बीते दिन पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मौत पर काफी बवाल मच गया था लेकिन वह एक अफवाह थी। अब रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है की इमरान खान और उसकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना-2 मामले में बड़ी सजा मिली है। FIA की अदालत ने उन्हें 17-17 साल की सजा सुनाई है। यह मामला महंगे बुलगारी ज्वेलरी सेट को नियमों के खिलाफ बेहद कम कीमत पर खरीदने से जुड़ा है।
पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये उपाय
अगर आप भी चेहरे पर पिंपल्स और दाग कम करना चाहते है, तो रोज सुबह-शाम फेस वॉश से चेहरा साफ रखें। नीम और हल्दी का इस्तेमाल भी चेहरे पर निखार लाता है। दिन में 8 से 10 गिलास पानी पिएं और जंक फूड से दूरी बनाएं रखे। हफ्ते में 2–3 बार घर का फेस पैक लगाएं, इससे आपकी स्किन साफ और ग्लोइंग दिखेगी।
रीवा-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा
एमपी के रीवा-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर अधिक कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसा सड़क किनारे खड़ा ख़राब ट्रक से तेज रफ़्तार ट्रेलर टकराने से हुआ है। दोनों के बीच टकराओ में चालक दिनेश रावत केबिन में फंस गया। जिसे पुलिस और रेस्क्यू टीम ने करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की और से साल 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा
12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक चलेंगी। वहीं, 10वीं कक्षा की परीक्षा 12 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक चलेंगी। अधिक जानकारी के लिए ajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते है।
अमेरिका के जवानो का ISIS पर बड़ा हमला, 70 से ज्यादा ठिकानो को तबाही
सीरिया में अमेरिका सेना के जवानो पर ISIS के लड़ाकों ने हमला कर दिया। ऐसे में अमेरिका ने ISIS के खिलाफ हवाई हमला करते हुए ऑपरेशन ‘हॉकआई स्ट्राइक’ शुरू किया है। इस हमले में अमेरिका सेना ने ISIS के 70 से ज्यादा ठिकानो पर बमबारी कर उन्हें मिट्टी में रोंद दिया। यह हमला अमेरिकी सैनिकों की मौत के जवाब में की गई है। राष्ट्रपति ट्रंप और रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी है।
BREAKING : घने कोहरे से 129 फ्लाइट्स कैंसिल
सर्दियों के आते ही दिल्ली में घना कोहरा छा जाता है। आज सुबह भी कई इलाकों में विजिबिलिटी कम होने की वजह से IGI एयरपोर्ट पर 129 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं, जिसमे 66 आने वाली (अराइवल) और 63 जाने वाली (डिपार्चर) फ्लाइट्स शामिल है। साथ ही कई फ्लाइट्स डायवर्ट हो रही या देरी से चल रही हैं।
BREAKING : इस समय निकलेगा उस्मान हादी का जनाजा
बांग्लादेश में इक़बाल मंच के प्रवक्ता उस्मान हादी की लाश शुक्रवार को सिंगापूर से डाका ले गई जिससे पुरे बांग्लादेश में हड़कंप मच गया। रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है की आज दोपहर करीब 2 बजे के आसपास उनका जनाजा जातीय संसद भवन से निकलेगा। बांग्लादेश में हिंसक भड़कने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है, वही भारतीय सीमा पर भी BSF को सतर्क किया।
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 4 सैनिक शहीद और 15 घायल
पाकिस्तान के वजीरिस्तान में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यह हमला मिलेट्री चौकी पर कार बम और गोलीबारी से हुआ है। इस हमले में पाकिस्तान के 4 सैनिक की मौत हुई और 15 से ज्यादा नागरिक घायल हो गए है। सेना ने सभी हमलावरों को मार गिराया है। बताया जा रहा है की हमले के पीछे टीटीपी का हाथ होने की आशंका जताई है।
आज का दिन इन 2 राशि वालो के लिए रहेगा शुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 20 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। कन्या राशि वालो की शारीरिक और मानसिक सेहत खराब रहने वाली है। खासकर, छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी हो सकती। वृषभ राशि वालो का दिन उत्तम नहीं रहने वाला है, ससुराल की और से बुरी खबर सुनने को मिल सकती है।
World Cup 2026 : क्या होगी भारत की प्लेइंग 11 ?
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फ़रवरी से भारत और श्रीलंका में होने जा रहा है। आज दोपहर 1 बजे भारतीय क्रिकेट मेनेजमेंट इंडिया टीम घोषित करने वाली है। सभी फैन्स की नजर सभी भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी। आखिर किन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुना जाएगा। क्या उसमे यशस्वी जायसवाल को मौका मिलेगा ये बड़ा सवाल है।