📱Download Our App
ट्रैन चालक की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

ट्रैन चालक की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

बिहार के बगहा में कटिहार से दिल्ली जा रही चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 15705) एक भैंसा से टकरा गयी। ऐसे में ट्रेन चालक ने समझदारी दिखाते हुए तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। जिससे हादसा टल गया और सैकड़ों यात्रियों की जान बच गयी। यह घटना वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल वाले इलाके में हुई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक का निरीक्षण किया, फिर परिचालन को फिर से सामान्य किया।

News Source: प्रभात खबर
BTSC ड्रेसर भर्ती 2025 रिजल्ट हुआ जारी, यहाँ चेक करे

BTSC ड्रेसर भर्ती 2025 रिजल्ट हुआ जारी, यहाँ चेक करे

बिहार तकनिकी सेवा आयोग ( BTSC ) द्वारा निकाली गई ड्रेसर भर्ती 2025 की परीक्षा 8 जुलाई और 9 जुलाई 2025 को हो गई है जिसका रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड़ में हुई थी। इस भर्ती के लिए कुल 7224 पद के लिए फॉर्म भरे गए थे। अब BTSC द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है जिसको आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट btsc.bihar.govt.in पर जाकर देख सकते है।

News Source: हिंदुस्तान
बेटे ने की मां-बाप की बेरहमी से हत्या

बेटे ने की मां-बाप की बेरहमी से हत्या

कोल्हापुर जिले के हातकनंगले तहसील में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसमे 48 वर्षीय सुनील भोसले ने अपने माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। अभी की जांच में पता चला है कि आरोपी ने बड़ी बेरहमी से मां-बाप को मारा है। मां के साथ की नस को कांच जैसी नुकीली चीज से काटा गया है और पिता के सिर पर लाठी से कई वार किये है। फ़िलहाल पुलिस मामले की पूरी तरह से जांच कर रही है।

News Source: इंडिया टीवी
इस राज्य में 15 लोगो को भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया

इस राज्य में 15 लोगो को भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया

असं के नागांव जिले में 15 लोगो को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। बताया जा रहा है की ये वो लोग है, जिन्हें अलग-अलग सालों में 1990 से लेकर 2021 तक फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल ने विदेशी घोषित किया था। इन लोगो को अब राज्य सरकार ने 1950 के इमिग्रेंट्स एक्ट के तहत भारत से जाने के निर्देश दिया है।

News Source: पत्रिका
कोहरे ने ली एडीशनल SHO की जान

कोहरे ने ली एडीशनल SHO की जान

पंजाब के गुरदासपुर में जिले के एडीशनल एसएचओ सुलखन राम की अचनाक तबियत खराब हो गयी। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से अमृतसर भेजने का निर्णय लिया। अमृतसर जाते समय घने कोहरे की वजह से एम्बुलेंस हादसे का शिकार हो गयी। और इस हादसे में सुलखन राम की मौके पर ही मौत हो गई।

News Source: जागरण
माता-पिता के खिलाफ जाकर युवकी ने की शादी, परिजनों ने निकाली अर्थी

माता-पिता के खिलाफ जाकर युवकी ने की शादी, परिजनों ने निकाली अर्थी

देश में आए दिन लव मैरिज के केस आते रहते है, ऐसे ही एमपी के विदिशा में एक लड़की ने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर पडोसी से विवाह किया। विवाह करने पर युवती को उसके परिजनों ने सामाजिक रूप से मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने युवकी की शहर में अर्थी निकाली और शमशान घाट में आटे से बने पुतले का दहन किया गया। यह घटना पुरे समाज में चर्चा का विषय बन गई।

News Source: नईदुनिया
यशस्वी जायसवाल ने दिया अपनी सेहत पर अपडेट

यशस्वी जायसवाल ने दिया अपनी सेहत पर अपडेट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का कल फाइनल हो गया है और झारखंड ने इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है। इस ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल मुंबई की टीम से खेलते नजर आए, लेकिन राजस्थान से जब टीम का मैच था जब उनकी अचानक तबियत ख़राब हो गई। अब उन्होंने ट्वीट किया और अपनी सेहत पर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि वह तेजी से ठीक हो रहे हैं और जल्द मैदान पर लौटने को उत्सुक हैं।

News Source: इंडिया टीवी
यूक्रेन की बड़ी कामयाबी, नष्ट किए दो S-400 एयर डिफेंस सिस्टम

यूक्रेन की बड़ी कामयाबी, नष्ट किए दो S-400 एयर डिफेंस सिस्टम

पिछले 45 महीने से रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है और अभी भी यह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रूस के हमले से यूक्रेन में कई लोगो की मौत हो चुकी है और कई शहर तबाह हो गए है। इसके जवाब में आज यूक्रेन ने रूस के बेलगोरोड शहर में रूसी सेना के दो S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को मार गिराया। यह तो पकिस्तन भी भारत के खिलाफ नहीं कर पाया था।

News Source: X ( ट्वीटर )
U19 Asia Cup : सीधे फाइनल में टीम इंडिया

U19 Asia Cup : सीधे फाइनल में टीम इंडिया

आज के दिन भारत और श्रीलंका के बीच अंडर 19 एशिया कप का फाइनल दुबई में होने वाला था। लेकिन अधिक बारिश होने की वजह से मैच में देरी हो रही है। अगर यह मैच नहीं हुआ तो भारत को सीधे फाइनल में एंट्री मिल जाएगी। फ़िलहाल बारिश बंद हो चुकी है, लेकिन मैदान इतना गिला है कि मैच नहीं हो सकता। खबर है कि दोपहर 2 बजे तक मैच होने की संभावना है।

News Source: इंडिया टीवी
Vastu Tips : जाने किस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाना है शुभ?

Vastu Tips : जाने किस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाना है शुभ?

हिंदी धर्म में पूवजो की मृत्यु के बाद उनकी तस्वीर को घर में लगाया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में दक्षिण पश्चिम दिशा में पूर्वजों की तस्वीर लगानी चाहिए। इस दिशा में पूर्वजों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है, तस्वीर इस तरह से लगाना चाहिए की उसे देखने वाले का मुँह दक्षिण दिशा में रहे। दक्षिण दिशा यमराज और पितरों की दिशा मानी जाती है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष