सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL भी अब जियो, एयरटेल को रिचार्ज के मामले में टक्कर दे रहा है। BSNL ने भी अपने यूजर्स के लिए एक सस्ता प्रीपेड प्लान लांच किया। यह प्लान सिर्फ 1499 रुपये का है जिसमे अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 10 एसएमएस और कुल 32GB डेटा मिल रहा है। इस प्लान की वेलिडिटी 300 दिन की रहेगी। करीब 5 रुपये प्रतिदिन खर्च में यह प्लान नंबर एक्टिव रखने के लिए किफायती विकल्प है।
नागपुर में पानी का टैंक फटा, 3 मजदूरों की मौत
मध्यप्रदेश के नागपुर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बुटीबोरी एमआईडीसी फेज-2 में अवाडा सोलर प्लांट का पानी का टैंक अचानक फट गया। इस हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई और 8 से ज्यादा घायल हो गए। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीम पहुंच गयी और बचाव कार्य शुरू किया। फ़िलहाल हादसा किस वजह से हुआ इसकी जांच की जा रही है।
हेल्थ : पानी में लहसुन और इन चीजों को मिलाने से कभी नहीं होगा कैंसर
कैंसर का नाम सुनते ही सभी की रूह कांप जाती है। आजकल लोग गलत खानपान से इम्युनिटी कमजोर कर रहे है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। आपको बता दे की लहसुन का पानी कैंसर को रोकने या ठीक करने की गारंटी नहीं देता, लेकिन यह इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करता है। लहसुन एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसमें हल्दी और अदरक मिलाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को और सपोर्ट मिलता है।
आखिर मंगलवार को सस्ती क्यों मिलती हैं फिल्म टिकट्स
अगर आप सिनेमाहॉल में फिल्में देखने जाते है तो आपको पता होना चाहिए की मंगलवार के दिन टिकट्स सस्ती क्यों होती है। ज्यादातर फिल्में शुक्रवार को रिलीज होती हैं। शनिवार और रविवार को लोग फ्री रहते हैं, इसलिए थिएटर में भीड़ रहती है। सोमवार तक भी ठीक-ठाक लोग आते हैं। लेकिन मंगलवार को मिडवीक होने से कम लोग फिल्म देखने जाते हैं। इस कारण थिएटर वाले टिकट सस्ती कर देते हैं।
जाने SIP का 15×15×15 फॉर्मूला, बन जाएगे आप भी करोड़पति
आज के टाइम में SIP लंबी अवधि में छोटी रकम निवेश कर मोटा फंड बनाने का बेस्ट तरीका बन गया है। आज हम आपको एसआईपी का 15×15×15 फॉर्मूला बता रहे हैं। इस फार्मूला का मतलब यह है की अगर आप एसआईपी में हर महीने 15000 रुपये का निवेश 15 साल के लिए करते है। इस पर अगर अधिकतम 15% का सालाना रिटर्न मिलता है तो आप करीब 1 करोड़ रुपये जमा कर लेंगे।
BREAKING : व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर युवक ने की आत्महत्या
भोपल के भदभदा डैम में गुरुवार रात 30 वर्षीय हेमंत राय ने कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या से पहले व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड का स्टेटस लगाया था। मृतक ने लिखा ‘मैं अपनी मर्जी से अपनी खुशी से सुसाइड कर रहा हूं मेरे ऊपर किसी का दबाव नहीं है”। पुलिस को सुचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
वजन कम करने के लिए ये 3 ड्राई फ्रूट्स मददगार
वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ कुछ ड्राई फ्रूट्स भी मददगार साबित होते है। जैसे की बादाम में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, पोषक तत्वों वाले ड्राई फ्रूट खाने से देर तक पेट भरा रहता है। अंजीर को भी डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते है। इसमें कैलोरी कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है। इसके साथ ही एक दिन में 3-4 अखरोट भी खा सकते है।
BREAKING : पाकिस्तान के नागरिक विदेशो में भीख मांगते पकडे गए
पुरे देश भर में पाकिस्तान का यह खुलासा चर्चा में चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है की पाकिस्तान के 51,000 नागरिक विदेशो में भीख मांगते हुए पकड़ा गए है, जिन्हे अब निर्वासित किया गया है। राष्ट्रीय सभा की स्थाई समिति की बैठक के अनुसार बताया गया है की सऊदी अरब से 24,000, यूएई से 6,000 और अज़रबैजान से 2,500 लोग भीख मांगने निकल गए है। आगा रफीउल्लाह ने बताया कि कुछ लोग उमरा के बहाने सऊदी जाते हैं।
रेलवे क्रॉसिंग न होने से महिला की मौत
बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्बर बजहा गांव में रेलवे ट्रैक नहीं है जिस वजह से वहां अक्सर हादसे होते रहते है। आज सुबह भी इस ट्रैक पर एक 52 वर्षीय महिला की तेजरफ्तार ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। गांव वालो का कहना है कि अगर आज सुरक्षित क्रॉसिंग की व्यवस्था होती, तो शायद महिला की जान बच जाती।
कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म की कमाई अपडेट
कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करू 2’को रिलीज हुए 5 दिन हो गए है, लेकिन धुरंधर जैसा इस फिल्म को फेन्स की तरफ से ज्यादा रेस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म ने वीकेंड में बहुत कम कमाई की लेकिन मंगलवार को मामूली बढ़ोतरी के साथ 1 करोड़ रुपये कमाए। कपिल की इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 9.15 करोड़ रुपये कमा लिए है।