सऊदी अरब ने भीख मांगने वाले पाकिस्तानियों पर चाबुक चलाते हुए हजारों लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशों में पकड़े गए 90% भिखारी पाकिस्तानी ही हैं। उमराह की आड़ में वहां कटोरा थामने वाले इन संगठित गिरोहों ने दुनिया भर में मुल्क की साख मिट्टी में मिला दी है।
Axis MF की नई पेशकश: अब एक ही फंड में मिलेगा सोने-चांदी का डबल धमाका
एक्सिस म्यूचुअल फंड ने ‘गोल्ड और सिल्वर पैसिव फंड ऑफ फंड’ लॉन्च कर निवेशकों की चांदी कर दी है। अब एक ही जगह सोना-चांदी में पैसा लगाने का मौका मिलेगा। पोर्टफोलियो को महंगाई से बचाने और मजबूती देने के लिए यह NFO एक बेहतरीन और बेहद आसान जरिया साबित होने वाला है।
EPFO का बड़ा फैसला- वीकेंड और छुट्टियों को नहीं माना जाएगा ‘सर्विस ब्रेक’
EPFO ने नौकरी बदलने वालों को बड़ी राहत दी है। अब दो कंपनियों के बीच पड़ने वाले वीकेंड और छुट्टियों को ‘सर्विस ब्रेक’ नहीं माना जाएगा। इससे कर्मचारियों को ₹7 लाख तक के EDLI इंश्योरेंस का फायदा बिना किसी रुकावट और तकनीकी झंझट के मिलता रहेगा।
अनन्या पांडे का ‘हुक-अप’ कल्चर से तौबा: बोलीं- मुझे 90 के दशक वाला सच्चा रोमांस पसंद है
अनन्या पांडे ने साफ कह दिया है कि उन्हें आजकल का ‘हुक-अप’ और ‘सिचुएशनशिप’ वाला ड्रामा बिलकुल रास नहीं आता। उन्हें तो शाहरुख खान वाला पुराना 90s का रोमांस और सादगी पसंद है। अनन्या का कहना है कि प्यार में गहरा लगाव और शिद्दत होनी चाहिए, न कि सिर्फ वक्त गुजारने वाला शॉर्टकट।
अंडे और आलू उबालने में 99% लोग करते हैं ये बड़ी गलती
क्या आप भी अंडे-आलू सीधे खौलते पानी में डाल देते हैं? यहीं मात खा जाते हैं 99% लोग। नियम ये है कि जमीन के नीचे उगने वाली चीजों को हमेशा ठंडे पानी से उबालना शुरू करें, जबकि पास्ता और हरी सब्जियों के लिए खौलता पानी ही बेस्ट है। सही तरीका अपनाएंगे, तभी असली स्वाद आएगा!
गर्लफ्रेंड को बताया ‘कत्ल का राज’
बांग्लादेश हिंसा के आरोपी शूटर उस्मान हादी ने अपनी गर्लफ्रेंड के सामने सारा कच्चा चिट्ठा खोल दिया है। उसने कुबूल किया कि छात्र नेता की हत्या उसी ने की थी। प्यार के चक्कर में शूटर ने फोन पर जुर्म की ऐसी दास्तान सुनाई कि पुलिस के हाथ अब पुख्ता सबूत लग गए हैं। खूनी साजिश का यह खुलासा अब बवाल मचा रहा है।
BREAKING : अनमोल अंबानी को कोर्ट से मिली राहत
अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी पर चल रहे केस में दिल्ली हाई कोर्ट ने यूनियन बैंक का फैसला रद्द कर दिया है। उनका अकाउंट फर्जी बताया गया था। कोर्ट ने कहा कि उन्हें कोई कारण बताओ नोटिस नहीं मिला, और नोटिस पुराने पते पर भेजा गया था। अब बैंक को नया नोटिस जारी करना होगा उसके बाद केस आगे बढ़ेगा।
कल बन रहा ‘ज्वालामुखी योग’, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन
कल का दिन 3 राशियों के लिए भारी पड़ सकता है क्योंकि आसमान में ‘ज्वालामुखी योग’ बन रहा है। ज्योतिषियों की मानें तो मेष, कर्क और वृश्चिक वालों को फालतू के पचड़ों और तनाव से बचना होगा। अपनी किस्मत को तबाही से बचाने के लिए बताए गए खास उपाय करना न भूलें, वरना भारी नुकसान हो सकता है।
दूसरी बार ‘बी प्राक’ बने पिता, पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी
मशहूर बॉलीवुड सिंगर बी प्राक दूसरी बार पिता बने है। उनकी पत्नी मीरा बचन ने 1 दिसंबर, 2025 को बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम DDVIJ रखा। इस खुशी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और नाम का मतलब बताया-“दो बार जन्मा, आध्यात्मिक नया जन्म।” इससे पहले उनका एक बेटा और बेटी भी थी, लेकिन बेटी का जन्म के बाद निधन हो गया था।
चुनावी सफाई में तमिलनाडु ने बिहार को पछाड़ा: मतदाता सूची से कटे 97 लाख से ज्यादा नाम
तमिलनाडु में चुनाव से पहले बड़ी ‘सफाई’ हुई है। विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाता सूची से करीब 97.37 लाख नाम काट दिए गए हैं, जो बिहार के आंकड़ों से भी कहीं ज्यादा हैं। निर्वाचन आयोग का कहना है कि लिस्ट से फर्जी, मृतकों और एड्रेस बदलने वालों को बाहर किया गया है। अब राज्य में 5.43 करोड़ मतदाता ही बचे हैं।