15 की उम्र में कदम रखने वाली तमन्ना आज ‘मिल्की ब्यूटी’ के नाम से मशहूर हैं। बिना किसी गॉडफादर के उन्होंने साउथ से बॉलीवुड तक अपनी मेहनत से मुकाम पाया। मॉडलिंग से करियर शुरू कर ‘बाहुबली’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाली तमन्ना की कामयाबी के पीछे कड़ा संघर्ष और अभिनय के प्रति गजब का जुनून छुपा है।
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! जानें कब बढ़ेगी सैलरी
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है! 8वें वेतन आयोग को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही इसका गठन कर देगी, जिससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और भत्तों में तगड़ा उछाल आएगा। अगर सब ठीक रहा, तो 2026 तक आपकी जेब में मोटी तनख्वाह आने लगेगी। बस थोड़ा और इंतजार!
गार्ड ऑफ ऑनर क्या है और किसे दिया जाता है?
गार्ड ऑफ ऑनर एक प्रकार से ऑफिशियल सम्मान होता है, जो किसी व्यक्ति को उसके पद या देश के लिए किए गए काम की वजह से दिया जाता है। जो की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल जैसे बड़े पद वाले लोगो को मिलता है। साथ ही सेना के सीनियर अफसर और ड्यूटी में जान देने वाले जवानों को भी गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है।
मामूली न समझें UTI: 28 साल की लड़की की मौत ने दहलाया
यूटीआई (UTI) को हल्के में लेना जानलेवा हो सकता है। 28 साल की एक लड़की की मौत ने सबको चौंका दिया है। इन्फेक्शन के लक्षण नजरअंदाज करना, कम पानी पीना और बिना डॉक्टर की सलाह दवा लेना ही इन्फेक्शन को ‘साइलेंट किलर’ बना देता है। अपनी सेहत से खिलवाड़ बंद करें और फौरन सतर्क हो जाएं।
जाने कल शनिवार बैंक खुले रहेंगे हैं नहीं?
अगर कल शनिवार को आप बैंक जा रहे है तो जान ले कहा बैंक बंद रहने वाले है। RBI के मुताबिक कल महीने का तीसरा शनिवार है, इसलिए अधिकतर बैंक बंद रहेंगे। सिर्फ गंगटोक में ही लोसुंग/नामसुंग त्योहार है, जिस वजह से बैंक बंद रहेंगे। गंगटोक के अलावा दिल्ली, मुंबई समेत पूरे देश में बैंकिंग काम चालू रहेगा।
SP राम नयन सिंह का वीडियो वायरल, कथावाचक को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देने पर छिड़ा विवाद
बहराइच के कप्तान राम नयन सिंह विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी को पुलिस ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देती दिख रही है। प्रोटोकॉल तोड़कर बाबा को शाही सलामी देने पर अब सोशल मीडिया पर पुलिसिया कायदे-कानूनों की खूब किरकिरी हो रही है।
ITI के शेयरों में 13% का तगड़ा उछाल
सरकारी कंपनी ITI लिमिटेड के शेयरों ने आज बाज़ार में गदर काट दिया है। कंपनी ने अपनी खाली जमीन बेचकर ₹3500 करोड़ जुटाने का प्लान बनाया है, जिससे सारा कर्ज चुकाया जाएगा। इस खबर के आते ही निवेशकों में इसे खरीदने की होड़ मच गई और शेयर 13% रॉकेट हो गया।
सर्दियों में बंद नाक से है परेशान, तो आजमाएं ये खास तरीका
सर्दियों के दिनों में अक्सर लोगो की नाक बंद हो जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना नियम से भाप लेना चाहिए। स्टीम लेने से नाक जल्दी खुलती है और जल्द आराम मिल जाता है। साथ ही साइनस, सर्दी-जुकाम, गले की खराश और बलगम में भी इसका लाभ मिलता है। भाप लेने से आपकी स्किन भी साफ रहती है।
विक्की और रश्मिका ने गाड़े झंडे, पर्दे पर दिखा इन सितारों का जलवा
साल 2025 विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के नाम रहा, जहाँ ‘छावा’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया। रश्मिका ने बैक-टू-बैक फिल्मों से करोड़ों बटोरे, तो धनुष और कृति सेनन ने भी अपनी एक्टिंग से जनता का दिल जीत लिया। साल खत्म होते-होते ये सितारे पर्दे पर सुपरहिट साबित हुए।
कानूनी पचड़े में फंसी कार्तिक आर्यन की फिल्म
धर्मा प्रोडक्शंस की नई फिल्म रिलीज से पहले ही कोर्ट के चक्करों में फंस गई है। ‘सात समंदर पार’ गाने के कॉपीराइट को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने करण जौहर की कंपनी को कड़ी फटकार लगाई है। बिना इजाजत गाना इस्तेमाल करने पर कोर्ट सख्त है, जिससे फिल्म की मुश्किल बढ़ सकती है।