Oppo कंपनी चीन की एक मशहूर मोबाइल निर्माता कंपनी है जो जिसे भारत में भी पसंद किया जाता है। ओप्पो अपना नया टैबलेट OPPO Pad Air 5 25 दिसंबर को लॉन्च करने जा रहा है। यह पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा पावरफुल होगा, जिसमें 2.8K डिस्प्ले और 10,050mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। यह टैबलेट स्टाइलिश पिंक और ग्रे रंगों में आएगा और इसमें 12GB तक रैम का विकल्प होगा।
पीलीभीत : बाथरूम में गीजर गैस से दम घुटने से पति-पत्नी की मौत
पीलीभीत जिले में गैस गीजर से हुए रिसाव ने एक हस्ते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बाथरूम में नहाने गए पति-पत्नी की जहरीली गैस (कार्बन मोनोऑक्साइड) के कारण दम घुटने से मौत हो गई। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर जब परिजनों ने गेट तोड़ा, तो दोनों फर्श पर बेसुध पड़े थे । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।
BREAKING : पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का निधन
उत्तरकाशी पुरोला के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे और देहरादून के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। राजेश साल 2007 में कांग्रेस से विधायक चुने गए, जिसके बाद वो भाजपा में शामिल हो गए थे। उनके जाने से क्षेत्र में शोक की लहर है।
भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का ऐलान, 11 जनवरी से शुरू होगा घमासान
नए साल 2026 की शुरुआत में भारतीय टीम न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी। इस दौरे में 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। सीरीज का आगाज 11 जनवरी होगा, जबकि टी20 सीरीज 21 जनवरी से शुरू होगी। BCCI ने टी20 के लिए 15 सदस्यीय टीम भी घोषित कर दी है। घर में खेलते हुए टीम इंडिया अपना दबदबा कायम रखेगी, जिससे फैंस को रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है।
भीषण ठंड के चलते स्कूल बंद, DM ने जारी किया सख्त आदेश
इन दिनों उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जौनपुर के जिलाधिकारी ने 23 और 24 दिसंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। हालांकि, शिक्षक और कर्मचारी विभागीय कार्यों के लिए स्कूल आते रहेंगे। प्रशासन ने शीतलहर को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर की 1.68 लाख की ऑनलाइन ठगी
जागरूकता के बावजूद ऑनलाइन ठगी की घटनाएं जारी हैं। हाल ही में एमपी के बुरहानपुर में एक पावरलूम व्यापारी से ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.68 लाख रुपये ठग लिए गए। हालांकि, पुलिस की साइबर सेल ने कमाल की फुर्ती दिखाई। शिकायत मिलते ही ठग का बैंक खाता सीज कर दिया गया और पीड़ित को उसके 1.09 लाख रुपये वापस दिला दिए गए।
ब्रश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
अपनी सेहत के लिए क्या जरुरी है इसका ध्यान सभी को रखना जरुरी है। दांतों की सफाई के लिए प्लास्टिक ब्रश और केमिकल युक्त टूथपेस्ट का ज्यादा इस्तेमाल सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घटिया क्वालिटी के ब्रश से माइक्रोप्लास्टिक और टूथपेस्ट में मौजूद SLS शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ा सकते हैं। इनसे बचने के लिए अच्छी क्वालिटी का ब्रश इस्तेमाल करें।
बेटे के लिए बहू देखने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत
झारखण्ड के बरांव गांव में 60 वर्षीय शांति कुमार की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई, वह अपने बेटे की शादी के लिए लड़की देखने जा रही थी। हादसे के बाद लोगो ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक चालक अख्तर अंसारी एवं एजाज अंसारी को हिरासत में ले लिया है।
मोदी के खिलाफ विवादित नारे पर एक्शन, कांग्रेस नेताओ पर केस दर्ज
हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस रैली के दौरान ‘मोदी तेरी कब खुदेगी’ नारे लगाने पर पटना के सिविल कोर्ट ने केस दर्ज किया है। हाईकोर्ट के वकील रवि भूषण वर्मा ने यह मामला दायर किया है। इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, और गांधी परिवार साथ ही जयपुर की कांग्रेस नेता मंजुलता मीणा को आरोपी बनाया है। कांग्रेस की तरफ से यह रैली 14 दिसंबर को निकाली थी।
आखिर 30 साल के बाद क्यों निकलता है पेट?
इंसान का 30 की उम्र के बाद पेट निकलना आम बात है, क्योंकि शरीर में मसल्स कम होने लगती हैं जिससे कैलोरी धीरे बर्न होती है। हार्मोनल बदलाव और कोर्टिसोल बढ़ने से मोटापा घटाना पहले के मुकाबले बहुत मुश्किल हो जाता है। साथ ही, बॉडी इंसुलिन को सही से इस्तेमाल नहीं कर पाती, जिससे शुगर फैट बनकर पेट पर जमा होने लगती है।