📱Download Our App
तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंदा, 2 की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंदा, 2 की मौत

झारखंड के सरायकेला-चाईबासा रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ़्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसमे दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी। साथ ही एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।

News Source: अमर उजाला
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, पति की मौके पर मौत

बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, पति की मौके पर मौत

राजस्थान के राजपुरा घाटी पर एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियां मातम में बदल दीं। यह घटना एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को कुचल दिया, जिससे छाजूराम यादव की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दंपति रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: अमर उजाला
18 साल पुरानी रंजिश के चलते दूध व्यापारी की हत्या

18 साल पुरानी रंजिश के चलते दूध व्यापारी की हत्या

यूपी के मुरादनगर में 18 साल पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते एक किशोर ने व्यापारी इमरान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी का जन्म भी नहीं हुआ था, जब उसके चाचा का क़त्ल हुआ था। हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
ट्रेन में कपल की आपत्तिजनक हरकत, NCRTC ने कर्मचारी पर लिया एक्शन

ट्रेन में कपल की आपत्तिजनक हरकत, NCRTC ने कर्मचारी पर लिया एक्शन

नमो भारत ट्रेन में एक युवक-युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से बवाल मच गया है। मोदीनगर के पास हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज लीक होने पर NCRTC ने कठिन मुद्रा अपनाया है। मर्यादा के उल्लंघन और डेटा सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है। विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि यह प्राइवेट फुटेज बाहर कैसे आई।

News Source: यूट्यूब
23 दिसंबर, मंगलवार इन राशि वालो का दिन रहेगा शुभ

23 दिसंबर, मंगलवार इन राशि वालो का दिन रहेगा शुभ

कल 23 दिसंबर, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ होने वाला है। मेष राशि वालों को कोई उपहार मिल सकता है और नए प्यार की शुरुआत होगी। वृषभ राशि वालों का दिन भी शानदार रहेगा, करियर में नए मौके मिलेंगे लेकिन बड़ों से बहस करने से बचें। साथ ही, मिथुन राशि वालों को सरकारी काम में मदद मिलने वाली है और काम में प्रगति होगी।

News Source: एबीपी न्यूज़
AUS-ENG 4th Test : ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट जंग की तैयारी, कब और कहाँ खेला जाएगा

AUS-ENG 4th Test : ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट जंग की तैयारी, कब और कहाँ खेला जाएगा

AUS-ENG के बीच तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 82 रन से हराकर एशेज सीरीज 2025-26 पर 3-0 से कब्जा कर लिया है। एडिलेड की जीत के बाद 26 दिसंबर से मेलबर्न में होने वाले ऐतिहासिक ‘बॉक्सिंग डे’ टेस्ट पर हैं। जहां पैट कमिंस की टीम क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी, वहीं बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड अपनी इज्जत बचाने की कोशिश करेगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर होगा।

News Source: इंडिया टीवी
रोडवेज बस ने 23 वर्षीय को कुचला, बस चालक फरार

रोडवेज बस ने 23 वर्षीय को कुचला, बस चालक फरार

राजस्थान के भरतपुर में रविवार को रोडवेज बस ने एक 23 वर्षीय सतेंद्र को कुचल दिया। वह मजदूरी करके एक महीने बाद अपने घर लौट रहा था, तभी बस का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक भाग गया, फ़िलहाल पुलिस ने बस को ज़ब्त कर लिया है।

News Source: पत्रिका
मेष राशि की महिलाओं के लिए भारी रह सकता है आज का दिन

मेष राशि की महिलाओं के लिए भारी रह सकता है आज का दिन

मेष राशि वालो के लिए आज का दिन काफी सुबह है वही महिलाओं के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। चंद्रमा के गोचर के कारण मानसिक उलझन और पारिवारिक जिम्मेदारियों का दबाव महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें और नए प्रोजेक्ट टाल दें। रिश्तों में भावनात्मक फैसले लेने से बचें और धैर्य बनाए रखें।

News Source: ऑफिशियल लिंक
बम धमाके में रूसी जनरल की मौत, पार्किंग में खड़ी कार में हुआ हादसा

बम धमाके में रूसी जनरल की मौत, पार्किंग में खड़ी कार में हुआ हादसा

रूस की राजधानी मॉस्को में एक बड़े सैन्य अधिकारी, लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवरोव की संदिग्ध कार बम धमाके में मौत हो गई। यह हमला सोमवार (22 दिसंबर) को एक पार्किंग में हुआ। इस हमले से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा इस हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ है, लेकिन
यूक्रेनी सरकार ने कोई बयान जारी नहीं किया।

News Source: एबीपी न्यूज़
सर्दियों में घूमने का प्लान बनाने से पहले, इन बातों का ध्यान रखे?

सर्दियों में घूमने का प्लान बनाने से पहले, इन बातों का ध्यान रखे?

सर्दियों में घूमने का प्लान हर कोई बनाता है लेकिन आपको घूमने के साथ-साथ कुछ बातो का भी ध्यान रखना जरुरी है। जैसे गर्म कपडे, स्वेटर, जैकेट, टोपी साथ रखे। इसके अलावा हाइड्रेटिंग लिप बाम साथ रखे। किसी भी जगह घूमने जाने पर दवाइया, पट्टियों, एक टॉर्च , पोर्टेबल चार्जर रखे। एमरजेंसी के लिए पर्याप्त कैश साथ में रखे।

News Source: न्यूज़ 18