📱Download Our App
सांड को बचाने में नहर में गिरी कार, तीन दोस्तों की मौत

सांड को बचाने में नहर में गिरी कार, तीन दोस्तों की मौत

दरभंगा के नेहरा इलाके में घने कोहरे की वजह से एक और बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिसमे कार में सवार तीन दोस्त अचानक सड़क पर आए सांड को बचाने लगे, तभी गाड़ी कंट्रोल से बाहर होकर 15 फीट गहरी नहर में गिर गई। इस हादसे में एक ही गांव के शंभू, अजय और सुजीत की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने युवको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
कॉमेडियन भारती सिंह बनी 41 साल की उम्र में एक बार फिर माँ

कॉमेडियन भारती सिंह बनी 41 साल की उम्र में एक बार फिर माँ

कॉमेडियन अभिनेत्री भारती सिंह 41 साल की उम्र में एक बार फिर माँ बन गई है। कपिल शर्मा के शो की शूटिंग के दौरान वाटर ब्रेक होने पर उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ उन्होंने बेटे को जन्म दिया। उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी काफी खुश नजर आते दिखे। फैन्स ने भी सोशल मिडिया पर खूब बधाईया दी। भारती ने इससे पहले 2022 में बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम लक्ष्य है।

News Source: न्यूज़ 24
Pariksha Pe Charcha 2026 : अब तक हो चुके 1 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 : अब तक हो चुके 1 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन

पीएम मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए अब तक 1,09,65,247 रजिस्ट्रेशन हो चुके है। अगर आप इसमें शामिल होना चाहते है तो ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। अभी तक के आकड़ो में छात्रों की संख्या 1,01,62,482, शिक्षक की संख्या 7,00,277 और अभिभावक की संख्या 1,02,488 है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 11 जनवरी, 2026 है।

News Source: जागरण
T20 World Cup 2026 : भारतीय टीम का स्क्वाड शनिवार को होगा घोषित

T20 World Cup 2026 : भारतीय टीम का स्क्वाड शनिवार को होगा घोषित

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फ़रवरी से होने जा रहा है और सभी टीमों ने अपनी टीम घोषित कर भारत ने अभी तक अपनी टी20 वर्ड कप के लिए टीम घोषित नहीं की है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम का ऐलान शनिवार को होगा। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भी टीम चुनी जाएगी।

News Source: अमर उजाला
Crime : दो दोस्तों ने की युवक की बेरहमी से हत्या

Crime : दो दोस्तों ने की युवक की बेरहमी से हत्या

झारखंड के नाराहट क्षेत्र के ग्राम बछरई से एक चौकाने वाली खबर सामने आई। घटना यह बताई जा रही है की 26 वर्षीय दीपक प्रजापति का शव घर के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला। शव के ऊपर टायर, पत्थर और लकड़ी रखी हुई थी। मामला शराब पार्टी के दौरान हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के दोस्त पर शक है, जो फरार बताया जा रहा है। 

News Source: अमर उजाला
दो हफ्ते में ‘धुरंधर’ ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई

दो हफ्ते में ‘धुरंधर’ ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को 14 दिन पुरे हो चुके है। इन दो हफ्तों में फिल्म ने तगड़ी कमाई की है, 14वें दिन की कमाई 23 करोड़ हुई है। जिसके बाद भारत में इसकी कुल कमाई 460.25 करोड़ पहुंच चुकी है। वही वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 702 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जल्द ही धुरंधर दुनियाभर में 1000 करोड़ का आकड़ा पर कर जाएगी।

News Source: एबीपी न्यूज़
भोपाल की जनता के लिए खुशख़बरी, 20 दिसंबर से चालू हो रही मेट्रो ट्रैन

भोपाल की जनता के लिए खुशख़बरी, 20 दिसंबर से चालू हो रही मेट्रो ट्रैन

भोपाल की जनता के लिए साल 2025 खुशखबरी वाला होने वाला है। 20 दिसंबर से भोपाल में मेट्रो ट्रैन का उद्धघाटन होने वाला है। सभी मेट्रो ट्रैन 21 दिसंबर से आम जनता के लिए चलेगी। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और सीएम मोहन यादव सहित कई बड़ी हस्तिया शामिल होगी। सरकार द्वारा मेट्रो का न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम 70 रुपये तय किया गया है।

News Source: दैनिक भास्कर
जाने पूजा में इस्तेमाल हुई चीजें दोबारा चलेंगी या नहीं?

जाने पूजा में इस्तेमाल हुई चीजें दोबारा चलेंगी या नहीं?

पूजा करने के बाद काफी लोग सोचते हैं कि बची हुई चीजें फिर से काम आएंगी की नहीं। ऐसे में बता दे कि पूजा के बर्तन, मूर्ति, घंटी, शंख, माला दोबारा इस्तेमाल हो सकती हैं। लेकिन भोग, फूल, माला, चंदन, कुमकुम, पानी और दीपक का बचा घी इन चीजों को दोबारा नहीं इस्तेमाल कर सकते। साथ ही तुलसी और बेलपत्र धोकर फिर से पूजा में लगा सकते हैं, ये खराब नहीं माने जाते है।

News Source: एबीपी न्यूज़
घने कोहरे के कारण इन राज्यों में बदल दी स्कूल की टाइमिंग

घने कोहरे के कारण इन राज्यों में बदल दी स्कूल की टाइमिंग

देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पढ़ने लग गई है, जिससे सुबह के टाइम घना कोहरा और शीतलहर देखने को मिलता है। ऐसे में कई राज्यों में बच्चो के स्कूल की टाइमिंग बदल दी है। यूपी के लखनऊ में स्कूल 9 बजे, सहारनपुर में 9:30 और कुशीनगर में 10 बजे खुलेंगे। वही बिहार में स्कूल 9:30 से 4 बजे तक चलेंगे। हरियाणा और पंजाब में भी पहले ही समय बदला जा चुका है, जिससे बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी।

News Source: एनडीटीवी
यमुना एक्सप्रेसवे हादसा : मौत का आकड़ा 19 पंहुचा

यमुना एक्सप्रेसवे हादसा : मौत का आकड़ा 19 पंहुचा

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में मरने वालो को संख्या बढ़कर 19 हो गयी है। जिलाधिकारी ने जानकारी दी है कि भीषण आग में शव बुरी तरह जल चुके है, उनकी पहचान करना अब मुश्किल हो गया है। अभी तक सिर्फ 4 लोगो की पहचान हो पाई है। बाकि 15 शवों की पहचान डीएनए सैंपल से की जाएगी। हादसे में लगभग 90 लोग घायल हुए थे।

News Source: आज तक