📱Download Our App
ट्रंप का विवादित बयान! रैली में पत्नी मेलानिया के ‘अंडरगारमेंट्स’ का जिक्र कर सबको चौंकाया

ट्रंप का विवादित बयान! रैली में पत्नी मेलानिया के ‘अंडरगारमेंट्स’ का जिक्र कर सबको चौंकाया

डोनाल्ड ट्रंप ने एक रैली के दौरान एफबीआई रेड का जिक्र करते हुए अपनी पत्नी मेलानिया के निजी कपड़ों (अंडरगारमेंट्स) पर ऐसी बात कह दी कि वहां मौजूद भीड़ सन्न रह गई। ट्रंप ने आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान एजेंटों ने मेलानिया के कमरों और सामान की तलाशी लेकर मर्यादा लांघी थी।

News Source: प्रभात खबर
सर्दियों का स्पेशल चटकारा! नाश्ते में ट्राई करें मेथी-पोहा वड़ा

सर्दियों का स्पेशल चटकारा! नाश्ते में ट्राई करें मेथी-पोहा वड़ा

सर्दियों के सुहाने मौसम में अगर कुछ गरमा-गरम और कुरकुरा खाने का मन है, तो मेथी-पोहा वड़ा बेस्ट ऑप्शन है। ताजी मेथी और पोहे से तैयार यह स्नैक न केवल सेहतमंद है, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान है। चाय की चुस्की के साथ इसका देसी स्वाद आपकी शाम का मजा दोगुना कर देगा।

News Source: प्रभात खबर
तेज रफ्तार बस ने 2 युवकों को कुचला, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

तेज रफ्तार बस ने 2 युवकों को कुचला, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़

हरियाणा के करनाल में हरियाणा रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने दो बाइक सवार युवको को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए और रोड जाम कर दिया। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय इंदर कुमार और सचिन कुमार के रूप में हुई है।

News Source: इंडिया टीवी
न्यूजीलैंड की जीत से WTC टेबल में भारत को बड़ा नुकसान

न्यूजीलैंड की जीत से WTC टेबल में भारत को बड़ा नुकसान

न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट खत्म हो गया है और इस टेस्ट को न्यूजीलैंड ने आसानी से जीत लिया है और 2-0 की बढ़त के साथ आगे हो गई। न्यूजीलैंड की जीत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के समीकरण बदल दिए हैं। ये टीम WTC पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई जिससे भारत की मुसीबत खड़ी हो गई  है। भारत फिहलाल इस टेबल में छठे नंबर पर है।

News Source: न्यूज़ 24
सैमसंग लवर्स के लिए खुशखबरी! लीक हुई Galaxy S26 Ultra की लॉन्च डेट

सैमसंग लवर्स के लिए खुशखबरी! लीक हुई Galaxy S26 Ultra की लॉन्च डेट

स्मार्टफोन की दुनिया में हलचल तेज है क्योंकि सैमसंग के अगले फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन लीक हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसे 2026 की शुरुआत में ही उतारने की तैयारी में है। बेहतर कैमरा, जबरदस्त प्रोसेसर और नए AI फीचर्स के साथ आने वाला यह फोन टेक मार्केट में नए रिकॉर्ड बनाने को तैयार है।

News Source: न्यूज़ 24
सोलर पंप से बदल रही किसानों की तकदीर, बिजली बिल के झंझट से मिली मुक्ति

सोलर पंप से बदल रही किसानों की तकदीर, बिजली बिल के झंझट से मिली मुक्ति

राजसमंद में सौर ऊर्जा ने खेती की तस्वीर बदल दी है। ‘कुसुम योजना’ के तहत खेतों में लगे सोलर पंपों से किसानों को अब सिंचाई के लिए रात भर बिजली का इंतजार नहीं करना पड़ता। इससे न केवल लागत कम हुई है, बल्कि डीजल और बिजली के भारी-भरकम बिल से भी छुटकारा मिला है।

News Source: पत्रिका
किराएदार ने मकान मालिक को सीढ़ियों से नीचे फेंका, मौके पर हुई मौत

किराएदार ने मकान मालिक को सीढ़ियों से नीचे फेंका, मौके पर हुई मौत

पश्चिम बंगाल के बर्धमान में पालतू बिल्लियों को खाना खिलाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। बहस इतनी बढ़ी कि किराएदार ने आपा खोकर अपने मकान मालिक को सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिससे गिरकर उनकी जान चली गई। पुलिस ने आरोपी किराएदार को गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 लोगो की मौत

डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 लोगो की मौत

यूपी के नंगल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार और डंपर में जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमे कार में सवार चार लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक मदरसे में आयोजित जलसे से लौट रहे थे, तभी घने कोहरे और तेज स्पीड की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

News Source: नवभारत
आज करेंगे हुमायु कबीर नई पार्टी का ऐलान

आज करेंगे हुमायु कबीर नई पार्टी का ऐलान

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी हलचल शुरू हो गई है। आज टीएमसी से निलंबित हुमायु कबीर अपनी नई पार्टी का ऐलान करने वाले है। सूत्रों के मुताबिक हुमायूं कबीर के नए पार्टी का नाम ”जनता उन्नयन पार्टी” होगा। यह पार्टी आगामी चुनावों के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर सकती है। हुमायु ‘टेबल’ को ही चुनाव चिन्ह बनाने की कोशिश में हैं।

News Source: इंडिया टीवी
दिल्ली-मुंबई फ्लाइट की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

दिल्ली-मुंबई फ्लाइट की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में उड़ान भरते ही हड़कंप मच गया, जब तकनीकी खराबी के चलते विमान का एक इंजन अचानक बंद हो गया। पायलट की सूझबूझ से फ्लाइट को फौरन वापस दिल्ली मोड़कर सुरक्षित लैंड कराया गया। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं !

News Source: एबीपी न्यूज़