उत्तर प्रदेश के कई इलाको ने इन दिनों घना कोहरा, ठिठुरन भरी ठंड और ठंडी हवाएं चल रही है। जिसे लेकर मौसम विभाग और राज्य सरकार ने शनिवार से सोमवार तक 50 जिलों में रेड अलर्ट और 40 जिलों में शीत दिवस की चेतावनी दी है। इसे लेकर सरकार ने 12.52 करोड़ मोबाइल यूजर्स को मौसम चेतावनी के मैसेज भेजे है।
BREAKING : पुलिसकर्मी के साथ युवक ने की मारपीट, एक पुलिसकर्मी घायल
उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले से ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। दरअसल एक युवक ने तेज रफ़्तार गाड़ी को सिपाही और दरोगा के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की जिससे दरोगा गंभीर रूप से घ्याला हो गया। आरोपी और उसके भाइयो ने साथियो के साथ पुलिस से मारपीट भी की। इस मामले में आरोपी पर गंभीर धाराओं का मुकदमा दर्ज किया।
साइबर ठगों ने बनाया महाभारत के युधिष्ठिर को निशाना
महाभारत में युधिष्ठिर का रोल करने वाले एक्टर गजेंद्र सिंह चौहान साइबर ठगी का शिकार हो गए। फेसबुक पर डी-मार्ट का एक ऑफर आया, उस एड पर क्लिक करते ही उनके खाते से 98 हजार रुपये कट गए। ठगी का एहसास होते ही उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। मुंबई पुलिस की साइबर टीम ने तुरंत एक्शन लेकर पूरी रकम वापस दिला दी।
IND Vs SA 5th T20 : तेज फिफ्टी के साथ हार्दिक बने नंबर 1 बल्लेबाज
19 दिसंबर को भारत-अफ्रीका के बीच T20 सीरीज का आखरी मुकाबला था और इस सीरीज को भारत ने 3-1 से अपने नाम कर ली है। हार्दिक पंड्या ने सिर्फ 16 गेंदों में 50 रन बनाए और 25 गेंदों में 63 रन बना कर आउट हो गए। इसी फिफ्टी के साथ हार्दिक ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बनाया। हार्दिक भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाले खिलाडी बन गए है।
31 दिसंबर से पहले निपटा ले ये जरुरी काम
भारत सरकार ने सख्त निर्देश दिए है की किसी भी भारतीय नागरिक पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो वो 31 दिसंबर से पहले करवा ले नहीं तो आपका बैंक खाता और सभी डिजिटल सुविधा फ्रिज हो जाएगी। यह नियम सभी भारतीय नागरिक के लिए लागु किया है। आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जा कर घर बैठे लिंक कर सकते है।
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक के दांत-पैर टूटे
राजस्थान के चाणोद गांव के रहने वाले 28 वर्षीय विनोद वैष्णव को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके दांत टूट गए और एक पैर फेक्चर हो गया। विनोद शुक्रवार शाम को पैदल घर जा रहा था तब यह हादसा हुआ। उसके बाद तुरंत हुआ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया। फ़िलहाल पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
कोहरे के चलते सरकार ने दिए एयरलाइंस को दिए सख्त निर्देश
इन दिनों घने कोहरे की वजह से देशभर में काफी फ्लाइट्स लेट और कैंसल हो रही हैं। ऐसे में उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को सख्त निर्देश दिए हैं कि यात्रियों को उड़ान की स्थिति के बारे सही जानकारी दी जाए। फ्लाइट लेट होने पर यात्रियों को खाना-पानी, रीबुकिंग या रिफंड देना होगा। अगर कोई फ्लाइट डायवर्ट होती है तो यात्रियों की पूरी देखभाल करनी होगी।
IND vs SA : सीरीज जीत भारतीय टीम ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने SA के खिलाफ कल पांचवा टी20 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। जिसके बाद यह भारत की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में घर पर 9वीं जीत है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अभी तक T20I क्रिकेट में लगातार 8 बाइलेटरल सीरीज जीती थीं। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया टीम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
30 दिसंबर तक ई-केवाईसी कराना जरूरी, नहीं तो कट जाएगा लिस्ट से नाम
बिहार के सभी राशन कार्डधारक 30 दिसंबर से पहले अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवा लें। अगर अंतिम तारीख से पहले आप ई-केवाईसी कराते है तो तो राशन लिस्ट से नाम कट सकता है। सरकार ने इसके लिए जगह-जगह कैंप लगाए हैं। ई-केवाईसी में उंगलियों या आंखों के जरिए पहचान को आधार डेटा से मिलाया जाता है, ताकि सही लोगों को राशन मिल सके।