📱Download Our App
News Flash : आज की बड़ी खबरें

News Flash : आज की बड़ी खबरें

  • मंदिर में तोड़फोड़ के बाद जबलपुर में भड़की हिंसा, दो पक्षों के बीच जमकर पथराव
  • ट्रंप ने ईरान को धमकी, कहा- 10 दिन में डील नहीं हुई तो कुछ बड़ा होगा
  • पाक PM शहबाज शरीफ ने की ट्रंप की तारीफ, बताया मसीहा
  • बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान सांप्रदायिक झड़प, मस्जिद के पास पथराव
  • आज असम में नतूनपुर बॉर्डर पोस्ट का दौरा करेंगे अमित शाह
News Source: @ChoteNews रिसर्च
‘द केरल स्टोरी 2’ पर नया विवाद, हाई कोर्ट पहुचा मामला

‘द केरल स्टोरी 2’ पर नया विवाद, हाई कोर्ट पहुचा मामला

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। मामला अब केरल हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। कन्नूर के चित्तरीपरम्बा के रहने वाले श्रीदेव नंबूदरी ने फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग करते हुए याचिका दायर की है। हाई कोर्ट ने इस मामले में सेंसर बोर्ड और प्रोडक्शन कंपनी को नोटिस जारी किया है।  अब 24 फरवरी को मामले पर अगली कार्यवाही होगी ।

News Source: इंस्टाग्राम
फुटबॉल खेलते समय शिलॉन्ग के सांसद रिकी सिंगकॉन का निधन, मैदान पर ही तोड़ा दम

फुटबॉल खेलते समय शिलॉन्ग के सांसद रिकी सिंगकॉन का निधन, मैदान पर ही तोड़ा दम

मेघालय के वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी (VPP) के नेता और शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे. सिंकॉन का गुरुवार (19 फरवरी) को दुखद निधन हो गया। 52 वर्षीय सिंकॉन एक फुटबॉल मैच खेल रहे थे, तभी मैदान पर वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का मानना है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई है।

News Source: इंडिया टीवी
AI समिट में सुंदर पिचाई ने पी स्पेशल Bharat GI टैग वाली कॉफी,

AI समिट में सुंदर पिचाई ने पी स्पेशल Bharat GI टैग वाली कॉफी,

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit के दौरान गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारतीय GI टैग वाली कॉफी का आनंद लिया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में पिचाई कॉफी पीते हुए काफी प्रभावित नजर आए और उन्होंने इसकी तारीफ में ‘Wow’ कहा।

News Source: X ( ट्वीटर )
पाक के पूर्व क्रिकेटर इमाद वसीम पर पत्नी ने लगाया हत्या का गंभीर आरोप

पाक के पूर्व क्रिकेटर इमाद वसीम पर पत्नी ने लगाया हत्या का गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमाद वसीम विवादों में घिर गए हैं। उनकी पूर्व पत्नी सानिया अशफाक ने उन पर दिसंबर 2023 में जबरन अबॉर्शन कराने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। सानिया ने इसे ‘हत्या’ करार देते हुए दावा किया कि उनके पास पुख्ता वीडियो सबूत हैं । सानिया ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी से न्याय की गुहार लगाई है।

News Source: इंडिया टीवी
एपस्टीन मामले में फंसे ब्रिटेन में किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू गिरफ्तार

एपस्टीन मामले में फंसे ब्रिटेन में किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू गिरफ्तार

एपस्टीन मामले में फंसे ब्रिटेन में किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें सार्वजनिक पद पर रहते हुए गलत बर्ताव के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने उन्हें गुरुवार सुबह करीब 8 बजे सैंड्रिंघम में उनके घर से हिरासत में लिया। बता दें कि एंड्रयू का आज ही जन्मदिन है।

 

News Source: दैनिक भास्कर
PhonePe यूजर्स के लिए खुशखबरी

PhonePe यूजर्स के लिए खुशखबरी

PhonePe ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बड़ी ख़ुशखबरी दी है । यूजर्स को अब हर बार UPI पेमेंट करते समय PIN याद रखने या डालने की झंझट नहीं होगी। कंपनी ने नया “Biometric Authentication फीचर” रोलआउट किया है, जिसके जरिए फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन से ही भुगतान किया जा सकेगा। यह सुविधा ₹5,000 तक के ट्रांजैक्शन पर लागू होगी।

News Source: X ( ट्वीटर )
तारिक रहमान के PM बनते ही भारत पर बांग्लादेश का बड़ा ऐक्शन, एयर स्पेस बंद

तारिक रहमान के PM बनते ही भारत पर बांग्लादेश का बड़ा ऐक्शन, एयर स्पेस बंद

बीएनपी नेता तारिक रहमान ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बनने के कुछ ही घंटों बाद ही भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट को अपने एयरस्पेस (हवाई क्षेत्र) के उपयोग से रोक दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, बकाया राशि के भुगतान न होने के कारण बांग्लादेश ने यह फैसला किया। इस फैसले के चलते कोलकाता से गुवाहाटी और इम्फाल जाने वाली कुछ उड़ानें प्रभावित हुई।

News Source: लाइवमिंट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत 25 सांसदों को गोली मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के कोटा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के 25 सांसदों को सरेआम गोली मारने की धमकी देने वाले युवक राज सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। खुद को करणी सेना का प्रवक्ता बताने वाले इस शख्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के 25 सांसदों गोली मारने की धमकी दी थी।

News Source: नवभारत
बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मिली जमानत

बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को मिली जमानत

दिसंबर से जोधपुर जेल में बंद फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नियमित जमानत दे दी है। यह मामला अजय मुर्डिया की दिवंगत पत्नी की बायोपिक से जुड़े वित्तीय विवाद का है। SC ने राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर, विक्रम भट्ट को जमानत दी है ।

News Source: हिंदुस्तान