📱Download Our App
ICC के DRS सिस्टम पर ”मिचेल स्टार्क” के कठित बयान

ICC के DRS सिस्टम पर ”मिचेल स्टार्क” के कठित बयान

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने ICC के DRS सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इसका खर्च आईसीसी को खुद उठाना चाहिए। एशेज सीरीज के दौरान तकनीक में गड़बड़ी और फैसलों में भेदभाव के कारण स्टार्क ने मांग की है कि पूरी दुनिया में एक जैसी तकनीक होनी चाहिए। उनका मानना है कि अलग-अलग सिस्टम होने से खिलाड़ियों और अंपायरों में कन्फूशन बढ़ता है।

News Source: प्रभात खबर
रोज़ाना बस इतने कदम चलें और डायबिटीज को कहें अलविदा

रोज़ाना बस इतने कदम चलें और डायबिटीज को कहें अलविदा

रोज़ाना पैदल चलकर ब्लड शुगर को आसनी से कंट्रोल कर सकते है। डायबिटीज के मरीज़ों को रोज़ कम से कम 30 मिनट या करीब 6,400 कदम चलना चाहिए। अगर आप फिट हैं, तो 10,000 कदम चलना और भी अच्छी बात है। हफ्ते में कम से कम 5 दिन 3 से 4 किलोमीटर तेज़ चलें, इससे शुगर लेवल तेज़ी से कम होता है।

News Source: इंडिया टीवी
कुत्ते के काटने के बाद युवक को हुआ रेबीज, निकालने लगा वैसी ही आवाजें

कुत्ते के काटने के बाद युवक को हुआ रेबीज, निकालने लगा वैसी ही आवाजें

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रामु ( 23 ) नाम के युवक को कुत्ते के काटने से रेबीज के लक्षण दिखने लगे। रामु को जैसे ही कुत्ता काटा उसके थोड़ी देर बाद अचानक वो कुत्तों की तरह आवाजें निकालने और लोगों को काटने के लिए दौड़ने लगा। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जिसके बाद उसे दिल्ली रेफर किया। डॉक्टरों ने उसे रेबीज इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी है।

News Source: एबीपी न्यूज़
जाने कब है भारतीय टीम का अगला मुकाबला?

जाने कब है भारतीय टीम का अगला मुकाबला?

भारतीय टीम के लिए 2025 का सफर खत्म हो गया है। अब टीम इंडिया जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से नई शुरुआत करेगी। जिसका पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा में होने वाला है। वहीं दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को और तीसरा 18 जनवरी को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच टी20 मैच भी होंगे।

News Source: इंडिया टीवी
BREAKING : सड़क हादसे में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौत

BREAKING : सड़क हादसे में रिटायर्ड पुलिसकर्मी की मौत

यूपी के मीरगंज थाना क्षेत्र में एक तेज रफ़्तार कार ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी रिफाकत अली की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। चालक को रविवार शाम में ही हिरासत में ले लिया था।

News Source: दैनिक भास्कर
हत्या : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

हत्या : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथियो के साथ अपने पति राहुल की बेहरहमी से हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद शव के टुकड़े कर के उसे नाले में फेंक दिए। पुलिस के डर से पत्नी ने खुद गुमसुदा की रिपोर्ट लिखवाई, लेकिन पुलिस ने जाँच के दौरान आरोपी को पकड़ लिया।

News Source: पत्रिका
डिवाइडर से टकराई बाइक, हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत

डिवाइडर से टकराई बाइक, हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत

राजस्थान के अनंतपुरा इलाके में रविवार रात 24 वर्षीय रामलखन मेघवाल काम करके घर लौट रहा था। तभी उसकी बाइक फिसलकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। रामलखन पनवाड़ का रहने वाला था और कोटा में नौकरी के साथ चार साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

News Source: दैनिक भास्कर
बांग्लादेश में एक और बड़े नेता के सिर में मारी गोली

बांग्लादेश में एक और बड़े नेता के सिर में मारी गोली

अभी बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के बाद लोगो में भड़की हिंसा खत्म नहीं हुई। और खबर आ रही है कि NCP के बड़े नेता मोतालेब सिकदार पर हमला हुआ है। हमलावरों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले के बाद पुरे देश में डर का माहौल है।

News Source: न्यूज़ 18
प्राइवेट बैंकों पर बरसे SBI चेयरमैन!

प्राइवेट बैंकों पर बरसे SBI चेयरमैन!

एसबीआई के चेयरमैन सी.एस. सेट्टी ने प्राइवेट बैंकों को खरी-खरी सुनाते हुए कहा है कि वे अपने कर्मचारियों की ट्रेनिंग और स्किल पर निवेश नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से बैंकिंग सेक्टर में अच्छे टैलेंट की कमी हो गई है और लोग नौकरियां छोड़ रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि बैंक सिर्फ टेक्नोलॉजी के भरोसे नहीं, बल्कि काबिल लोगों के दम पर चलते हैं।

News Source: मनीकंट्रोल
बदल चूका है प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का समय

बदल चूका है प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का समय

प्रेमानंद जी महाराज की पदयात्रा का समय अब बदल चूका है। पहले महाराज जी रात 2 बजे पदयात्रा पर निकलते थे, लेकिन अब वो शाम 5 बजे ही निकलेंगे। इससे भक्तों को बहुत आसानी होने वाली है, अब महाराज की झलक पाने के लिए उन्हें रात भर इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। आप शाम के समय ही महाराज जी के दर्शन कर सकेंगे।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष