📱Download Our App
‘किस किसको प्यार करूं 2’ के बीच सुर्खियों में आयी कपिल की नेटवर्थ, जानें

‘किस किसको प्यार करूं 2’ के बीच सुर्खियों में आयी कपिल की नेटवर्थ, जानें

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपनी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के बीच अब अपनी नेटवर्थ को लेकर सुर्खियों है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कपिल की कुल नेटवर्थ लगभग ₹300 करोड़ है । वह TKSS के एक एपिसोड के लिए करीब ₹5 करोड़ चार्ज करते हैं। उनके पास ₹15 करोड़ का बंगला और ₹5.5 करोड़ की लग्जरी वैनिटी वैन भी है । इसके आलवा कनाडा में उनका Kap’s café भी है।

News Source: एनडीटीवी
राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़

शिलॉन्ग में हुए बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक नया मोड आया है। हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने एक बार फिर ज़मानत याचिका दर्ज की है। याचिका में सोनम ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है कि राज कुशवाहा मेरे ‘भाई’ जैसा है । याचिका में सोनम के वकील ने तर्क दिया कि चार्जशीट में साक्ष्य कमजोर हैं और ट्रायल के बीच जमानत मिलना न्यायोचित है ।

News Source: न्यूज़ 18
देशभर में विद्रोह, लोगों ने की आगजनी और तोड़फोड़

देशभर में विद्रोह, लोगों ने की आगजनी और तोड़फोड़

पिछले हफ़्ते अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने के बाद बांग्लादेश में पिछले साल के विद्रोह के प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी की सिंगापुर में आज इलाज के दौरान मौत हो गयी। हादी की मौत की खबर मिलते ही उनके समर्थकों ने देशभर में आगजनी और अवामी लीग के कार्यालयों में तोड़फोड़ की है। बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने दुख जताते हुए एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है ।

News Source: जागरण
BREAKING : यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के घर ED का छापा, 5 कारें ज़ब्त

BREAKING : यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के घर ED का छापा, 5 कारें ज़ब्त

ED ने मशहूर यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के कानपुर (नवाबगंज) स्थित घर पर छापेमारी की है। मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध वित्तीय लेनदेन के आरोपों में हुई इस कार्रवाई के दौरान, ED ने करोड़ों रुपये की 5 लग्जरी कारें ज़ब्त की हैं, जिनमें लैंबार्गिनी, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू शामिल हैं। अनुराग द्विवेदी पर सट्टेबाजी और हवाला के जरिए अवैध कमाई का आरोप है।

News Source: हिंदुस्तान
BREAKING : एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर इनकम टैक्स की रेड

BREAKING : एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर इनकम टैक्स की रेड

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।  ₹60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में इनकम टैक्स विभाग ने उनके मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की है। इकोनॉमिक ऑफेंस विंग द्वारा दर्ज केस के बाद यह कार्रवाई की गई है । मुंबई के साथ-साथ बेंगलुरु में भी उनके ठिकानों (बास्टियन पब) पर रेड की खबर है । इस कपल पर वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं ।

News Source: इंडिया टीवी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर इनकम टैक्स की रेड

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर इनकम टैक्स की रेड

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबरों के मुताबिक मुंबई में उनके घर पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी की है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्यवाही कुछ वित्तीय लेनदेन की जांच से जुड़ी है। फिलहाल अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और मामले पर ऑफिशियली बयान का इंतजार किया जा रहा है।

News Source: आज तक
पंजाब में AAP और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच फायरिंग, 5 घायल

पंजाब में AAP और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच फायरिंग, 5 घायल

पंजाब के लुधियाना में आज चुनाव में जीत का जश्न मनाने के दौरान AAP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। AAP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनके साथ मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें 5 से ज्यादा लोग घायल हुए। घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तनाव अभी भी बना हुआ है।

 

News Source: एबीपी न्यूज़
पीला या काला, कौन सा गुड़ है ज्यादा हेल्दी?

पीला या काला, कौन सा गुड़ है ज्यादा हेल्दी?

इन दिनों बाजार में मिलावट वाला गुड़ मिलता है, इसलिए सही गुड़ की पहचान करना जरूरी है। काला और पीला गुड़ दिखने में अलग होते है और दोनों के अपने फायदे है। काला गुड़ नेचुरल होता है, इसमें ज्यादा केमिकल नहीं होते बल्कि आयरन मिलता है। इसके मुकाबले पीला गुड़ ज्यादा साफ़ और मीठा होता है। लेकिन यह केमिकल वाला होता है। अच्छी सेहत के लिए काला गुड़ बेहतर है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
क्या धुरंधर बिगाड़ देगी करण जौहर की फिल्म का खेल?

क्या धुरंधर बिगाड़ देगी करण जौहर की फिल्म का खेल?

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों जबरदस्त कमाई कर रही है, ऐसे में कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे की फिल्म के रिलीज पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को अभी रिलीज करते है, तो बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर हो सकती है। इस वजह से मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट टालने का भी सोच रहे हैं। फ़िलहाल कोई ऑफिशियली अलाउंस नहीं किया है, लेकिन इंडस्ट्री में इसको लेकर चर्चा तेज है।

News Source: जागरण
CLAT AIR 1 : राजस्थान के इस जिले की बेटी बनी टॉपर

CLAT AIR 1 : राजस्थान के इस जिले की बेटी बनी टॉपर

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की गीताली गुप्ता ने CLAT में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। गीताली को परीक्षा में 119 में से 112.75 अंक मिले है। परिवार, शिक्षको के साथ पुरे जिले में इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा, “यह सफलता मेरे माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत का परिणाम है। मेरा सपना है कि मैं एक अच्छी वकील बनकर समाज के लिए काम करूं।”

News Source: एबीपी न्यूज़