विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम का ऐलान हो गया है, लेकिन रोहित शर्मा, सूर्या और यशस्वी जायसवाल जैसे धुरंधर स्क्वॉड से नदारद हैं। दिग्गजों की गैरमौजूदगी में अब युवा सितारों पर टीम की नैया पार लगाने का भारी दारोमदार होगा।
IND Vs SA 5th T20 : दोनों टीमों के बीच आज अंतिम मुकाबला, कौन लगाएगा जीत को मोहर
भारत-अफ्रीका के बीच आज सीरीज का अंतिम T20 मैच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद में 7 बजे शुरू हो जाएगा। दोनों ही टीम 6:30 बजे तूस के लिए मैदान में आएगी। सीरीज में भारत 2-1 से आगे है और जीत या मैच रद्द होने पर सीरीज उसी के नाम रहेगी। इस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन मानी जाती है, हालांकि नई गेंद से गेंदबाजों को शुरुआती स्विंग मिल सकती है।
गणतंत्र दिवस 2026: आखिर कैसे चुना जाता है 26 जनवरी का मुख्य अतिथि?
गणतंत्र दिवस का मुख्य अतिथि चुनना बड़ा काम है! विदेश मंत्रालय कूटनीतिक रिश्तों के आधार पर करीब 6 महीने पहले से ही नामों की लिस्ट तैयार करता है। PMO की मुहर और मेहमान की रजामंदी के बाद ही 26 जनवरी का ये खास चेहरा फाइनल होता है।
इल्तिजा मुफ्ती का बड़ा एक्शन: नीतीश कुमार के खिलाफ दर्ज कराई FIR
महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने नीतीश कुमार नाम के शख्स पर एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि उनके साथ हिजाब खींचने और बदसलूकी की गई। इस घटना से कश्मीर की सियासत गरमा गई है और पुलिस अब मामले की सघन जांच में जुटी है।
सुप्रीम कोर्ट से पूर्व DIG भुल्लर को तगड़ा झटका: याचिका खारिज कर दी सख्त चेतावनी
जेल में बंद पंजाब के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दी है। कोर्ट ने उन्हें सख्त फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी भी दी। संगीन आरोपों में फंसे भुल्लर की राहत पाने की सारी पैंतरेबाजी अब धरी की धरी रह गई है।
धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर रिलीज
डायरेक्टर श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में दिख रहे है। फिल्म में धर्मेंद्र ने अरुण के पिता का रोल निभाया है। ये फिल्म सभी सिनेमाघरों में 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।
धार्मिक किताब जलाने पर विवाद, भीड़ ने किया थाने का घेराव
एमपी की जावरा तहसील में एक सेवानिवृत शिक्षिका अतिया खान ने कथित तौर पर धार्मिक किताब को जला दिया। जिससे की मुस्लिम समाज ने थाने का घेराव कर लिया और महिला के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपी महिला के खिलाफ BNS की धारा 299 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
में ED का बड़ा धमाका: ट्रेवल एजेंसी से मिला नोटों का पहाड़
राजधानी दिल्ली में ED ने एक ट्रेवल एजेंसी के ठिकानों पर धावा बोलकर ‘कुबेर का खजाना’ बरामद किया है। इस रेड में 6 किलो सोना, 3 क्विंटल से ज्यादा चांदी और 4 करोड़ का कैश मिला। नोटों की गड्डियां और चांदी की सिल्लियां देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए। हवाला कनेक्शन की अब बारीकी से जांच की जा रही है।
UP में सर्दी का ‘टॉर्चर’: कोहरे की चादर ने थामी जिंदगी
रोहिलखंड में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने आम जनजीवन का बुरा हाल कर दिया है। UP के बरेली, बदायूं और पीलीभीत में कई दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं और विजिबिलिटी जीरो होने से गाड़ियां रेंग रही हैं। लगातार बढ़ती गलन को देखते हुए मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।
डंकी रुट मामले में 13 ठिकानो पर छापेमारी
ED ने 18 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में डंकी रुट के जरिए अवैध तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाही की है। जालंधर कार्यलय ने यहाँ 13 ठिकानो पर छापेमारी की है। जिसमे जरुरी दस्तावेज, डिजिटल साबुत और करोडो की संपत्ति मिली है। दिल्ली से सोना और चांदी बरामद की गई है। यह नेटवर्क कई राज्यों और अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी से जुड़ा हुआ था।