कड़ाके की ठंड में रूम हीटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दबाजी भारी पड़ सकती है! हमेशा BIS सर्टिफाइड और ISI मार्क वाला हीटर ही चुनें ताकि बिजली बिल और सुरक्षा की टेंशन न रहे। ऑटो-कट फीचर और सही वेंटिलेशन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना बंद कमरे में ऑक्सीजन की कमी जानलेवा हो सकती है।
आजादी के 79 साल बाद भी अंधेरे में डूबा चंबा का तिलांग गांव, अब तक नहीं पहुंची बिजली
हिमाचल के चंबा का तिलांग गांव आज के डिजिटल युग में भी आदिम दौर में जीने को मजबूर है। आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी यहां बिजली का एक बल्ब तक नहीं जल सका है। ग्रामीण आज भी रोशनी के लिए मशाल और लालटेन का सहारा ले रहे हैं।
BREAKING : पति ने की पत्नी की डिजिटल हत्या
एमपी के रतलाम जिले से हत्या का मामला सामने आया है जो बाकि हत्या से कुछ अलग ही देखने को मिला। मामला यह है की एक पति राकेश ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने जब जाँच की तो यह पता चला की उसने गूगल पर सर्च किया गला दबाने के निशान कैसे मिटाते। पुलिस ने इन डिजिटल सबूतों के आधार पर जुर्म साबित कर दिया।
2025 में इन सितारों की चमकी किस्मत, बने सुपरस्टार
साल 2025 खत्म होने वाला है और यह साल अक्षय खन्ना, गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और अहान पांडे जैसे सितारों के लिए बेहद लकी रहा। अक्षय खन्ना ने फिल्म ‘धुरंधर’ से तगड़ा कमबैक किया, वहीं गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 जीतकर इतिहास रचा। फरहाना भट्ट सोशल मीडिया क्वीन बनीं और अहान पांडे ने सफल डेब्यू किया ।
पिता की गोद से मासूम को छीन ले गया तेंदुआ, क्षत-विक्षत मिला शव
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ गाँव में तेंदुए ने पिता की गोद में बैठी 3 साल की मासूम बच्ची पर हमला कर उसे छीन लिया और जंगल की ओर भाग गया । 4 घंटे बाद वन विभाग और पुलिस की टीम की मदद से बच्ची का शव क्षत-विक्षत अवस्था में जंगल से बरामद हुआ। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने का आश्वासन दिया है ।
₹10,000 की SIP से कितने साल में बन सकते है करोड़पति?
अगर आप करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं, तो म्युचुअल फंड SIP सबसे प्रभावी जरिया है । एक्स्पर्ट के अनुसार, यदि आप हर महीने ₹10,000 की SIP करते हैं और उस पर 12% का औसत सालाना रिटर्न मिलता है, तो लगभग 21 साल में आप ₹1 करोड़ का फंड आसानी जमा कर सकते हैं । देखें कैलकुलेटर
MP : शराब नहीं पिलाई तो दोस्त ने ब्लेड से चीरा चेहरा
MP के उज्जैन में एक युवक ने अपने ही दोस्त पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया । विवाद की वजह केवल इतनी थी कि दोस्त ने उसे शराब पिलाने से इनकार कर दिया था । आरोपी ने गुस्से में आकर पीड़ित के चेहरे (गाल) पर ब्लेड मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
MP मौसम अपडेट : शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है । रविवार को 21 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया । उमरिया में तापमान गिरकर 4.7 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि रीवा, ग्वालियर और खजुराहो में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई ।
इलेक्टोरल ट्रस्ट रिपोर्ट 2024-25 : राजनीतिक दलों पर बरसे ₹3,811 करोड़
सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनावी बॉन्ड को असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद, कॉरपोरेट चंदा अब इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए आ रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 में 9 ट्रस्टों ने कुल ₹3,811 करोड़ का चंदा दिया है । इसमें से अकेले BJP को लगभग ₹3,112 करोड़ चंदा मिला है। वंही कांग्रेस को लगभग ₹299 करोड़ रुपए चंदा मिला है।
भीषण हमला… एक हफ्ते में दागे 1300 ड्रोन और 1200 बम
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध और भी विनाशकारी हो गया है । युक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि पिछले सात दिनों में रूस ने यूक्रेन पर 1300 ड्रोन, 1200 हवाई बम और 9 मिसाइलें दागी हैं । इन हमलों में ओडेसा और दक्षिणी यूक्रेन को भारी नुकसान पहुंचा है । दोनो देशों के बिच अमेरिका ‘सम्मानजनक शांति’ का रास्ता तलाश रहा हैं ।