झांसी में रेलवे टीटीई भुवनेन्द्र पटेल की पत्नी काजल की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही काजल को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से टॉर्चर किया जा रहा था। इस दुखद घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
₹7000 का मासिक निवेश 20 साल में लाखो का फण्ड, जाने कैसे?
अगर आप भी जल्द ही करोड़पति या लखपति बनना चाहते है तो SIP शुरू करना सबसे शानदार ऑप्शन है। एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप हर महीने 7000 रुपये की एसआईपी करते है और उस पर मिनिमम 12% का सालाना रिटर्न मिलता है तो आप 20 साल में 64,39,001 रुपये का रिटर्न प्राप्त कर सकते है। इसमें 47,59,001 रुपये सिर्फ ब्याज होगा बाकि आपका निवेश किया गया पैसा। देखे गणना
BREAKING : हैवान पिता ने ली गर्भवती बेटी की जान
कर्नाटक के इनाम वीरापुरा गांव में एक पिता ने अपनी ही गर्भवती बेटी, मान्या पाटिल की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दरअसल, मान्या ने दूसरी जाति में लव मैरिज की थी। इस हमले में मृतिका के ससुराल वाले भी घायल हुए है। पुलिस ने पिता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
चकाचौंध वाली पार्टियों से दूर, चाय की चुस्कियों में डूबे यामी गौतम और आदित्य धर
बॉलीवुड के पावर कपल यामी गौतम और डायरेक्टर आदित्य धर ने अपनी सादगी से एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है। जहां सितारे ग्लैमरस पार्टियों और ड्रिंक्स में मशगूल रहते हैं, वहीं इस जोड़ी ने सुकून भरी ‘चाय’ को तरजीह दी। सोशल मीडिया पर उनकी ये सादा और देसी अंदाज़ वाली फोटो जमकर वायरल हो रही है।
विजय सलगांवकर की वापसी! ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट हुई कंफर्म
अजय देवगन के फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी आ गई है! सस्पेंस और दिमाग घुमा देने वाली थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ अब 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में धमाका करेगी। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में विजय सलगांवकर एक बार फिर अपनी फैमिली को बचाने के लिए नए दांव पेंच चलते दिखेंगे।
दिल्ली-NCR पर ठंड का ट्रिपल अटैक, IMD ने किया येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड और जहरीले प्रदुषण लोगो के लिए मुसीबतबन गई है। दिल्ली में तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया है जिससे मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। ठंडी हवाओ के कारण AQI कई इलाको में 400 से अधिक पहुंच गया है। प्रशासन ने प्रदूषण रोकने के लिए GRAP-4 की सख्त पाबंदियां लागू कर दी हैं।
अंतरजातीय प्रेम विवाह से खफा बाप ने अपनी ही गर्भवती बेटी को उतारा मौत के घाट
कर्नाटक में ऑनर किलिंग की एक रूह कँपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपनी ही गर्भवती बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पिता की मर्जी के खिलाफ दूसरी जाति में प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने आरोपी बाप को सलाखों के पीछे भेज दिया है!
ब्लड प्रेशर की समस्या के लिए ये चॉकलेट है कारगर उपाय?
ब्लड प्रेशर की समस्या आज एक आम समस्या बन गई है। BP कंट्रोल करना दिल की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। एक रिसर्च के मुताबिक, रोजाना मात्र 6.3 ग्राम डार्क चॉकलेट खाने से बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें मौजूद कोको शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। संतुलित मात्रा में इसका सेवन 18 हफ्तों के भीतर पॉजिटिव असर दिखा सकता है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होगा दोस्ती का नया दौर! पीएम मोदी ने फोन पर की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से फोन पर बातचीत कर दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने का भरोसा जताया है। इस चर्चा का मुख्य मुद्दा ‘फ्री ट्रेड एग्रीमेंट’ रहा, जिससे व्यापार और निवेश में तेजी आएगी। दोनों नेताओं ने रक्षा, शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया है!
खड़े ट्रक में जा घुसी कार, पिता-पुत्र की मौके पर मौत
यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर के पास एक तेज रफ़्तार कार खराब पड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। जिसमे पिता-पुत्र सहित तीन लोगो की मौके पर मौत हो गयी और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेज दिया है।