📱Download Our App
भारतीय क्रिकेटर शार्दुल के घर हुई नन्हे मेहमान की एंट्री

भारतीय क्रिकेटर शार्दुल के घर हुई नन्हे मेहमान की एंट्री

भारतीय क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर के घर एक नन्हे मेहमान की एंट्री हुई। उनकी पत्नी मिताली पारुलकर ने बेटे को जन्म दिया। शार्दुल ने इंटाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैन्स को बेटे के जन्म की खुशखबरी दी। शार्दुल के लिए साल 2025 काफी बेहतरीन गया है। पिता बनने की ख़ुशी के साथ ही वह आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा भी बने है।

News Source: लल्लूराम
हाईवे पर भीषण हादसा : एक युवक की मौत, 6 लोग घायल

हाईवे पर भीषण हादसा : एक युवक की मौत, 6 लोग घायल

एमपी के दतिया-ग्वालियर हाईवे पर एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही बाइक और कार एक के बाद एक उसमे जा घुसीं। इस हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गयी और 6 लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पंहुचा दिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

News Source: अमर उजाला
Mumbai News : सिरफिरे शख्स ने 18 वर्षीय छात्रा को चलती ट्रैन से फेका

Mumbai News : सिरफिरे शख्स ने 18 वर्षीय छात्रा को चलती ट्रैन से फेका

मुंबई के पनवेल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक सिरफिरे 50 वर्षीय शेख अख्तर नवाज ट्रैन के महिला कोच में घुस गया, जहाँ 18 वर्षीय लड़की से बेहस कर उसे चलती ट्रैन से निचे फेक दिया। छात्रा काफी गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और कोर्ट ने उसे रिमांड पर भेज दिया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
BREAKING NEWS : सड़क हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत

BREAKING NEWS : सड़क हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत

इंडोनेशिया के जावा आइलैंड पर एक बस का खतरनाक एक्सीडेंट हो गया। दरअसल, बस अचानक बेकाबू होकर कंक्रीट की दीवार से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 15 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में कुल 34 यात्री सवार थे। रेस्क्यू टीम ने घायलों को अस्पताल पंहुचा दिया है, फ़िलहाल मामले की जाँच की जा रही है।

News Source: जागरण
बिहार ट्रेन हमला : बदमाशों ने की ट्रैन पर फायरिंग और पत्थरबाजी

बिहार ट्रेन हमला : बदमाशों ने की ट्रैन पर फायरिंग और पत्थरबाजी

बिहार में सीमांचल एक्सप्रेस में फायरिंग और पत्थरबाजी की घटना सामने आई, जिससे काफी हड़कंप मच गई। यह घटना घने कोहरे में ट्रैन के धीमी चलने पर हुई है जहाँ उपद्रवियों ने चेन खींचकर हमला कर दिया। हालाँकि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई लेकिन बोगियों के शीशे टूट गए। पुलिस ने जाँच की जिससे पता चला इसमें शराब तस्करों का हाथ होने का शक है।

News Source: प्रभात खबर
BREAKING : पिता ने डीजे के लिए डांटा, तो दूल्हे ने दे दी जान

BREAKING : पिता ने डीजे के लिए डांटा, तो दूल्हे ने दे दी जान

हरियाणा के नूंह में 23 वर्षीय मुबसिर ने बारात जाने से पहले आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। दरअसल, मुबसिर ने शादी में डीजे मंगवाया था जिस पर पिता और घरवालों ने उसे खरी खोटी सुनाई।। इस बात से नाराज होकर उसने फांसी लगा ली। रविवार की सुबह उसका शव खेत में मिला। घर में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
NPS सब्सक्राइबर्स की मौज! रिटायरमेंट पर अब मिलेगा ज्यादा पैसा

NPS सब्सक्राइबर्स की मौज! रिटायरमेंट पर अब मिलेगा ज्यादा पैसा

पेंशन नियामक PFRDA ने नेशनल पेंशन सिस्टम में बड़े बदलाव कर प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अब 5 साल का अनिवार्य लॉक-इन पीरियड खत्म कर दिया गया है और रिटायरमेंट पर आप अपने कुल फंड का 80% हिस्सा एकमुश्त निकाल सकेंगे। पहले सिर्फ 60% निकालने की ही छूट थी।

News Source: लाइवमिंट
चांदी की कीमतों में भारी उछाल! ₹2.25 लाख के पार पहुंची

चांदी की कीमतों में भारी उछाल! ₹2.25 लाख के पार पहुंची

22 दिसंबर को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई है, जिससे दिल्ली से लेकर इंदौर तक खरीदारों के पसीने छूट रहे हैं। 5000 रुपये प्रति किलो की बड़ी बढ़त के साथ चांदी अब ₹2,25,000 के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गई है। ग्लोबल मार्केट में मची हलचल और घरेलू मांग बढ़ने से कीमतों में यह उबाल आया है!

News Source: मनीकंट्रोल
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज ने मिलकर तोडा 12 साल पुराना रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज ने मिलकर तोडा 12 साल पुराना रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे टेस्ट में 323 रनों से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। इस सीरीज में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने कुल मिलाकर 1400 से ज्यादा रन बना दिए। जिसके साथ दोनों टीम ने मिलकर 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कीवी टीम ने अपने घर में शानदार खेल दिखाते हुए मेहमानों को हरा दिया।

News Source: इंडिया टीवी
Bhopal : मेट्रो सफर से पहले जान ले नए नियम

Bhopal : मेट्रो सफर से पहले जान ले नए नियम

भोपाल में मेट्रो ट्रैन जनता के लिए 21 दिसंबर से शुरू हो गई है। मेट्रो में सफर के लिए कुछ नए नियम लागु किए है जिसका पालन नहीं करने पर जुर्माना लग सकता है। सभी यात्री पालतू जानवर, नशीले पदार्थ, जैसी चीज़ें साथ नहीं ले जा सकेंगे। साथ ही, बेवजह इमरजेंसी बटन दबाने पर 10,000 रुपये तक का दंड देना होगा। सुरक्षित यात्रा के लिए इन नियमों को जानना बेहद ज़रूरी है।

News Source: पत्रिका