News Source: न्यूज़ 24
पीएम मोदी को ओमान ने किया सम्मानित

पीएम मोदी को ओमान ने किया सम्मानित

पीएम मोदी के काम की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है। इस वजह से कई देश उन्हें अपने सबसे सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। इस सूची में ओमान का नाम भी जुड़ चूका है। गुरुवार को ओमान ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया। यह ऐसे समय हुआ, जब पीएम मोदी भारत और ओमान के रिश्तों को और मजबूत करने की बात कर रहे थे।

News Source: इंडिया टीवी