आपकी जानकारी के लिए बता दे अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। जिसकी स्कूल फीस हजारो में नहीं बल्कि लाखों में है। रिपोर्ट के मुताबिक, नर्सरी से 7वीं तक की फीस करीब 1.70 लाख रुपये और 11-12वीं की फ़ीस 9.65 लाख रुपये है। इस स्कूल में शाहरुख और करीना जैसे बड़े सितारों के बच्चे भी पढ़ते हैं।
नए साल में कब-कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें
कुछ ही दिनों में नए साल का जश्न शुरू होने वाला है। अगर आप भी पार्टी प्रेमी हैं, तो साल 2026 के ‘ड्राई डे’ कैलेंडर पर एक नजर जरूर डाल लें। जनवरी में गणतंत्र दिवस से लेकर अक्टूबर में गांधी जयंती और दिसंबर में क्रिसमस तक, कई खास मौकों पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। पहले से आप अपनी पार्टियों का मजा बरकरार रख सकते हैं।
भारतीय शेयर बाजार में आई जोरधार तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाई लंबी छलांग
भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार का दिन काफी शानदार रहा, जहाँ चारो और खरीदारी के चलते सेंसेक्स 638 अंक और निफ्टी 206 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए। आईटी, मेटल और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा चमक दिखी है। जानकारों का मानना है कि ब्याज दरों में कटौती की संभावना और ग्लोबल सिग्नल्स से बाजार में यह तेजी आई है।
नए साल 2026 में चाहते है सुख-शांति, तो घर से हटा दे ये 3 चीजें:
टूटी मूर्तियां: घर के मंदिर में खंडित मूर्ति रखने से तरक्की रुकती है, ऐसे में इन्हें नदी में प्रवाहित कर दें।
बंद घड़ी: घर में रुकी हुई घड़ी न सिर्फ काम में देरी का कारण बनती है., बल्कि किस्मत भी ब्लॉक कर देती है।
टूटा कांच या बर्तन: टूटा हुआ आईना और बर्तन होने से घर में गरीबी और झगड़े बढ़ते हैं।
सांवरिया जी दर्शन करने जा रहे युवकों की कार ट्रेलर में घुसी, 2 की मौत
राजस्थान के शाहपुरा में देर रात एक कार सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। इस हादसे में आत्माराम मीणा (29) और बाबूलाल मीणा (28) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक साथी गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ सांवरिया जी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे।
वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पेश किया 24,486 करोड़ का बजट
उत्तर प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज विधानसभा में 24,486.98 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया है। इस बजट का मुख्य उद्देश्य राज्य में विकास की रफ्तार को तेज करना है। इसमें बिजली, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा और महिला कल्याण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया गया है। सरकार का मानना है कि इस अतिरिक्त फंड से बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
साल 2025 में भारत के लिए इन खिलाड़ियों ने गाड़े सफलता के झंडे
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 सबसे खास रहा। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, वहीं सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम एशिया कप चैंपियन बनी। हार्दिक पांड्या ने 2000 रन और 100 विकेट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया, जबकि अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे युवाओं ने बल्ले से गदर मचाया। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया।
दिल्ली की जनता पर मेहरबान हुई रेखा सरकार, ट्रैफिक चालानों से मिलेगा छुटकारा
साल 2026 में दिल्ली की जनता को ट्रैफिक चालानों से बड़ी राहत मिल सकती है। दरअसल रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली की जनता के लिए ‘एमनेस्टी स्कीम’ लाने की तैयारी में है। इस योजना के तहत पुराने चालान माफ किए जा सकते हैं। इसका फायदा उन्हें मिलेगा जिनका रिकॉर्ड साफ है, जबकि बार-बार नियम तोड़ने वालों को छूट नहीं मिलेगी।
पूर्व IPS अधिकारी ने की खुदकुशी की कोशिश
पंजाब के पूर्व IPS अधिकारी अमर सिंह चहल ने सोमवार को अपनी छाती में गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की। फ़िलहाल अभी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है जिससे पता चला है कि उनके साथ 8 करोड़ रुपये का ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था। साथ ही अमर सिंह 2015 के पुलिस फायरिंग मामले में भी आरोपी थे।
विधानसभा में अपराधियों और विपक्ष पर भड़के CM योगी
इत्तर प्रदेश विधानसभा में सीएम योगी विपक्ष पर भड़क गए है। उनका कहना है की अपराधियों पर ऐसी कार्रवाई होगी कि कोई फातिहा पढ़ने लायक भी नहीं बचेगा। कफ सिरप मामले में सपा को घेरते हुए उन्होंने बताया कि 77 आरोपी पकड़े जा चुके हैं और जांच जारी है। साथ ही, उन्होंने वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए आधिकारिक मिसाल बताया।