मध्यप्रदेश में SIR को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसमे की मतदाता सूची से लगभग 25 लाख वोटरों के नाम कट सकते है। राज्य में कुल 5.76 करोड़ SIR फॉर्म जमा हुए है। जिसमे से लगभग 9 लाख मतदाताओं ने 2003 से जरूरी जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा 8.5 लाख मतदाता मृत पाए गए है और 2.5 लाख के नाम दो अलग-अलग जगहों पर दर्ज हुए है।
TMC विधायक ने दिए भगवन राम जी पर गलत बयान, भड़की बीजेपी
इन दिनों पश्चिम बंगाल में काफी विवाद चल रहा है और अब एक और मुद्दा खड़ा हो गया है। दरअसल टीएमसी के विधायक मदन मित्रा के भगवन राम जी को लेकर दिए गए बयान से मामला गर्म है। उन्होंने भगवन राम जी को मुस्लिम बताया है। उनके इस बयान पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया। मदन मित्रा के इस बयान से धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका जताई जा रही है।
23 वर्षीय महिला शूटर से दुष्कर्म, सहेली सहित दो दोस्त गिरफ्तार
हरियाणा के फरीदाबाद में एक 23 वर्षीय महिला शूटर से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जिसमे की पुलिस ने तीनों आरोपियों सतेंद्र, गौरव और महिला शूटर की दोस्त को गिरफ्तार किया है। पीड़िता मंगवार को निशानेबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दोस्त के साथ फरीदाबाद आई थी। घटना बुधवार शाम की बताई है। पुलिस ने आरोपियों को गुरुवार के दिन कोर्ट में पेश कर दिया है।
BREAKING : सिडनी आतंकी हमले पर पीएम का बड़ा ऐलान
कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर के बॉन्डी बीच पर आतंकी हमला हुआ था जिसमे 16 लोगो की मौत और 29 लोग घायल हुए थे। इस हमले को लेकर US के पीएम एंथनी अल्बनीज ने नेशनल गन बायबैक स्कीम का ऐलान किया है। योजना के तहत उन आतंकी से हथियार लेकर उन्हें नष्ट करेगी, पुलिस हमले की जाँच में लगी हुई है।
दाएं या बाएं… किस करवट सोना होगा फायदेमंद?
हर किसी का स्वस्थ रहने के लिए उसकी नींद अच्छी होना जरूरी है। आयुर्वेद में बताया गया है कि दाहिनी और करवट लेकर सोना चाहिए। लेकिन बाई और करवट लेकर सोना कुछ लोगो के लिए लाभदायक हो सकता है। जैसे गर्भवती महिलाओं , सीने में जलन या कंधे में दर्द वाले लोगो के लिए बाईं और करवट लेकर होना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
चुनावी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में मुठभेड़, एक युवक की मौत
एमपी के मंदसौर जिले के ग्राम माऊखेड़ी में चुनावी रंजिश में दोनों पक्षों में विवाद हो गया है। विवाद इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों में चाकू छुरे चलने लगे जिसमे एक 42 वर्षीय बानेन्द्रसिंह की मौत हो गई। इस मामले में मृतक का बेटा अजयराज सिंह गंभीर रूप से घायल है। परिजनों ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है और पुलिस चार नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।
IND Vs SA T20 : शुभमन गिल बाहर, बुमराह की वापसी संभव
आज भारत-साउथ अफ्रीका के बीच T20 सीरीज का अंतिम मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह मैच आज शाम 7 बजे शुरू हो जाएगा। सीरीज फिहलाल 2-1 से भारत के पाले में है। आखरी मैच में गिल चोट के कारण बाहर हो सकते है और उनकी जगह संजू को जगह मिल सकती है वही बुमराह की वापसी भी संभव है। इस स्टेडियम पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलने वाली है।
दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड का रेड अलर्ट
दिल्ली-NCR में रोजाना घना कोहरा छाया हुआ है जिसके चलते वाहन चालक को काफी परेशानी हो रही है और कई बड़े हादसे भी देखने को मिल रहे है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली का AQI 345, वही नोएडा का AQI 444 और ग्रेट नोएडा का AQI 404 पार हो गया है। इन्ही को देखते हुए मौसम विभाग ने बादल और घने कोहरे की चेतावनी दी है। अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।
आज की ख़ास खबरें
- बैंक ऑफ जापान ने ब्याज दर बढ़ाकर 0.75 फीसदी की, 30 साल में सबसे अधिक
- बांग्लादेश : हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा, यूनुस ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग
- राजस्थान के बूंदी में कार पर पलटा बजरी से भरा ट्रेलर, चार की मौत
- दिल्ली एयरपोर्ट पर आज 152 उड़ानें रद्द
- लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी VB G RAM G बिल 2025 पास
ब्रेकिंग : बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग पर हुआ हमला
बांग्लादेश में भारत विरोधी कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की सिर में गोली लगने से मौत के विरोध में हिंसक प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों ने चटगांव स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग पर हमला कर दिया है। पत्थरबाज़ी के बाद भारतीय उच्चायोग में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों ने 2 समाचार पत्रों के कार्यालयों में भी तोड़फोड़ की।