📱Download Our App
इंश्योरेंस क्लेम में कंपनी करे आनाकानी तो न हों परेशान, ऐसे सिखाएं सबक और पाएं अपना हक

इंश्योरेंस क्लेम में कंपनी करे आनाकानी तो न हों परेशान, ऐसे सिखाएं सबक और पाएं अपना हक

बीमा कंपनी क्लेम देने में लपड़ा करे तो डरे नहीं, लोकपाल (Ombudsman) के पास जाकर अपनी शिकायत ठोकें। क्रिटिकल इलनेस में सर्वाइवल पीरियड का ध्यान रखना जरूरी है। अगर कंपनी बात न सुने, तो कानूनी रास्ता खुला है। सही कागजात और नियमों की जानकारी ही आपको इस झमेले से बचाकर आपका पैसा दिलाएगी।

News Source: लाइवमिंट
पीएम मोदी का भी है इस सरकारी स्कीम पर भरोसा, तगड़े मुनाफे के साथ पैसा एकदम सेफ!

पीएम मोदी का भी है इस सरकारी स्कीम पर भरोसा, तगड़े मुनाफे के साथ पैसा एकदम सेफ!

अगर आप भी बिना जोखिम मोटा मुनाफा चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की NSC स्कीम बेस्ट है। खुद पीएम मोदी ने इसमें करीब 9 लाख रुपये निवेश किए हैं। इसमें 7.7% ब्याज और टैक्स छूट का डबल फायदा मिलता है। बस 1,000 रुपये से शुरुआत करें और 5 साल में सरकारी गारंटी के साथ अपना पैसा बढ़ता देखें।

News Source: लाइवमिंट
टी-20 वर्ल्ड कप की टीम से पत्ता कटा, अब घरेलू मैदान पर पंजाब के लिए खेलेंगे शुभमन गिल

टी-20 वर्ल्ड कप की टीम से पत्ता कटा, अब घरेलू मैदान पर पंजाब के लिए खेलेंगे शुभमन गिल

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड में जगह न मिलने के बाद शुभman गिल अब घरेलू क्रिकेट में अपना दम दिखाएंगे। वे विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की टीम से खेलते नजर आएंगे। गिल के साथ उनके लंगोटिया यार अभिषेक शर्मा और रफ्तार के सौदागर अर्शदीप सिंह भी टीम में शामिल हैं। 24 दिसंबर से होने वाले इस टूर्नामेंट में सबकी नजरें गिल के बल्ले पर होंगी।

News Source: मनीकंट्रोल
अचानक रिटायर हुआ ये भारतीय खिलाड़ी, कभी CSK ने दिए थे 9 करोड़

अचानक रिटायर हुआ ये भारतीय खिलाड़ी, कभी CSK ने दिए थे 9 करोड़

कर्नाटक के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले और भारतीय खिलाडी कृष्णप्पा गौतम ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया है। इस स्पिनर का करियर करीब 14 साल का रहा। उन्होंने 2021 में शिखर धवन की कप्तानी में भारत के लिए एक वनडे मैच खेला था। IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गौतम को 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

News Source: इंडिया टीवी
क्या मीठा खाने से ही होती है शुगर? डॉक्टर से जानिये डायबिटीज की असली वजह

क्या मीठा खाने से ही होती है शुगर? डॉक्टर से जानिये डायबिटीज की असली वजह

अक्सर लोग सोचते हैं कि ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज होती है, लेकिन डॉक्टर आशीष सैनी के मुताबिक ये सिर्फ आधा सच है। असल में खराब लाइफस्टाइल, मोटापा और जेनेटिक्स इसके मुख्य कारण हैं। सिर्फ चीनी छोड़ने से काम नहीं चलेगा, सेहतमंद रहने के लिए वर्कआउट और सही डाइट भी जरूरी है।

News Source: न्यूज़ 18
₹5000 की SIP से पाएं ₹31 लाख का रिटर्न, इतने साल बाद

₹5000 की SIP से पाएं ₹31 लाख का रिटर्न, इतने साल बाद

लम्बे समय का निवेश करने वालो के लिए SIP सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसमें लम्बे समय वालो को कम्पाउंडिंग का अच्छा फायदा मिलता है। इस पर मिलने वाला रिटर्न मार्केट पर निर्भर करता है। अगर आप ₹5,000 की एसआईपी 15 साल तक चलाते है, तो आपको 12% से 15% रिटर्न मिलेगा। यानि की आप 24 से 31 लाख का फंड इकठ्ठा कर सकते है।

News Source: इंडिया टीवी
बस और बाइक जोरदार टक्कर, 52 वर्षीय युवक की गयी जान

बस और बाइक जोरदार टक्कर, 52 वर्षीय युवक की गयी जान

यूपी के टहरौली के पास सोमवार दोपहर 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुमारिया खेरो के रहने वाले 52 वर्षीय देवेंद्र राजपूत को सामने से आ रही बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी।

News Source: अमर उजाला
कानपुर-अयोध्या समेत कई शहरों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट

कानपुर-अयोध्या समेत कई शहरों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने कानपुर, अयोध्या, वाराणसी, आगरा और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति घोषित की है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य होने से उड़ानों और ट्रेनों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ा है।

News Source: दैनिक भास्कर
BREAKING : हैदराबाद एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

BREAKING : हैदराबाद एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

हैदराबाद एयरपोर्ट पर उस समय बवाल मच गया, जब एम्स्टर्डम से आने वाली KLM की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। रिपोर्ट के मुताबिक ये धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई थी। जैसे ही सुचना मिली सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई ।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश पर हर महीने मिलेगी फिक्स्ड इनकम

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश पर हर महीने मिलेगी फिक्स्ड इनकम

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम सुरक्षित निवेश के साथ हर महीने कमाई का बेहतरीन ऑप्शन है। इस स्कीम में 7 .4% की दर से ब्याज मिलता है। इसमें आप 5 साल के लिए अपना पैसा एकमुश्त निवेश कर सकते है। आप सिंगल खाते में 9 लाख और जॉइंट खाते में 15 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। 15 लाख के निवेश पर आपको हर महीने 9250 रुपये मिलेंगे।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष