BPSSC की और से बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 की परीक्षा तारीख घोषित की जा चुकी है। परीक्षा 18 एवं 21 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली है, इसकी एडमिट कार्ड 30 दिसंबर को जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते है।
BREAKING : आलू मांगना हुआ जवानो के लिए भारी, 11 होमगॉर्ड जवान सस्पेंड
बिहार के नवादा जिले से 11 होमगॉर्ड जवानो को सस्पेंड करने की घटना सामने आई है। यह मामला रजौली चेकपोस्ट का है। जहाँ ड्यूटी पर तैनात जवानो ने एक ट्रक ड्राइवर से जबरन आलू की मांग की और मना करने पर उनसे बदसलूकी की। ड्राइवर ने इसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया। जिससे मामला काफी गंभीर हो गया, जिसके बाद एसपी और जिलाधिकारी ने 11 जवानो को निलंबित कर दिया।
रिटायरमेंट को लेकर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
रोहित शर्मा ने पहली बार बताया कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद वो पूरी तरह टूट चुके थे। उन्हें लगा कि अब क्रिकेट में कुछ नहीं बचा और वो संन्यास लेना चाहते थे। लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और फिर 2024 में भारत को T20 वर्ल्ड कप जिताया। अब रोहित का लक्ष्य 2027 का World Cup खेलना है।
यूट्यूब पर 1 बिलियन व्यूज मतलब छप्परफाड़ कमाई! आंकड़े जानकर घूम जाएगा सिर
यूट्यूब पर 1 बिलियन यानी 100 करोड़ व्यूज मिलना किसी जैकपॉट से कम नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इतने व्यूज पर एक क्रिएटर 5 करोड़ से लेकर 20 करोड़ रुपये तक की मोटी कमाई कर सकता है। हालांकि, यह सब कंटेंट की कैटेगरी और विज्ञापनों के आरपीएम पर निर्भर करता है।
गिट्टी से भरा डंपर बाइक के ऊपर पलटा, हादसे में दो ने गंवाई जान
एमपी के रीवा जिले में देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ है, जहाँ एक डंपर गिट्टी से भरा हुआ अनियंत्रित हो कर एक बाइक के ऊपर पलट गया। इस हादसे में बाइक चालक दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और मृतक युवको को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घर में आ रही है तंगी? तो फौरन बदलें बाथरूम का वास्तु
बाथरूम का वास्तु खराब हो तो घर की बरकत उड़ जाती है और दरिद्रता पैर पसारने लगती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में हमेशा नीले रंग की बाल्टी रखनी चाहिए और शीशा कभी भी दरवाजे के ठीक सामने नहीं लगाना चाहिए। साथ ही, इस्तेमाल के बाद दरवाजा बंद रखना और नल से पानी न टपकने नहीं देना चाहिए।
साल 2025 में दुनिया छोड़ गए ये 5 सुपरस्टार्स
इस साल 2025 में बॉलीवुड के 5 बड़े सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जिसमे सुपरस्टार धर्मेंद्र, कॉमेडी किंग असरानी और सतीश शाह, मशहूर सिंगर सुलक्ष्णा पंडित और विज्ञापन की दुनिया के दिग्गज पियूष पांडे का नाम शामिल है। लम्बे समय से इन कलाकारों ने हमे अपनी एक्टिंग और कला से खुश किया। इनकी कमी फिल्म इंडस्ट्री को काफी महसूस होगी।
AIIMS INI-SS काउंसलिंग का शेड्यूल जारी
AIIMS दिल्ली ने जनवरी 2026 सत्र के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पॉर्टेंस–सुपर स्पेशियलिटी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 50% अंक हासिल किए हैं, वे 26 दिसंबर तक इसकी ऑफिसियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर अपनी पसंद के संस्थान चुन सकते हैं। पहले राउंड का रिजल्ट 29 दिसंबर को आएगा। पहले राउंड में भरी गई चॉइस ही दूसरे राउंड के लिए मान्य होगी।
मुंबई में इंसान के रूप में छिपा ‘शैतान’ गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने एक ऐसे दरिंदे को दबोचा है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। यह सीरियल रेपिस्ट मूक-बधिर (बोलने और सुनने में असमर्थ) महिलाओं को अपना निशाना बनाता था और नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ दरिंदगी करता था। आरोपी गंदा वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी करता था ताकि वे मुंह न खोल सकें।
बाथरूम में गैस गीजर के कारण पति-पत्नी की मौत
यूपी के पीलीभीत में गैस गीजर के कारण दम घुटने से एक कपल की मौत हो गई। घटना के वक्त हरजिंदर सिंह अपनी घायल पत्नी को बाथरूम में नहला रहे थे। बाथरूम में वेंटिलेशन नहीं होने के कारण गैस भर गई और दोनों बेहोश हो गए। रात में दरवाजा तोड़कर उनके शवो को बाहर निकाला गया। पुलिस का कहना है यह हादसा ऑक्सीजन की कमी के कारण हुआ।