📱Download Our App
इंग्लैंड कप्तान ने बनाया धीमी फिफ्टी का रिकॉर्ड

इंग्लैंड कप्तान ने बनाया धीमी फिफ्टी का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट एडिलेड में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 371 रन बनाए, वही इंग्लैंड की ख़राब शुरुआत से 286 रन ही बना पाई। इस पारी में इंग्लैंड कप्तान बेन स्टोक्स ने 198 गेंदों में 83 रन की पारी खेली जो उनके टेस्ट करियर की सबसे धीमी फिफ्टी मानी जा रही है।

News Source: इंडिया टीवी
घने कोहरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक व्यक्ति की मौत

घने कोहरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक व्यक्ति की मौत

लखीमपुर खीरी के ओयल में तिराहे के पास घने कोहरे की वजह से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटी खा गयी। इस हादसे में जनपद लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी सुनील कुमार सिंह की मौत हो गयी। हादसे की सुचना मिलते की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

News Source: दैनिक भास्कर
डॉक्टर की लापरवाही से 6 बच्चे HIV के शिकार, 3 अधिकारी सस्पेंड

डॉक्टर की लापरवाही से 6 बच्चे HIV के शिकार, 3 अधिकारी सस्पेंड

एमपी के सतना जिले से HIV का मामला दर्ज हुआ है जहाँ परिजनों ने हड़कंप मचा दिया है। दरअसल सतना के जिला अस्पताल में लापरवाही से थैलेसिमिया पीड़ित 6 बच्चों को HIV पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया गया। इस मामले में ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर और दो लैब टेक्निशियन को सस्पेंड पर दिया है। जाँच सिमिति की रिपोर्ट पर कार्रवाही हुई है और पुलिस ने दोनों दलालो को गिरफ्तार किया।

News Source: न्यूज़ 24
ट्रक-बाइक की जोरदार भिंडत, युवक और युवती की मौके पर मौत

ट्रक-बाइक की जोरदार भिंडत, युवक और युवती की मौके पर मौत

दुर्ग के भिलाई थाना क्षेत्र में एक तेज रफ़्तार ट्रक ने गलत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक चालक सुमति धीवर और पीछे बैठी भूमिका बंजारे की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल युवती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। यह हादसा सोमनी जाने वाले मार्ग पर मेहंदी बाड़ी के पास हुआ।

News Source: अमर उजाला
पत्नी को मायके लेने पंहुचा पति को पेड़ से बांधकर पीटा

पत्नी को मायके लेने पंहुचा पति को पेड़ से बांधकर पीटा

यूपी के औरैया क्षेत्र से प्रेम विवाह का मामला सामने आया है जहाँ विवाह के बाद पति अपनी पत्नी को लेने मायके गया वहां उसे परिजनों ने पेड़ से बांधकर पीटा और जूते की माला पहनाकर अपमानित किया। इस मामले का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है और अन्य आरोपियों की जांच जारी है।

News Source: पत्रिका
IND vs SA : कहा और कब शुरू होगा आज का मैच?

IND vs SA : कहा और कब शुरू होगा आज का मैच?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज टी20 सीरीज का पांचवा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फ़िलहाल 2-1 की बढ़त के साथ आगे है। आज का मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। इसका लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते है और मोबाइल में इसे जियो हॉट स्टार पर देखे। भारत की कोशिश होगी की आज का मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम करे।

News Source: इंडिया टीवी
अंबानी स्कूल के एनुअल फंक्शन में दिखे कई बॉलीवुड सितारे

अंबानी स्कूल के एनुअल फंक्शन में दिखे कई बॉलीवुड सितारे

भारत के टॉप 10 अमीरो में अंबानी का नाम भी आता है और उनकी मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल भी है जहाँ बॉलीवुड स्टार के बच्चे पढ़ते है। कल अंबानी के स्कूल में एनुअल फंक्शन हुआ जहाँ बॉलीवुड सितारों की खास मौजूदगी रही। फंक्शन में शाहरुख खान परिवार के साथ पहुंचे, वहीं करीना कपूर, करिश्मा कपूर, करण जौहर, फराह खान और शाहिद कपूर भी बच्चों को सपोर्ट करने आए।

News Source: एबीपी न्यूज़
Delhi News : घने कोहरे ने बिगाड़ा सभी फ्लाइट्स का शेड्यूल

Delhi News : घने कोहरे ने बिगाड़ा सभी फ्लाइट्स का शेड्यूल

सर्दियों के दिनों में दिल्ली का हाल कश्मीर जैसा हो जाता है। अधिक ठंड और प्रदुषण के कारण दिन भर घना कोहरा देखने को मिलता है। इन दिनों दिल्ली में काफी कोहरा हो रहा है जिससे हवाई यातायात प्रभावित हो रही है। IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने से CAT III ऑपरेशन लागू किया गया, जिससे कई उड़ानों में देरी हुई। एयरलाइंस ने यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस जांचने की सलाह दी है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
बांदा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवको को ट्रक ने कुचला

बांदा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवको को ट्रक ने कुचला

उत्तरप्रदेश के बांदा में दो बाइक्स की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिससे बाइक पर सवार युवक उछल कर सड़क पर गिर गए। तभी तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रक ने फतेहपुर जिले के ललौली कस्बे के निवासी सरवर (25) और इशरत (30) को कुचल दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।

News Source: नवभारत
‘बॉर्डर 2’ में इन चार एक्ट्रेसेस की हुई एंट्री

‘बॉर्डर 2’ में इन चार एक्ट्रेसेस की हुई एंट्री

1997 की बॉर्डर जो 90s दशक की सबसे धांसू फिल्म मानी जाती थी और अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट बॉर्डर-2 रिलीज होने वाला है। सभी हिंदुस्तानी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और फैन्स ने काफी तारीफ की। इस फिल्म में सनी देओल के साथ मोना, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और डेब्यू कर रहीं मेधा की झलक, और दिलजीत, वरुण और अहान का दमदार अंदाज़।

News Source: एनडीटीवी