साउथ और बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस निधि अग्रवाल की एक झलक पाने के लिए हैदराबाद में फैंस इस कदर दीवाने हुए कि वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। बेकाबू भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ‘मुन्ना माइकल’ से करियर शुरू करने वाली निधि का जादू आजकल सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक सिर चढ़कर बोल रहा है!
दिसंबर के आखिरी 10 दिनों में 8 दिन बंद रहेंगे बैंक
दिसंबर के बचे हुए दिनों में बैंक छुट्टियों की लंबी झड़ी लगने वाली है, इसलिए अपनी प्लानिंग अभी से कर लें। क्रिसमस, गुरु गोविंद सिंह जयंती और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 8 दिन बंद रहेंगे। अगर आपका कोई कैश या चेक से जुड़ा जरूरी काम है, तो आरबीआई का हॉलिडे कैलेंडर चेक करके ही घर से निकलें!
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ की शूटिंग हुई पूरी
सनी देओल और अक्षय खन्ना के फैंस के लिए बड़ी खबर है! 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ के करीब 28 साल बाद ये दोनों धुरंधर फिल्म ‘इक्का’ में साथ नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह हाई-वोल्टेज एक्शन थ्रिलर सीधे नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है!
‘धुरंधर’ 500 करोड़ के क्लब में शामिल
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर बहुत तगड़ी कमाई कर रही है। रिलीज़ के पहले हफ्ते में फिल्म ने 207.25 करोड़ की कमाई की थी। और दूसरे हफ्ते की कमाई 253.25 करोड़ थी। रविवार को 17वें दिन फिल्म ने 38.50 करोड़ कमाए, जिसके बाद धुरंधर की कुल कमाई 555.75 करोड़ पहुंच चुकी है।
अभिनेता ”जेम्स रैन्सोन” ने की आत्महत्या
22 दिसंबर का दिन अभिनेताओं के लिए बड़ा दुःखद है। इस दिग्गज अभिनेता जेम्स रैन्सोन का निधन हो गया है। इन्होने ‘द वायर’ और ‘इट: चैप्टर टू’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। इस अभिनेता की मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है। उनके निधन के बाद कई कलाकारों और सहयोगियों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी।
बिहार बोर्ड के छात्रों की मौज! अब वेरिफिकेशन के लिए नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर
बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव कर राहत की खबर दी है। अब स्टूडेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिससे फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी और समय की भी बचत होगी। बोर्ड ने सिस्टम को एकदम चकाचक कर दिया है ताकि छात्रों को मार्कशीट और सर्टिफिकेट के लिए भटकना न पड़े।
जहरीली हवा का पुरुषों पर ज्यादा ‘अटैक’, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
प्रदूषण की मार अब जेंडर देखकर पड़ रही है! रिसर्च में सामने आया है कि जहरीली हवा पुरुषों के फेफड़ों को महिलाओं की तुलना में ज्यादा नुकसान पहुंचा रही है। बाहर ज्यादा समय बिताने और शारीरिक बनावट के चलते पुरुषों को सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
घर में लगाए ये पौधे, छिपकलियों से मिलेगा छुटकारा
अगर आपको भी छिपकलियों से डर लगता है तो घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाए, इसकी खुशबू उन्हें बिलकुल पसंद नहीं होती है। लेमन ग्रास का पौधा भी छिपकलियों को भगाने में काम आता है। सर्दियों के दिनों में नीम का लगाना अच्छा होता है, नीम की खुशबू और इसके औषधीय गुण छिपकलियों को हमारे घर से दूर रखते है।
शेयर बाजार में आज जबरदस्त ‘बुल रन’! सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी ऊंची उड़ान
हफ्ते के पहले ही दिन शेयर बाजार ने निवेशकों को गदगद कर दिया है। सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है, जिससे चारों तरफ हरियाली छाई है। ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों और बैंकिंग शेयरों में आई खरीदारी ने बाजार के मूड को एकदम चकाचक कर दिया है।
सड़क हादसे में जान बचाओ 25 हजार पाओ, योगी की नई योजना शुरू
हर राज्य में आए दिन सड़क हादसा होता है और कई लोग अपनी जान गवा देते है, ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क हादसों में जान बचाने के लिए ‘राहवीर योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत यूपी सरकार एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति को पहले एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुँचाने वाले मददगार को 25,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।