📱Download Our App
फर्जी कॉल की छुट्टी: Jio-Airtel और BSNL का बड़ा कदम

फर्जी कॉल की छुट्टी: Jio-Airtel और BSNL का बड़ा कदम

अब स्पैम और फर्जी कॉल करने वालों की खैर नहीं! टेलीकॉम कंपनियों ने CNAP सर्विस शुरू कर दी है, जिससे अनजान नंबर से फोन आने पर कॉलर का असली नाम आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा। अब आपको Truecaller की जरूरत नहीं पड़ेगी, फ्रॉड कॉल की पहचान अब चुटकियों में हो जाएगी।

News Source: एमपी ब्रेकिंग न्यूज़
दुबई की सुरक्षा का धांसू टेस्ट: महिला ने लावारिस छोड़ा लाखों का कीमती बैग

दुबई की सुरक्षा का धांसू टेस्ट: महिला ने लावारिस छोड़ा लाखों का कीमती बैग

अरे भाई, इसे कहते हैं असली सेफ्टी! दुबई की एक महिला ने सुरक्षा परखने के लिए अपना लाखों का कीमती बैग सरेआम लावारिस छोड़ दिया। घंटों बाद भी बैग टस से मस नहीं हुआ और अपनी जगह सुरक्षित मिला। वायरल वीडियो ने दिखा दिया कि वहां चोरी का नामो-निशान तक नहीं है।

News Source: मनीकंट्रोल
बासी रोटी खाना पड़ सकता है भारी, जान लें नुकसान

बासी रोटी खाना पड़ सकता है भारी, जान लें नुकसान

क्या आप जानते है बासी रोटी खाना आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आमतौर पर बासी रोटी खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है साथ ही इसे पचाना शरीर के लिए मुश्किल होता है। नमी वाले मौसम में बासी रोटी पर बहुत जल्दी फंगस लग जाती है, जो की आपके पेट में जाकर इन्फेक्शन पैदा कर सकती है।

News Source: इंडिया टीवी
KTM ने लांच किया 160 Duke का टॉप मॉडल, जाने कीमत

KTM ने लांच किया 160 Duke का टॉप मॉडल, जाने कीमत

स्पोर्ट्स बाइक लवर्स के लिए KTM मोटर्स कंपनी ने अपनी 160 Duke का टॉप मॉडल लांच कर दिया है। इस बाइक में डिजिटल डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे शानदार फीचर्स दिए है वही 164.2 सीसी का इंजन भी मिल रहा है। इसके अलावा WP USD फोर्क्स, मोनोशॉक रियर, सुपरमोटो ABS जैसे हाई-एंड फीचर्स भी इसमें शामिल हैं। इस बाइक की कीमत ₹1.79 लाख रखी गई है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
नोएडा के स्कूलों में बम की खबर से मचा हड़कंप

नोएडा के स्कूलों में बम की खबर से मचा हड़कंप

नोएडा के स्कूलों में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बम की धमकी वाला ईमेल आया। पुलिस ने आनन-फानन में मोर्चा संभाला और चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन राहत की बात ये रही कि जांच में कुछ नहीं मिला और यह महज एक ‘होक्स’ निकला।

News Source: मनीकंट्रोल
पूर्व क्रिकेटर और फ़िल्मी हस्तियों की संपत्ति जब्त

पूर्व क्रिकेटर और फ़िल्मी हस्तियों की संपत्ति जब्त

ED ने अवैध सट्टेबाजी एप 1xBet की जांच के दौरान कई बड़े क्रिकेटर और फिल्मी हस्तियों की संपत्ति जब्त की है। इसमें पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना और फिल्म स्टार सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, नेहा शर्मा शामिल हैं। इसमें अन्य बड़े संसद और हस्तिया भी शामिल है। अब तक मामले में 19.07 करोड़ की संपत्ति जब्त हुई है।

News Source: अमर उजाला
BREAKING NEWS : बांग्लादेश लाया जा रहा उस्मान हादी का शव

BREAKING NEWS : बांग्लादेश लाया जा रहा उस्मान हादी का शव

छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत से ढाका में कई इलाको में हिंसा भड़क गयी है। अभी अभी खबर आ रही है कि सिंगापूर में हाजी के जनाजे की नमाज को रद्द कर दिया है। अब उनके शव को रवाना कर दिया है। इंकलाब मंच ने बयान जारी किया है कि फ्लाइट स्थानीय समय अनुसार 3:30 निकल चुकी है और शाम 6:05 बजे बांग्लादेश पहुंच जाएगी।

News Source: एबीपी न्यूज़
यूपी के सरकारी स्कूल में गणित का ‘अजब-गजब’ पेपर

यूपी के सरकारी स्कूल में गणित का ‘अजब-गजब’ पेपर

यूपी के सरकारी स्कूलों में गजब हो गया! सातवीं के गणित के पेपर में ऐसी ब्लंडर हुई कि बच्चे और मास्टर साहब दोनों सिर खुजला रहे हैं। पेपर में गलत सवाल छापकर शिक्षा विभाग की भारी लापरवाही की पोल खुल गई है, जिसका वीडियो अब खूब वायरल है।

News Source: न्यूज़ 18
स्कूल की बिल्डिंग में मिली दो भाइयो और एक अन्य युवक की लाश

स्कूल की बिल्डिंग में मिली दो भाइयो और एक अन्य युवक की लाश

देहरादून से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ भूठ गांव में पुराने स्कूल की एक बिल्डिंग से दो भाइयों और एक अन्य युवक की लाशें मिली है। जाँच के दौरान पहले मौत को गैस लीक से जोड़ा गया था, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस परिजनों की शिकायत के बाद जाँच में लगी हुई है।

News Source: पत्रिका
U19 Asia Cup : श्रीलंका ने रखा 139 रनों का लक्ष्य

U19 Asia Cup : श्रीलंका ने रखा 139 रनों का लक्ष्य

एशिया कप अंडर-19 के सेमीफइनल मुकाबले में श्रीलंका ने 20 ओवर में 138 रन बनाये है। पहले बल्लेबाजी करके भारत ने सही निर्णय लिया और 8 विकेट गिराए। हेनिल पटेल ने अपनी शानदार गेंदबाजी से आखिरी गेंद पर भी विकेट ले लिया। इसके साथ ही भारत अगर आज का मुकाबला जीत जाता है तो टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।

News Source: एनडीटीवी