ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच एशेज टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच है। आज मैच का तीसरा दिन है और ऑस्ट्रेलिया ने 274 रन बना कर 356 रन की इंग्लैंड के ऊपर लीड चल रही है। दूसरी पारी में ट्रेविस हेड शानदार शतक मारा है। हेड अभी 192 गेंदों में 142 रन पर नाबाद खेल रहे है जिसमे 13 चौके और 2 छक्के भी शामिल है। ये हेड का टेस्ट करियर का 11वां शतक है।
नई 7-सीटर MPV Gravite की जल्द होगी भारत में एंट्री
जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी ‘निशान मोटर्स’ अपनी नई 7-सीटर MPV Nissan Gravite भारत में जल्द ही लांच करने की तैयारी कर रही है। यह कार सस्ती कीमत में शानदार डिज़ाइन के साथ लांच होने वाली है। इसकार में अच्छा स्पेस, आधुनिक फीचर्स और मजबूत सेफ्टी मिलने की उम्मीद है। ये कार जनवरी 2026 में पेश की जाएगी।
हॉलीवुड एक्टर विलियम रश का निधन
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, मशहूर एक्टर विलियम रश का 31 की उम्र में निधन हो गया है। इसकी जानकारी उनकी मां डेबी रश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी है। हालांकि अभी उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर विलियम रश के फैंस पोस्ट शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
जाली नोटों का बड़ा भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
जयपुर क्राइम ब्रांच की सीएसटी टीम ने चित्रकूट क्षेत्र में जाली नोटों का पर्दाफाश किया है। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 6.51 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए। गिरोह का सरगना गौरव पुडीर सहारनपुर से पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ चित्रकूट थाने में मामला दर्ज कर नेटवर्क की जांच की जा रही है।
रेलवे में नौकरी पाने का शानदार मौका, 500+ पदों पर निकली भर्ती
रेलवे में नौकरी करने वालो के लिए अच्छी खबर है, RCF ने आईटीआई पास करने वाले छात्रों के लिए अप्रेंटिस के 500+ पदों पर भर्ती निकाली है। मैकेनिस्ट, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, पेंटर, कारपेंटर जैसे ट्रेड्स वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है। योग्यता के लिए 10वी पास होना जरूरी है और उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए।
हिंसक प्रदर्शन में हिन्दू युवक की मौत
बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन को लेकर काफी विवाद चल रहा है और अब एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल हिंसक प्रदर्शनों के बीच मयमनसिंह में एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को पेड़ से बांधकर जला दिया। कारण यह बताया जा रहा है की उसने इस्लाम का अपमान किया था। सरकार ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
गुटखा थूकने पर दो पक्षों में विवाद, एक युवक की मौत
अंबेडकरनगर के सम्मनपुर क्षेत्र में घर के बाहर गुटका खाकर थूकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाह इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी और शैलेश नामक युवक की मौत हो गयी। साथ ही 6 से ज्यादा लोग घायल हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अभी भी गांव में तनाव की स्तिथि बनी हुई है।
MP में दिल दहला देने वाला हादसा, होटल में मिला TI पुलिस अधिकारी का शव
एमपी के धार जिले से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। घटना धार के निजी होटल से टीआई करण सिंह रावत मृत अवस्था में मिले। वे खरगोन में पदस्थ थे और 12 दिसंबर से होटल में रुके हुए थे। सुचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाँच शुरू कर दी है। उनके सभी परिजनों को इस घटना की सुचना दे दी गई है।
घने कोहरे में ड्राइव करते वक्त न करें ये गलतियां
सर्दियों के दिनों में घने कोहरे की वजह से ड्राइविंग करना बहुत खतरनाक होता है। ऐसे में गाड़ी धीरे चलनी चाहिए। काँच साफ़ रखने के लिए फ्रंट और रियर डिफॉगर ऑन रखें। साथ ही कोहरे में हाई हेडलाइट की जगह फॉग लैंप या लो बीम हेडलाइट जलाएं। सबसे खास बात ओवरटेक नहीं करना चाहिए। आगे चल रही गाड़ी से गैप बनाकर चले, ताकि अचनाक ब्रेक लगने पर एक्सीडेंट न हो।
समाजवादी पार्टी पर भड़के सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया है की कफ सिरप मामले पर अवैध बिक्री और तस्करी की शिकायतों पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। योगी का कहना है की पकड़े गए आरोपियों के तार समाजवादी पार्टी से जुड़े मिले हैं। मामले की जांच के लिए राज्यस्तरीय एसआईटी गठित है और जांच पूरी होने पर दूध का दूध, पानी का पानी सामने आएगा।