📱Download Our App
जानें कैसे काम करता है शेयर बाजार?

जानें कैसे काम करता है शेयर बाजार?

शेयर बाजार एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जहां लिस्टेड कंपनियों के शेयर खरीदे और बेचे जाते हैं । भारत में मुख्य रूप से BSE और NSE पर ट्रेडिंग होती है । कंपनियां IPO के जरिए पूंजी जुटाती हैं और निवेशक डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट के जरिए शेयर में निवेश करते हैं । शेयरों की कीमत Demand & Supply के आधार पर घटती-बढ़ती है।

News Source: जागरण
शेयर बाजार से आयी गुड न्यूज़, सेंसेक्स – निफ्टी हरे निशान में

शेयर बाजार से आयी गुड न्यूज़, सेंसेक्स – निफ्टी हरे निशान में

कई दिनो के उतार चढ़ाव के बाद आज 19 दिसंबर 2025 को शेयर बाज़ार हर निशान पर खुला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 से अधिक अंक उछलकर मजबूत हुआ, वहीं निफ्टी 25,950 के पार निकल गया। सभी सेक्टर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। वोडाफोन आइडिया और ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में भी तेजी देखी गई है।

News Source: अमर उजाला
भगोड़े विजय माल्या के जन्मदिन का जोरदार जश्न, जानें कौन-कौन हुए शामिल

भगोड़े विजय माल्या के जन्मदिन का जोरदार जश्न, जानें कौन-कौन हुए शामिल

लंदन में भगोड़े विजय माल्या के 70वें जन्मदिन पर ललित मोदी ने अपने बेल्ग्रेव स्क्वायर स्थित आवास पर एक भव्य पार्टी दी। दिवालिया घोषित होने और कानूनी मामलों के बावजूद, माल्या ‘किंग ऑफ गुड टाइम्स’ के अंदाज़ में दिखे । पार्टी में मणिवराज खोसला, इदरीस एल्बा और किरण मजूमदार-शॉ जैसे दिग्गज शामिल हुए ।

News Source: नवभारत
BJP का बेतुका बयान, ‘शादी न हो, नौकरी न लगे तो बोलो जय श्रीराम’

BJP का बेतुका बयान, ‘शादी न हो, नौकरी न लगे तो बोलो जय श्रीराम’

नैनीताल-उधम सिंह नगर से बीजेपी सांसद अजय भट्ट ने संसद में बेतुका बयान दिया है । उन्होंने कहा कि यदि लड़की की शादी न हो रही हो, नौकरी न लग रही हो या गाय दूध न दे रही हो, तो ‘श्री राम जय राम’ कहिए, काम बन जाएगा । उन्होंने इसे एक “सिद्ध मंत्र” बताया, जिस पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है ।

News Source: नवभारत
मैरिज सर्टिफिकेट बनाना हुआ ऑनलाइन, निगम आयुक्त का बड़ा फैसला

मैरिज सर्टिफिकेट बनाना हुआ ऑनलाइन, निगम आयुक्त का बड़ा फैसला

शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट हर पति-पत्नी के लिए सबसे जरुरी होता है और इसे बनवाने के लिए बहुत भागदौड़ करना पढ़ती है, लेकिन अब भोपाल में इस सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अब आप नगर निगम की वेबसाइट पर दस्तावेज अपलोड कर आवेदन कर सकते और वेरिफिकेशन के बाद डिजिटल मैरिज सर्टिफिकेट डाउनलोड होगा।

News Source: नईदुनिया
लैंडिंग के दौरान विमान हादसा, एक ही परिवार के चार लोगो की मौत

लैंडिंग के दौरान विमान हादसा, एक ही परिवार के चार लोगो की मौत

देश में आए दिन कोई न कोई हादसे की खबर हमे चौका देती है, ऐसे ही अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में बड़ा विमान हादसा हुआ है, जिसने पुरे अमेरिका को हिलाकर रख दिया। दरअसल स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट पर लेंडिंग के दौरान बिज़नेस जेट क्रैश हो गया। विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई ।

News Source: न्यूज़ 24
दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगो की मौत

दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगो की मौत

राजस्थान के बूंदी जिले में एक भयानक हादसा देखने को मिला। हादसा एक बजरी से भरे ट्रक के तैयार फटने से हुआ है। तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में आकर एक कार से टकरा गया। जैसे ही ट्रक उस कार से टकराया और उसके ऊपर पलट गया जिससे कार चकना चूर हो गई और उस कार में बैठे एक ही परिवार के चार लोगो की मौके पर मौत हो गई।

News Source: न्यूज़ 24
2026 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी आई सामने, जानें क्या-क्या कहा गया

2026 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी आई सामने, जानें क्या-क्या कहा गया

2026 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां सामने आई हैं। उनके मुताबिक, अगले साल में एक बड़ा युद्ध शुरू हो सकता है, ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ तकनीक इंसानों के कंट्रोल से बाहर हो जाएगी, इंसान पहली बार धरती के बाहर के जीवों (एलियंस) के संपर्क में आ सकते हैं, प्राकृतिक आपदाएं आएंगी और एक बड़ा अंतरिक्ष यान धरती पर आ सकता है।

News Source: न्यूज़ 18
फोन पर बात करते ड्राइवर ने पिकअप से मासूम को कुचला, वीडियो वायरल

फोन पर बात करते ड्राइवर ने पिकअप से मासूम को कुचला, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर चाई-3 में पिकअप चालक की लापरवाही से एक मासूम बच्चा गाड़ी की चपेट में आ गया । फोन पर बात करते हुए चालक ने सड़क पर खेल रहे बच्चे को नहीं देखा । हादसे के तुरंत बाद चालक ने गाड़ी रोकी और घायल बच्चे को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, इलाज के बाद बच्चा सुरक्षित है । यह घटना एक माह पुरानी बताई जा रही है जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

News Source: आज तक
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के वकील ने IT रेड की खबरों को किया खारिज

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के वकील ने IT रेड की खबरों को किया खारिज

शिल्पा शेट्टी के वकील प्रशांत पाटिल ने एक्ट्रेस के घर पर इनकम टैक्स की रेड की खबरों को गलत बताया है। एक्ट्रेस के वकील ने स्पष्ट किया कि यह कोई ‘रेड’ नहीं, बल्कि आयकर अधिकारियों द्वारा किया गया एक रूटीन वेरिफिकेशन था । वकील ने चेताया कि इस मामले को झूठे तरीके से किसी पुराने आर्थिक अपराध (EOW) केस से जोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

News Source: आज तक