भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम शुरू हो गया है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है और जीत के इरादे से उतरी है। बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों अच्छी फॉर्म में हैं। मुकाबला हाई-स्कोरिंग रहने की उम्मीद है।
IND VS SA : साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवा मुकाबला है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इसमें साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसला किया है। इसी मैच के साथ SA का 35 दिनों का भारतीय दौरा भी खत्म हो जाएगा।
News Source: जनसत्ता
U19 IND Vs SL : श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर भारत ने बनाई फाइनल में जगह
आज U19 में भारत और श्रीलंका का सेमीफइनल मैच था जो बारिश के कारण 20-20 ओवर का हुआ था। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 138 रन का लक्ष्य दिया, जिसमे भारत ने इसे 8 विकेट से जीत लिया। मैच में आरोन जॉर्ज (58*) और विहान मल्होत्रा (61*) की शानदार पारी ने भारत को फाइनल में पंहुचा दिया है।
News Source: एनडीटीवी
BREAKING : अधिवक्ता के बेटे ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
देहरादून के विकासनगर से एक सनसनी वारदात सामने आई जिससे पुरे इलाके में मायूस छा गई है। मामला यह है की अधिवक्ता के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों ने उसे हस्पताल पहुंचाया जहाँ हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
News Source: जागरण
ड्यूटी से लौटते समय BLO ऑफिसर की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमे ड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे में BLO ऑफिसर मोर सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद बेटे ने आरोप लगाया है की माँ की मौत के बाद भी स्कूल से छुट्टी नहीं दी गई है। यह हादसा वाहन से बाइक टक्कर के कारण हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
News Source: पत्रिका
फर्जी दस्तावेज से 20 बीघा जमीन पर कब्ज़ा, 12 लोगो पर हुई FIR
ग्वालियर में 20 बीघा जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। मालकिन सुधा सेंगर की जगह दूसरी महिला खड़ी कर के फर्जी आधार कार्ड बनवा कर रेजिस्ट्री कर दी गई। जब मालिकन सुधा ने अपनी जमीन पर कब्ज़ा देखा तो उसने शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने जांच कर 12 लोगों पर धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज बनाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
News Source: पत्रिका
किडनी की पथरी कितनी बड़ी है ये जानना बेहद जरूरी
किडनी में पथरी होना आजकल आम बात है, लेकिन इसकी साइज आपकी जान मुसीबत में डाल सकती है। अगर पथरी 5mm से छोटी है तो पानी और दवा से निकल सकती है, पर 7mm से बड़ी होने पर ये आपके अंगों को नुकसान पहुँचा सकती है, जहाँ डॉक्टर तुरंत सर्जरी की सलाह देते हैं।
News Source: एबीपी न्यूज़
सुनिधि चौहान का धमाका: इंटरव्यू में खोले अपनी गजब फिटनेस और डाइट के राज
मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने अपने खास इंटरव्यू में फिटनेस का सीक्रेट खोल दिया है। उन्होंने बताया कि स्टेज पर घंटों एनर्जी बनाए रखने के लिए वो कैसी डाइट लेती हैं। साथ ही, सुनिधि ने अपने ‘आई एम होम’ टूर को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की और देसी अंदाज में फैन्स का दिल जीत लिया।
News Source: एबीपी न्यूज़
बेटियों की मौज! जन्म से लेकर 12वीं तक सरकार देगी ₹62,000
उत्तराखंड सरकार की नंदा गौरा योजना बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस स्कीम के तहत जन्म पर ₹11,000 और 12वीं पास करने पर ₹51,000 की आर्थिक मदद सीधे बैंक खाते में मिलेगी। अगर आपने अब तक फॉर्म नहीं भरा है, तो 20 दिसंबर की डेडलाइन से पहले फटाफट आवेदन कर दें।
News Source: लाइवमिंट