भाई, सीधी बात ये है कि 25 दिसंबर तो पूरी दुनिया खुशियों और केक के साथ मनाती है, लेकिन 21 दिसंबर वाला ‘ब्लू क्रिसमस’ उन लोगों के लिए है जो गम या अकेलेपन में हैं। साल की इस सबसे लंबी रात को चर्च में उन लोगों को याद कर सुकून और शांति बांटी जाती है जिन्होंने अपनों को खोया है।
बांग्लादेश में हिन्दू युवक की हत्या में 7 लोग गिरफ्तार
बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन को लेकर लोग काफी हड़कंप मचा रहे है वही एक हिन्दू युवक की ईशनिंदा के आरोप में बेरहमी से हत्या कर दी है। अभी पुलिस ने इस मामले में 7 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक दीपू चंद्र ने इस्लाम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अधिकारियो का कहना है की आगे और गिरफ़्तारी हो सकती है।
BREAKING : पिकअप सवार दो युवकों की भयानक मौत
बिहार के बारूण थाना क्षेत्र में एक पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गयी। इस हादसे में पिकअप में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहम्मद इम्तियाज राइन (32 वर्ष) एवं मोहम्मद इस्तेयाक राइन (30 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है।
सोना बना रहा मालामाल, सालभर में 73 परसेंट का दे दिया रिटर्न
इस साल सोने ने निवेश के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए निवेशकों को मालामाल कर दिया है। साल 2025 में सोने की कीमतों में 73-75% का भारी उछाल आया, जो पिछले 46 सालों में सबसे बड़ी बढ़त है। जनवरी में 78 हजार के आसपास रहने वाला सोना अब 1.37 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा है।
घने कोहरे में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 लोगो की मौत
उत्तर प्रदेश के खजरा खाकम गांव के पास कोहरे की वजह से तेज रफ्तार आयशर कंटेनर ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमे चार लोगो की मौके पर मौत हो गयी। मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। ट्रक चालक फरार हो गया है लेकिन पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
न्यूजीलैंड सीरीज से हार्दिक-बुमराह बाहर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
टीम इंडिया के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है! न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को बाहर रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्कलोड मैनेजमेंट और आगामी बड़े टूर्नामेंट्स की तैयारी को देखते हुए बीसीसीआई ने इन दोनों दिग्गजों को आराम देने का फैसला किया है।
टाटा सिएरा खरीद रहे है तो जान ले कितनी देनी होगी EMI?
टाटा मोटर्स ने अपनी नई Tata Sierra को लांच कर दिया है। इस कार की बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू हो गई है। कार की एक्स शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू हुई है। आप इस कार को 2 लाख रुपये के डाउन पेमेंट पर खरीद सकते है, जिसके लिए 9% ब्याज पर 5 साल के लोन में EMI करीब 23,751 रुपये प्रति माह होगी।
पाकिस्तान से बड़ी खबर: पूर्व पीएम इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें
पाकिस्तान की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा फैसले में कोर्ट ने दोनों को 17 साल की कड़ी सजा सुनाई है। इस झटके के बाद इमरान खान के राजनीतिक भविष्य पर काले बादल मंडराने लगे हैं।
ऐसा करने वाले दूसरे कप्तान बने पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच में पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए है। इसके साथ ही उन्होंने कप्तान रहते टेस्ट में 151 विकेट पुरे कर लिए। ऐसे में वह टेस्ट में कप्तान रहते हुए 150+ विकेट लेने वाले दूसरे टेस्ट कप्तान बने हैं। उनसे पहले पाकिस्तानी दिग्गज इमरान खान के नाम टेस्ट कप्तान के तौर पर कुल 187 विकेट है।
भारतीय टीम के स्क्वाड में इन 7 खिलाड़ियों के नाम हटाए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंडिया टीम का ऐलान कुछ ही देर में हो जाएगा। सभी फैन्स को इसका बेसब्री से इंतजार है। यह स्क्वाड सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में चुना जाएगा। इस स्क्वाड कुछ भारतीय खिलाड़ियों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए है जिसमे ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद शमी, चहल और सिराज जैसे कई बड़े नाम है।