19 दिसंबर यानि की आज उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसक प्रर्दशन शुरू हो चुके है। आक्रोश में आकर प्रदर्शनकारियों ने दैनिक समाचार पत्रों और अखबारों के कार्यालयों में तोड़फोड़ की और कुछ को आग लगा दी। इसके बाद बवाल अभी भी कम नहीं हो रहा है, अब प्रदर्शनकारियों ने पूर्व शिक्षा मंत्री के घर को फूंक दिया है।
‘बिग बॉस 12’ फेम दीपक ठाकुर बने पिता
बिग बॉस सीजन 12 में चर्चा में रहे दीपक ठाकुर अब पिता बन चुके है। बिहार के रहने वाले दीपक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसके बारे में जानकारी दी है। उनकी शादी 24 नवंबर 2024 को हुई थी और 16 दिसंबर को उनके घर साक्षात लक्ष्मी का आगमन हुआ है। उन्होंने कहा उन्हें यकीन नहीं हो रहा गुजरे वक़्त के साथ में पिता बन गया हु।
पुलिस और बदमाशों के बीच जोरधार मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार
उत्तरप्रदेश में नई मंडी कोतवाली पुलिस के साथ कुछ बदमाशों की मुठभेड़ हुई जिसमे दो शातिर अपराधी पकडे गए। इस मुठभेड़ में पुलिस ने उन बदमाशों पर फयरिंग की जिसमे एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिसकर्मियो ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। उन बदमाशों के पास से पुलिस ने नकदी, बाइक, तमंचे और चोरी के उपकरण बरामद किए। आरोपियों ने फर्टिलाइजर फैक्ट्री और शराब ठेके में चोरी की बात कबूल की है।
चुनावी रंजिश में 40 वर्षीय युवक की हत्या
मंदसौर जिले के एक गांव में सरपंच चुनाव में हार का बदला लेने के लिए 40 वर्षीय भानेन्द्र सिंह की आरोपियों ने चाकू और लाठियों से मारकर हत्या कर दी। साथ ही भानेन्द्र के बेटे पर भी लाठियों से हमला किया, जिसमे वह गंभीर घायल हो गया फ़िलहाल वहअस्पताल में भर्ती है। मृतक ने परिजनों ने 4 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज कराइ है, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
जानिए कैसे दिखते बवासीर के लक्षण?
आजकल लोगो का खानपान काफी अलग हो गया है जिससे बवासीर यानी पाइल्स की बीमारी ज्यादा बढ़ रही है। यह बीमारी महिलाओं में भी एक आम समस्या है, जिसमें गुदा की नसें सूज जाती हैं और दर्द, खुजली या मल में खून आ सकता है। बवासीर होने का कारण कब्ज, प्रेग्नेंसी, लंबे समय तक बैठना और फाइबर की कमी हैं। इसके बचाव के लिए फाइबरयुक्त आहार लें, खूब पानी पिएं, कब्ज न होने दें और समय पर मलत्याग की आदत डालें।
U19 Asia Cup : 20-20 ओवर्स का खेला जा रहा है मैच
आज अंडर 19 एशिया कप का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच हो रहा है। लेकिन बारिश होने की वजह से मैच सिर्फ 20-20 ओवर्स का खेला जा रहा है। मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इंडिया ने अपनी शानदार गेंदबाजी के साथ 10 ओवर में 3 विकेट ले लिए है और श्रीलंका ने 65 रन जोड़ लिए है।
BREAKING : झाड़ियों में मिली महिला की आधी जली हुई लाश
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में झाड़ियों में एक शिक्षक की आधी जली हुई लाश मिली, जिससे पुरे एरिये में सनसनी फ़ैल गई है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तो मृतक की पहचान माजरकट्टा स्कूल की शिक्षिका जिनेश्वरी कुर्रे के रूप में हुई। अभी पुलिस को आत्मदाह के स्पष्ट सबूत नहीं मिले हैं और हर एंगल से जांच जारी है।
SIR ड्यूटी से लौटते सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के शिक्षक मोहर सिंह यादव 6 दिसंबर को SIR का काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 12 दिनों तक चले इलाज के बाद 18 दिसंबर को उनकी मौत हो गयी। पत्नी ने दावा किया है कि विभाग की और से उन पर SIR का काम जल्दी करने का दबाव बनाया जा रहा था।
पूर्व महापौर के बेटे को कुत्तो ने काटा, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के बेटे को कुछ आवारा कुत्तो ने काट लिया है। इस घटना को लॉकर प्रमोद दुबे ने नगर निगम और सरकार पर कई सवाल उठाए। उनका कहना है की एक साल में 51 हजार कुत्ते काटने वाले केस सामने आए है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। सरकार कुत्तो की नसबंदी, टीकाकरण और शेल्टर की योजनाएं सिर्फ कागजों में चला रही हैं।
BREAKING : बेटी को बचाने में मां ने गवाई अपनी भी जान
मालीपुर थाना क्षेत्र के रूदौली माफी गांव की रहने वाली मां बेटी की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गयी। दरअसल, दोनों मां-बेटी ऑटो में सवार थी, अचानक ऑटो का गेट खुल गया। ऐसे में उनकी 3 वर्षीय सोनाक्षी नीचे गिरने लगी, उसे बचाने में मां का संतुलन बिगड़ा और दोनों सड़क पर जा गिरी। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने मां-बेटी को कुचल दिया और दोनों की मौके पर मौत हो गयी।