पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्रिकेट के मैदान पर हाथ आजमाते दिख रहे हैं। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज ने शानदार चौका जड़कर सभी को हैरान कर दिया। राजनीति के ‘दिग्गज’ को खेल के मैदान पर इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का जताया आभार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत के लिए टैरिफ घटाकर 18% करने के फैसले पर पीएम मोदी ने खुशी जताई है। मोदी ने सोशल मीडिया पर ट्रंप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 1.4 अरब भारतीयों की ओर से वे इस कदम की सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार और सहयोग को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
एक्टर पलाश सेन बताया आख़िर क्यों अरिजीत सिंह ने छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग
मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने की खबरों ने फैंस को चौंका दिया है। इस पर ‘यूफोरिया’ बैंड के पलाश सेन ने उनका समर्थन किया है। पलाश ने अपनी फिल्म ‘फिलहाल’ का उदाहरण देते हुए कहा कि वह अरिजीत के दर्द को समझते हैं, क्योंकि इंडस्ट्री में फ्लॉप और आलोचना का दौर कलाकार को ऐसे फैसले लेने पर मजबूर कर देता है।
BREAKING : भारत को लेकर ट्रंप का बड़ा ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटा दी है। अब टैरिफ 25% की बजाय 18 फीसदी लगेगी। इसके अलावा ट्रंप ने कहा कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। अमेरिका और वेनेजुएला से भारत तेल की खरीदी करेगा।
राहुल गांधी के बयान के बाद BJP ने जारी किया जनरल नरवणे का पुराना वीडियो
संसद में राहुल गांधी द्वारा डोकलाम और चीन सीमा विवाद पर सरकार को घेरने के बाद बीजेपी ने पूर्व आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे का पुराना वीडियो जारी किया है। इसमें नरवणे कह रहे हैं कि भारत ने अपनी एक इंच जमीन भी नहीं खोई है। बीजेपी ने राहुल पर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। देखें वीडियों
इन्फ्लुएंसर जतीन शुक्ला पर इंदौर BJP नेता विशाल गिदवानी ने करवाई FIR
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 32 लोगों की मौत पर व्यंग्यात्मक रील बनाना इन्फ्लुएंसर जतीन शुक्ला को भारी पड़ गया। सांसद और जनप्रतिनिधियों पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी के आरोप में सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी ने FIR दर्ज कराई है। समर्थकों का आरोप है कि जतीन ने त्रासदी के बीच नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश की ।
‘धुरंधर 2’, कल 12:12 को ख़त्म हो सकता है इंतजार
आदित्य धर ने इंस्टाग्राम (@adityadharfilms) पर ‘कल 12:12’ लिखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है । माना जा रहा है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर इसी समय आएगा। पहले पार्ट की सफलता के बाद दर्शक सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । चर्चा है कि इस बार अर्जुन रामपाल मुख्य विलेन के रूप में नजर आ सकते हैं ।
Forbes India Rich List 2025 : मुकेश अंबानी सबसे अमीर, संपत्ति 12% गिरावट के साथ $105 बिलियन
Forbes India की 2025 रिच लिस्ट में मुकेश अंबानी फिर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने, जिनकी कुल संपत्ति $105 बिलियन आंकी गई है, लेकिन यह 12 प्रतिशत यानी $14.5 बिलियन गिरावट दर्शाती है। इस लिस्ट में गौतम अडानी दूसरे और सावित्री जिंदल तीसरे स्थान पर हैं। भारत के टॉप 100 अमीरों की कुल संपत्ति भी करीब 9% कम हुई है।
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लद्दाख मुद्दे को लेकर तीखा हमला, डोकलाम का जिक्र
कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने आज मोदी सरकार पर लद्दाख सीमा संकट को लेकर जमकर criticism किया। उन्होंने डोकलाम और कैलाश रिज का नाम लेते हुए कहा कि सरकार समय रहते उचित कदम नहीं उठा पा रही है। राहुल ने सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवने के उद्धरण भी सोशल मीडिया पर साझा किए और सरकारी नीतियों को चुनौती दी।
PM मोदी से डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर बातचीत, संभावित नई डील पर चर्चा
आज डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की, इसकी जानकारी अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शेयर की है। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय रिश्तों, रणनीतिक साझेदारी और संभावित नई डील पर चर्चा की। बयान में कहा गया है कि आगे और अपडेट आने की उम्मीद है। यह संपर्क दोनों देशों के गहरे रिश्तों को दर्शाता है।