📱Download Our App
ब्रेकिंग न्यूज़ : पश्चिम बंगाल में कई TMC नेताओं के घर ED की छापेमारी

ब्रेकिंग न्यूज़ : पश्चिम बंगाल में कई TMC नेताओं के घर ED की छापेमारी

पश्चिम बंगाल में अवैध रेत खनन मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह से ही कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ED की टीमें राज्य के कई जिलों में TMC नेताओं और बिजनेसमैन के घरों और ऑफिस पर दबिश दे रही हैं। बता दें कि कल ही ममता बनर्जी ने CEC ज्ञानेश कुमार से दिल्ली में मुलाक़ात कि थी ।

News Source: इंस्टाग्राम
ब्रेकिंग न्यूज़ : खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 30 से ज़्यादा घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 30 से ज़्यादा घायल

देहरादून के कालसी क्षेत्र अंतर्गत कुआनु-मीनाक रोड पर हिमाचल रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

News Source: इंस्टाग्राम
UP CM का बड़ा बयान -“पुलिस गोली ना मारे तो क्या गोली खाए”

UP CM का बड़ा बयान -“पुलिस गोली ना मारे तो क्या गोली खाए”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनकाउंटर पर उठने वाले सवालों का कड़ा जवाब दिया है। बहुत बार लोग टिप्पणी करते हैं कि पुलिस गोली क्यों मार दी.. अगर पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए । उन्होंने कहा कि अगर अपराधी गोली चलाने के लिए स्वतंत्र है, तो पुलिस को भी आत्मरक्षा और मुकाबले का अधिकार है, इसी के लिए उसे प्रशिक्षण और हथियार दिए जाते हैं ।

News Source: इंस्टाग्राम
उज्जैन : एंबुलेंस की बाइक से टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल

उज्जैन : एंबुलेंस की बाइक से टक्कर, 1 की मौत, 2 घायल

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक एंबुलेंस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है।

News Source: एनडीटीवी
आप हमारे नियमों को नहीं मान सकते तो भारत छोड़ दें : वॉट्सऐप से सुप्रीम कोर्ट

आप हमारे नियमों को नहीं मान सकते तो भारत छोड़ दें : वॉट्सऐप से सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने डेटा शेयरिंग को लेकर मेटा और व्हाट्सएप को कड़ी चेतावनी दी है। सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने सख्त लहजे में कहा कि देश की प्राइवेसी से समझौता नहीं होगा और डेटा शेयर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि कंपनियां भारतीय संविधान का पालन नहीं कर सकतीं, तो वे देश छोड़कर जा सकती हैं।

News Source: एनडीटीवी
ब्रेकिंग न्यूज़ : पीथमपुर चौपाटी मनाल होटल पास हुआ हादसा, महिला की मौके पर मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ : पीथमपुर चौपाटी मनाल होटल पास हुआ हादसा, महिला की मौके पर मौत

पीथमपुर चौपाटी स्थित मनाल होटल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुची है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है । अन्य जानकारी अपडेट की जा रही है …

News Source: इंस्टाग्राम
क्या पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मैच का बॉयकॉट कर सकता है, क्या है ICC का नियम?

क्या पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मैच का बॉयकॉट कर सकता है, क्या है ICC का नियम?

T20 वर्ल्ड कप-2026 में पाकिस्तान एक मैच का बॉयकॉट कर सकता है क्योंकि एक / कई मैच छोड़ने को लेकर ICC का कोई नियम नहीं है। हालांकि, ऐसे नियम ज़रूर हैं जिनसे ऐसा करने वाली टीमों को गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। दरअसल, पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने का एलान किया है।

News Source: एनडीटीवी
शंकराचार्य विवाद में कूदे जगद्गुरु परमहंस आचार्य, दिया अल्टीमेटम

शंकराचार्य विवाद में कूदे जगद्गुरु परमहंस आचार्य, दिया अल्टीमेटम

माघ मेला में मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान संगम क्षेत्र में हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है । अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अल्टीमेट देते हुए तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि की जब तक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने शब्द वापस नहीं लेते और योगी जी माफी नहीं मांगते, तब तक उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा ।

News Source: न्यूज़ 18
बांके बिहारी मंदिर : सलीम को रेलिंग का ठेके पर विवाद, CM तक पहुंचा मामला

बांके बिहारी मंदिर : सलीम को रेलिंग का ठेके पर विवाद, CM तक पहुंचा मामला

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में स्टील रेलिंग लगाने का ठेका सलीम अहमद को दिए जाने पर विरोध शुरू हो गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस फैसले से सनातनी समाज की भावनाएं आहत होंगी, इसलिए काम किसी सनातनी ठेकेदार को ही मिलना चाहिए।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
बाहुबली नेता अनंत सिंह ने आज ली विधायक पद की शपथ

बाहुबली नेता अनंत सिंह ने आज ली विधायक पद की शपथ

मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ लेने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। बाहुबली छवि वाले अनंत सिंह को विधायक पद की शपथ लेने के लिए कोर्ट ने मंज़ूरी दी है । बता दे की अनंत सिंह, दुलारचंद हत्याकांड में 3 महीने से जेल में बंद है ।

News Source: इंस्टाग्राम