📱Download Our App
ब्रेकिंग न्यूज़ : इंदौर में फिर तेज गति से चल रहे मिनी ट्रक ने कई को रोंदा

ब्रेकिंग न्यूज़ : इंदौर में फिर तेज गति से चल रहे मिनी ट्रक ने कई को रोंदा

इंदौर आईटी पार्क खंडवा नाका पर तेज गति से चल रहे मिनी ट्रक ने कई लोगो को रोंदा जाम की स्थिति रास्ता पूरी तरह बंद किया घायलों और एमवाय अस्पताल लाया गया । हादसे का CCTV सामने आया है – देखें

News Source: @ChoteNews रिसर्च
देवास : मेन रोड पर बह रहा नाला, प्रशासन बेखबर

देवास : मेन रोड पर बह रहा नाला, प्रशासन बेखबर

देवास में मक्सी रोड बीच बाजार पिछले 20 दिनों से नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। इस अव्यवस्था से नगर निगम और PWD की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब विधायक के घर के सामने यह हाल है, तो शहर की अन्य सड़कों पर आम जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं है। देखें वीडियों

News Source: इंस्टाग्राम
पुणे पोर्शे एक्सीडेंट केस: सुप्रीम कोर्ट ने 3 आरोपियों को जमानत दी

पुणे पोर्शे एक्सीडेंट केस: सुप्रीम कोर्ट ने 3 आरोपियों को जमानत दी

पुणे के पोर्शे कार एक्सीडेंट मामले में बड़ा फ़ैसला आया है। सुप्रीम कोर्ट ने 3 मुख्य आरोपियों को जमानत दे दी है, जिनके ख़िलाफ़ दो लोगों की मौत का आरोप था। कोर्ट ने शर्तों के साथ उन्हें रिहा करते हुए कहा है कि आगे की जांच में सहयोग देना जरूरी है। इस फ़ैसले से परिवारों में मिश्रित प्रतिक्रियाएँ हैं।

News Source: अमर उजाला
Corporate में कितने लोगों के होते हैं extramarital affair?

Corporate में कितने लोगों के होते हैं extramarital affair?

सोशल मिडिया पर एक वीडियो अभी काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लड़की (X/@venom1s) कह रही है की ‘कॉरपोरेट में आधी से ज्यादा लोगों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहे हैं। तो शादी क्यों कर रहे हैं लोग। शादी प्यार के लिए होती है और लोग शादी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अपने मां-बाप का ध्यान रखने के लिए चाहिए और बच्चे पैदा करने के लिए कोई चाहिए। देखें वीडियों

News Source: X ( ट्वीटर )
बीजेपी ने राहुल गांधी पर चीन उल्लेख को लेकर निशाना साधा, माफी की मांग

बीजेपी ने राहुल गांधी पर चीन उल्लेख को लेकर निशाना साधा, माफी की मांग

लोकसभा में राहुल गांधी के “चीन” का ज़िक्र छिड़काव की तरह गूँज गया है। भाजपा नेताओं ने इसे लोकतंत्र और स्पीकर के सम्मान का अपमान बताया है। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और किरण रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस नेता को आज़ादी का नाम लेकर सीमा विवाद में चीन का नाम लेना बेहद आपत्तिजनक है और कांग्रेस से माफी की मांग की है।

News Source: अमर उजाला
यूपी में 85 लाख के मोमोज खा गया 7वीं क्लास का बच्चा, हिरासत में 2 विक्रेता

यूपी में 85 लाख के मोमोज खा गया 7वीं क्लास का बच्चा, हिरासत में 2 विक्रेता

यूपी के देवरिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 7वीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे ने मोमो खाने की लत में अपने घर पर रखी 85 लाख रुपए की ज्वैलरी मोमो विक्रेता को दे दी। जब ये मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस भी हैरान रह गई। हालांकि बाद में पुलिस ने ज्वैलरी रखने वाले 2 मोमो विक्रेताओं को हिरासत में लिया है।

News Source: इंडिया टीवी
पाकिस्तान को लेकर अगले 48 घंटे में ICC करेगा हाई लेवल मीटिंग

पाकिस्तान को लेकर अगले 48 घंटे में ICC करेगा हाई लेवल मीटिंग

पाकिस्तान का एक फैसला उसे बहुत महंगा पड़ सकता है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले 48 घंटे में आईसीसी पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ ग्रुप-स्टेज मैच का बॉयकॉट करने के फैसले पर चर्चा करने के लिए एक हाई लेवल मीटिंग करने वाली है । इस मीटिंग पर पाकिस्तान पर बैन समेत अन्य कई प्रतिबंध भी लगाये जा सकता है ।

News Source: इंस्टाग्राम
जाति जनगणना पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल से किया इनकार, PIL खारिज

जाति जनगणना पर सुप्रीम कोर्ट ने दखल से किया इनकार, PIL खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जाति जनगणना की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने याचिकाकर्ता को अपने सुझाव सरकार के समक्ष रखने का निर्देश दिया। याचिका में मांग की गई थी कि डेटा केवल ‘स्व-घोषणा’ पर नहीं, बल्कि ‘सत्यापन योग्य सामग्री’ पर आधारित हो, क्योंकि इस पर 13,500 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

News Source: आज तक
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन को आवंटित हुआ टाइप-8 सरकारी बंगला – सूत्र

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन को आवंटित हुआ टाइप-8 सरकारी बंगला – सूत्र

सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को दिल्ली के 1, मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित टाइप-8 सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। यह बंगला पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पास था। इससे पहले उन्हें 9, सुनहरी बाग लेन का आवास दिया गया था, लेकिन वह उन्हें पसंद नहीं आया ।

News Source: आज तक
बजट में किसानों को मिली गुड न्यूज़, अब मिलेंगे सीधे 5 लाख

बजट में किसानों को मिली गुड न्यूज़, अब मिलेंगे सीधे 5 लाख

केंद्रीय बजट 2026 – 27 में संशोधित ब्याज सहायता योजना (MISS ) के अन्तर्गत किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत मिलने वाले ऋण की अधिकतम राशि ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी है। इस फैसले से देश के 7.72 करोड़ से अधिक किसानों को सीधा फायदा मिलने की संभावना है ।

News Source: आज तक