📱Download Our App
सर्दियों में बस ये 2 चीजें लगाने से बढ़ेगी बालों की चमक

सर्दियों में बस ये 2 चीजें लगाने से बढ़ेगी बालों की चमक

सर्दियों में हो रहे रूखे और बेजान बालों के लिए दही और कॉफी का हेयर मास्क इस्तेमाल करे। दही लगाने से नमी मिलती है और कॉफी बालों की चमक को बढ़ाती है। एक कप दही में एक चम्मच कॉफी और थोड़ा नींबू मिलाकर बालों में 40 मिनट लगाकर रखें, फिर धो लें। इसके इस्तेमाल से आपके बाल मुलायम होंगे और इन्फेक्शन भी दूर रहेगा।

News Source: इंडिया टीवी
Accident : घने कोहरे के कारण ट्रक से टकराई कार, 3 की मौत और 7 घायल

Accident : घने कोहरे के कारण ट्रक से टकराई कार, 3 की मौत और 7 घायल

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा घने कोहरे के कारण तेज रफ़्तार कार सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे टक्कर से हुआ है। इस टक्कर में आजमगढ़ के रहने वाले तीन युवक की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस घटबा स्थल पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

News Source: टाइम्स ऑफ़ इंडिया
आखिर एक ATM में कितना होता है पैसा?

आखिर एक ATM में कितना होता है पैसा?

एक एटीएम में आमतौर पर 20 से 30 लाख रुपये होते हैं। मशीन में 3 से 4 बॉक्स होते हैं, जिनमें 100, 200 और 500 के करीब 10,000 नोट रखे जा सकते हैं। चोरी होने की वजह से बैंक इसे पूरा नहीं भरते है। अगर कोई एटीएम 10 घंटे से ज़्यादा खाली रहता है, तो आरबीआई उस बैंक पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगा सकता है।

News Source: एबीपी न्यूज़
क्या सच में अंडे खाने से होता है कैंसर?, जाने सचाई

क्या सच में अंडे खाने से होता है कैंसर?, जाने सचाई

आजकल सोशल मिडिया पर अंडो को लेकर फैलाई जा रही कैंसर और खतरनाक केमिकल्स की खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं। FSSAI ने साफ किया है कि इन दावों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। अंडे प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर एक सुरक्षित सुपरफूड हैं। संतुलित मात्रा में अंडे खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। भ्रामक जानकारियों से बचें और अपनी डाइट के लिए विश्वास करें।

News Source: टाइम्स ऑफ़ इंडिया
BREAKING : कोडिन कफ सिरप मामले पर सीएम योगी का जवाब

BREAKING : कोडिन कफ सिरप मामले पर सीएम योगी का जवाब

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है की प्रदेश में प्रदेश में कप सिरप से एक भी मौत नहीं हुई है। इस मामले में NDPS के अंतर्गत कड़ी कार्रवाही होगी। इस जाँच में अब तक कुल 78 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने साफ किया कि यूपी में इसका उत्पादन नहीं होता, बल्कि अन्य राज्यों से अवैध सप्लाई होती है।

News Source: अमर उजाला
सरकारी जमीन पर कब्जे की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

सरकारी जमीन पर कब्जे की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आज हुई जनसुनवाई में जमीनी कामों में चलने वाली दलालों की मनमानी पर रोक लगाने को कहा है। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि दाखिल-खारिज और मापी जैसे काम 15 दिन में होने चाहिए, वरना उचित कार्रवाई होगी। साथ ही उनका कहना है कि अगर कोई सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की जानकारी देता है तो उन्हें इनाम मिलेगा।

News Source: जागरण
Bank Holiday : अगले 7 दिनों में से 6 दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday : अगले 7 दिनों में से 6 दिन बंद रहेंगे बैंक

आपको बता दे की साल 2025 के आखिरी हफ्ते में बैंकों की लंबी छुट्टियां पड़ रही हैं। 22 दिसंबर से शुरू हो रहे इस सप्ताह में क्रिसमस, चौथे शनिवार और रविवार के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में 7 में से 6 दिन बैंक बंद रहेंगे। खासकर मिजोरम, नागालैंड और मेघालय जैसे राज्यों में लगातार 5 दिनों तक कामकाज ठप रहेगा।

News Source: इंडिया टीवी
तमिलनाडु – विरुधनगर – 3

तमिलनाडु – विरुधनगर – 3

तमिलनाडु – विरुधनगर – 3तमिलनाडु – विरुधनगर – 3तमिलनाडु – विरुधनगर – 3तमिलनाडु – विरुधनगर – 3तमिलनाडु – विरुधनगर – 3तमिलनाडु – विरुधनगर – 3तमिलनाडु – विरुधनगर – 3तमिलनाडु – विरुधनगर – 3तमिलनाडु – विरुधनगर – 3

News Source: एबीपी न्यूज़
तमिलनाडु – चेन्नई – 2

तमिलनाडु – चेन्नई – 2

तमिलनाडु – चेन्नई – 2 तमिलनाडु – चेन्नई – 2 तमिलनाडु – चेन्नई – 2 तमिलनाडु – चेन्नई – 2

News Source: एबीपी न्यूज़
मिजोरम सरकार ने किया निजीकरण का फैसला, बेचेगी 7 पावर प्लांट

मिजोरम सरकार ने किया निजीकरण का फैसला, बेचेगी 7 पावर प्लांट

मिजोरम सरकार ने भारी रखरखाव लागत को ध्यान में रखते हुए सात छोटे हाइड्रो पावर प्लांट को निजी हाथों में सौंपने का फैसला किया है। CM लालदुहोमा का मानना है कि इससे राज्य को आर्थिक लाभ होगा। विपक्ष पार्टी इस फैसले को राज्य के हितों के खिलाफ बता रहा है। मजोरम अब बिजली के लिए त्रिपुरा पर निर्भर नहीं रहेगा, सरकार नए हाइड्रो और सोलर प्रोजेक्ट्स पर काम तेज कर दिया है।

News Source: ऑफिशियल लिंक