📱Download Our App
SSC CGL Tier 1 Result : डायरेक्ट लिंक ssc.gov.in

SSC CGL Tier 1 Result : डायरेक्ट लिंक ssc.gov.in

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने आज CGL के लिए टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट रिलीज़ कर दिया है। यह परीक्षा 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 के बीच हुई थी। अगर आप रिजल्ट चेक करना चाहते है तो अधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर चेक कर सकते है। पास हुए उम्मीदवारों की केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 14582 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

News Source: प्रभात खबर
अश्लील वीडियो बनाकर कारोबारी से मांगे 10 करोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो बनाकर कारोबारी से मांगे 10 करोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

कोटपूतली पुलिस ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी कारोबारी के अपहरण और 10 करोड़ की फिरौती मांगने वाले बदमाशों को पकड़ा है। बदमाश कारोबारी को जबरजस्ती कार में बिठाकर सुनसान जगह पर ले गए, वहां उन्होंने मारपीट की और एक महिला के साथ गलत काम का दबाव डाला। फिर अश्लील वीडियो बनाकर पैसे मांगे। पुलिस की नाकाबंदी से घबराकर बदमाश भागे, लेकिन पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: पत्रिका
प्रदुषण कम करने की बड़ी पहल, दिल्ली में दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

प्रदुषण कम करने की बड़ी पहल, दिल्ली में दौड़ेंगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण से निपटने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई है। जिससे अब राजधानी में EV बसों की संख्या 3500 से अदैहिक हो गई है। सीएम ने कहा की इससे निजी वाहनों पर दबाव कम होगा और प्रदुषण कम करने में मदद मिलेगी। आज का कार्यक्रम कश्मीरी गेट इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) में आयोजित किया गया था।

News Source: जागरण
बदबू से खुला राज, बंद घर में मिला मौत का सच

बदबू से खुला राज, बंद घर में मिला मौत का सच

मध्यप्रदेश के इंदौर में बंद कमरे से पति-पत्नी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल लसूडिया इलाके में एक घर में से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सुचना दी। दरवाजा तोड़ने पर पति की लाश बेड पर और पत्नी की लाश बाथरूम में मिली। पुलिस का कहना है कि दोनों की मौत लगभग 15 दिन पहले हुए थी। अभी की जांच से लग रहा है कि मामला मानसिक तनाव और घरेलू परेशानी से जुड़ा है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
IPL 2026 : 9.2 करोड़ में बिका यह प्लेयर लौटेगा अपने घर

IPL 2026 : 9.2 करोड़ में बिका यह प्लेयर लौटेगा अपने घर

IPL का 19वा सीजन 26 मार्च से शुरू होने वाला है। जिसके लिए अबू धाबी में हुए ऑक्शन में KKR ने 9.2 करोड़ में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तिफिजुर रहमान को खरीदा था। लेकिन 8 दिन के लिए आईपीएल से बाहर हो गए हैं। इस दौरान वे बांग्लादेश के लिए वनडे सीरीज में खेलेंगे, अप्रैल में बांग्लादेश को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है।

News Source: इंडिया टीवी
WTC में इन खिलाड़ियों ने लगाए सबसे ज्यादा शतक

WTC में इन खिलाड़ियों ने लगाए सबसे ज्यादा शतक

आज हम आपको बताएगे की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक किन खिलाड़ियों के नाम है। इस सूचि में जो रूट पहले स्थान पर है जिन्होंने 72 मैचों में 22 शतक जड़े हैं। वही दूसरे पर स्टीव स्मिथ 13 शतक, तीसरे पर केन विलियमसन 11 शतक और चौथे पर मार्नस लाबुशेन 11 शतक हैं। भारत के शुभमन गिल 40 मैचों में 10 शतकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं और भारतीय खिलाड़ियों में सबसे आगे हैं।

News Source: इंडिया टीवी
SMAT Final 2025 : ईशान किशन का फिर शानदार शतक

SMAT Final 2025 : ईशान किशन का फिर शानदार शतक

आज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल था जिसमे झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने फाइनल मैच में 49 गेंदों में 101 रन की तूफानी पारी खेली जिसमे 6 चौके और 10 छक्के भी शामिल थे। उनके साथ कुमार कुशाग्र ने 38 गेंदों में 81 रन बनाए। दोनों की शानदार पारी ने टीम का स्कोर 20 ओवर में 262 रन तक पहुंचाया।

News Source: न्यूज़ 24
जरूरत से ज्यादा फल खाने के नुकसान, पड़ सकता लिवर पर असर

जरूरत से ज्यादा फल खाने के नुकसान, पड़ सकता लिवर पर असर

हर व्यक्ति अपनी सेहत के लिए फल खाना पसंद करता है, लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा फल खाते है तो आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। डॉक्टर सलीम जैदी के अनुसार फलों में मौजूद फ्रुक्टोज लिवर पर दबाव डालता है, जिससे फैटी लिवर, पेट की चर्बी और हाई ट्राइग्लिसराइड की समस्या हो सकती है। स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 250–300 ग्राम फल खाने चाहिए, जबकि डायबिटीज वालों को सीमित मात्रा ही लेनी चाहिए।

News Source: न्यूज़ 24
प्रदुषण को लेकर केजरीवाल ने लगाए BJP सरकार पर आरोप

प्रदुषण को लेकर केजरीवाल ने लगाए BJP सरकार पर आरोप

दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण को लेकर काफी मुठभेड़ चल रही है। लोग गंभीर AQI और स्मॉग से काफी परेशान है। बढ़ते प्रदुषण और AQI हेराफेरी को लेकर पूर्व सीएम अरविन्द्र ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए है। उन्होंने पीएम की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। वहीं पर्यावरण मंत्री ने आम आदमी पार्टी पर कचरा जलाने का आरोप लगाकर पलटवार किया।

News Source: पत्रिका
खंडवा में दिल दहला देने वाला हादसा, गिरी तीन मंजिल इमारत

खंडवा में दिल दहला देने वाला हादसा, गिरी तीन मंजिल इमारत

एमपी के खंडवा जिले से एक भयानक वारदात सामने आई। खंडवा के भैरव तालाब वार्ड में गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे एक तीन मंजिला इमारत अचानक गिर गई। इमारत में मेडिकल एजेंसी चलती थी, लेकिन साप्ताहिक अवकाश होने से दुकान बंद थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और नुकसान करीब पांच करोड़ रुपये बताया गया।

News Source: नईदुनिया