📱Download Our App
ग्वालियर में तीसरी कक्षा के छात्र ने लगाई फांसी, हुई मौत

ग्वालियर में तीसरी कक्षा के छात्र ने लगाई फांसी, हुई मौत

ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के गड्ढे वाले मोहल्ले की गली नंबर-1 में तीसरी कक्षा के बच्चे सौरभ केवट (10) पिता कमल सिंह निवासी सबलगढ़ ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता के ड्यूटी पर जाने के बाद बच्चा घर में अकेला था। जब पिता के दोस्त ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो अंदर जाकर देखा तो बच्चा बेड की कील से लटका मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: दैनिक भास्कर
ब्रेकिंग न्यूज़ : इंदौर के MGM मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड

ब्रेकिंग न्यूज़ : इंदौर के MGM मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड

इंदौर के MGM मेडिकल कॉलेज के MBBS फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट अंतरिक्ष अग्रवाल (25) ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ग्वालियर का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Source: दैनिक भास्कर
ब्रेकिंग न्यूज : एयर इंडिया के विमान में फिर आई फ्यूल कंट्रोल स्विच में दिक्कत, हो सकता था क्रैश

ब्रेकिंग न्यूज : एयर इंडिया के विमान में फिर आई फ्यूल कंट्रोल स्विच में दिक्कत, हो सकता था क्रैश

2 फरवरी 2026 को एअर इंडिया की फ्लाइट AI 132 में एक बार फिर फ्यूल कंट्रोल स्विच में दिक्कत सामने आई । यह फ्लाइट लंदन से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली थी । गनीमत रही की समय रहते दिक्कत सामने आ गई और अहमदाबाद प्लेन क्रैश जैसा बड़ा हादसा टल गया । इसे लेकर एअर इंडिया ने भी बयान जारी किया है ।

News Source: एबीपी न्यूज़
दिल्ली में ज्ञानेश कुमार से मिलने के बाद क्या बोलीं ममता बनर्जी?

दिल्ली में ज्ञानेश कुमार से मिलने के बाद क्या बोलीं ममता बनर्जी?

दिल्ली में CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने के बाद सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है । उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के इशारे पर बंगाल में 58 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि “इतना झूठा चुनाव आयोग नहीं देखा”

News Source: एबीपी न्यूज़
शख्स ने ₹2 करोड़ में खरीदा देश का सबसे महंगा कार नंबर

शख्स ने ₹2 करोड़ में खरीदा देश का सबसे महंगा कार नंबर

आंध्र प्रदेश के किरण कोल्पाकूला ने नीलामी में ₹2.08 करोड़ खर्च कर ‘DDC 001’ वीआईपी नंबर प्लेट खरीदी है। यह देश का सबसे महंगा वाहन नंबर बताया जा रहा है, जो पहले ‘बिग बॉय टॉयज़’ के जतिन आहूजा के पास था। दिलचस्प बात यह है कि किरण ने इस करोड़ों की प्लेट को ₹10 लाख से कम कीमत वाली गाड़ी पर लगाया है।

News Source: नवभारत
खंडवा : किन्नर बनकर आए बदमाशों ने महिलाओं से लूटे जेवर

खंडवा : किन्नर बनकर आए बदमाशों ने महिलाओं से लूटे जेवर

खंडवा के बड़ियाग्यासुर में किन्नर का भेष धारण कर आए दो बाइक सवार बदमाशों ने अनाथ आश्रम के नाम पर चंदा मांगकर महिलाओं को ठगा। आरोपियों ने तिलक लगाने के बहाने पास बुलाकर दो महिलाओं के गले से सोने का पेंडल, मंगलसूत्र और माला झपट ली। पुलिस ने करीब 70 हजार रुपये के जेवर लूटने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
खरगोन : अंतिम संस्कार के दौरान पथराव, 6 घायल

खरगोन : अंतिम संस्कार के दौरान पथराव, 6 घायल

खरगोन के सुलगांव दगड़ी गांव में अंतिम संस्कार की जगह को लेकर दो पक्षों में हिंसक विवाद हो गया। नर्मदा तट के पास दाह संस्कार पर आपत्ति जताते हुए हुए पथराव में गांव के चौकीदार सहित 6 लोग घायल हो गए। तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और पुलिस सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।

News Source: दैनिक भास्कर
ब्रेकिंग न्यूज़ : इंदौर में रैपिडो बॉय ने नाबालिग से किया रेप, चैट जीपीटी से मांगी हेल्प

ब्रेकिंग न्यूज़ : इंदौर में रैपिडो बॉय ने नाबालिग से किया रेप, चैट जीपीटी से मांगी हेल्प

इंदौर के रावजी बाजार में एक रैपिडो चालक ने 17 वर्षीय किशोरी को सस्ते कपड़ों का लालच देकर परदेशीपुरा में रेप किया। वारदात के बाद आरोपी उसे लावारिस छोड़कर भाग गया। हैरानी की बात यह है कि थाना महज 200 मीटर दूर था, लेकिन पीड़िता ने ChatGPT का उपयोग कर पुलिस और चाइल्ड लाइन का नंबर निकालकर संपर्क किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

News Source: दैनिक भास्कर
राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया डोकलाम – चीन का मुद्दा, अध्यक्ष ने स्थगित कर दिया सदन?

राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया डोकलाम – चीन का मुद्दा, अध्यक्ष ने स्थगित कर दिया सदन?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर डोकलाम का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा, जिसके बाद सदन में भारी हंगामा हुआ। जिसके बाद अध्यक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया है। राहुल गांधी ने चीन की गतिविधियों और सीमा सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। लेकिन पता नहीं क्यों सरकार डोकलाम और चीन पर चर्चा करने से बच रही है?

News Source: दैनिक भास्कर
शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप खेलेगी विदिशा की इशिका मीणा

शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप खेलेगी विदिशा की इशिका मीणा

विदिशा की खिलाड़ी इशिका मीणा का चयन भारतीय शूटिंग बॉल टीम में हुआ है। वे 1 से 3 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में होने वाले दूसरे शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मध्य प्रदेश से चुनी गई वे एकमात्र खिलाड़ी हैं और टीम में मुख्य अटैकर की भूमिका निभाएंगी।

News Source: अमर उजाला