📱Download Our App
स्कूल से लौटते वक्त शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत

स्कूल से लौटते वक्त शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत

छत्तीसगढ़ के लखनपुर में बेलदगी पुलिया के पास शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में शिक्षिका अंकिता सिंह की मौत हो गई। वह स्कूल से साथी शिक्षक के साथ स्कूल से घर जा रही थी। रास्ते में उनके साथ हादसा हो गया और सिर में गंभीर चोट लग गयी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

News Source: पत्रिका
IND vs SA 5th T20: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के सामने खड़ा किया 231 रनों का हिमालय

IND vs SA 5th T20: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के सामने खड़ा किया 231 रनों का हिमालय

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने अफ्रीकी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। हार्दिक ने सिर्फ 16 गेंदों में तूफानी फिफ्टी जड़ी, जबकि तिलक ने 73 रनों की पारी खेल भारत को 231 के विशाल स्कोर तक पहुँचाया। अब दारोमदार हमारे गेंदबाजों पर है।

News Source: न्यूज़ 18
यूट्यूब का ‘सर्वर डाउन’: हजारों यूजर्स वीडियो देखने को तरसे

यूट्यूब का ‘सर्वर डाउन’: हजारों यूजर्स वीडियो देखने को तरसे

सोशल मीडिया की दुनिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यूट्यूब का पहिया अचानक थम गया। भारत और अमेरिका समेत दुनिया भर के हजारों यूजर्स वीडियो लोडिंग और लॉगिन की समस्या से परेशान रहे। करीब एक घंटे तक चले इस ‘आउटेज’ ने मनोरंजन और काम दोनों की ऐसी-तैसी कर दी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

News Source: मनीकंट्रोल
IND vs SA 5th T20 : मात्र 16 गेंदों में हार्दिक ने जड़ा अर्धशतक

IND vs SA 5th T20 : मात्र 16 गेंदों में हार्दिक ने जड़ा अर्धशतक

आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाज काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे है। जिसमे की हार्दिक पंड्या ने तो कमाल ही कर दिया है। जिसमे उन्होंने सिर्फ 16 गेंद में ही अर्धशतक जड़ दिया है, जिसमे 4 चौके और 5 छक्के शामिल है। यह टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

News Source: एबीपी न्यूज़
साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने आ रही ये बॉलीवुड फिल्में

साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने आ रही ये बॉलीवुड फिल्में

साल 2026 में नेटफ्लिक्स पर बॉलीवुड की काफी फिल्में आने वाली है। जिसमे से कई बड़ी फिल्मे सीधे OTT पर आएगी। जिसमे सनी देओल की OTT फिल्म इक्का, लस्ट स्टोरीज 3, इमरान खान-भूमि की रोमांटिक फिल्म, माधुरी-तृप्ति की फैमिली ड्रामा मूवी और राजकुमार राव की टोस्टर आएगी। इसके साथ ही सैफ अली खान की फिल्म भी चर्चा में है।

News Source: एबीपी न्यूज़
योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, अब तक 5.42 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, अब तक 5.42 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी

यूपी में सीएम योगी के नेतृत्व में 5.42 करोड़ आयुष्मान कार्ड बन चुके है। जिसके तहत पात्र परिवारों को साल में 5 लाख तक का फ्री इलाज मिलता है। योजना के अंतर्गत इलाज के लिए 12,283 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। योगी सरकार का लक्ष्य है कि यह योजना केवल कागज़ों तक सीमित न रहे, बल्कि फायदा हर जरूरतमंद तक पहुंचे।

News Source: जागरण
भतीजे से शादी चाहती थी बेटी, पिता ने गला दबाकर ली जान

भतीजे से शादी चाहती थी बेटी, पिता ने गला दबाकर ली जान

यूपी के आगरा में एक रिटायर्ड दरोगा रणवीर सिंह ने अपनी बेटी की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। बेटी को पिता ने इसलिए मर डाला क्योकि वह रिश्ते में लगने वाले भतीजे से शादी करना चाहती थी। इस हत्या में मृतका के पिता ही नहीं, बल्कि मां, भाई और मामा भी संदिग्ध है। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
तमिलनाडु : हटाए गए 97 लाख वोटर्स के नाम

तमिलनाडु : हटाए गए 97 लाख वोटर्स के नाम

हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने SIR के आकड़े जारी कर दिए है, जिसमे 97 लाख वोटरों के नाम हटाए गए। राज्य में कुल 6.41 करोड़ वोटर थे, जिनमे से 5.43 करोड़ लोगो ने फॉर्म जमा किया। 97 लाख में शिफ्ट हुए लोग, डबल नाम वाले लोग और मर गए वोटर्स के नाम शामिल है।

News Source: इंडिया टीवी
SIR लिस्ट से हटाए जायेंगे 73.73 लाख वोटरों के नाम

SIR लिस्ट से हटाए जायेंगे 73.73 लाख वोटरों के नाम

गुजरात में चुनाव आयोग ने SIR जांच के आकड़े जारी कर दिए है। जिसमे की लगभग 73.73 लाख वोटरों के नाम हटाए जायेंगे। SIR में कुल 4.34 करोड़ फॉर्म जमा हुए थे। हटाए गए नामों में सिर्फ हुए लोग, डुप्लीकेट नाम और मृत वोटर्स के नाम शामिल है। चुनाव आयोग के अनुसार इस लिस्ट पर 18 जनवरी तक क्लेम कर सकते हैं।

News Source: इंडिया टीवी
7 साल बाद मिला इंसाफ, चार दोषियों को उम्रकैद की सजा

7 साल बाद मिला इंसाफ, चार दोषियों को उम्रकैद की सजा

यूपी के गुन्नौर इलाके में 13 जुलाई 2018 को 25 वर्षीय महिला के साथ गैंग रेप की वारदात हुई थी। जिसमे गांव के पांच लोग घर में घुसे महिला से गलत काम किया। फिर आरोपी बाद में दुबारा आये और महिला को हवन कुंड में जिन्दा जला दिया। करीब साढ़े सात साल बाद कोर्ट ने चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

News Source: पत्रिका