📱Download Our App
कलयुगी पत्नी की खौफनाक करतूत: प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

कलयुगी पत्नी की खौफनाक करतूत: प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

यूपी के संभल में रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक बेवफा पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हैवानियत ऐसी कि लाश को ठिकाने लगाने के लिए ग्राइंडर मशीन से उसके हाथ-पांव काट दिए और शव को फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया है।

News Source: मनीकंट्रोल
दिल्ली क्राइम ब्रांच : नकली दवाओं की प्रिंटिंग प्रेस पर मारा छापा

दिल्ली क्राइम ब्रांच : नकली दवाओं की प्रिंटिंग प्रेस पर मारा छापा

दिल्ली पुलिस ने नकली दवाओं और कॉस्मेटिक का धंधा करने वाली गैंग को पकड़ा है। पुलिस ने उस प्रिंटिंग प्रेस पर छापा मारा जहाँ नकली क्रीम और दवाइयों के डिब्बे छापे जाते थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 5 लोग गिरफ्तार कर लिया हैं। ये लोग असली जैसे दिखने वाले रैपर तैयार कर बाजार में नकली माल सप्लाई करते थे।

News Source: एबीपी न्यूज़
यूपी पुलिस में दरोगा बनने का सुनहरा मौका, 537 पदों पर निकली भर्ती

यूपी पुलिस में दरोगा बनने का सुनहरा मौका, 537 पदों पर निकली भर्ती

यूपी पुलिस ने SI और ASI के 537 पदों पर भर्ती निकाल दी है। अगर आप ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो फौरन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर दें। याद रहे, उम्र और जरूरी कागजात का पचड़ा न हो, इसलिए नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें और तैयारी में जुट जाएं।

News Source: मनीकंट्रोल
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर! क्या साथ आएंगे उद्धव-राज?

महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर! क्या साथ आएंगे उद्धव-राज?

महाराष्ट्र की राजनीति में ‘ठाकरे ब्रदर्स’ के एक होने की अटकलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस से बढ़ती खटपट के बीच संजय राउत ने राहुल गांधी को लेकर तीखे तेवर दिखाए हैं, जिससे महाविकास अघाड़ी में दरार साफ दिख रही है। अब चर्चा है कि बदलते समीकरणों के चलते क्या राज और उद्धव पुराने गिले-शिकवे भुलाकर हाथ मिलाएंगे?

News Source: न्यूज़ 18
अगले 4 दिन इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

अगले 4 दिन इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने 23 से 26 दिसंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसमे केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक का नाम है, इन राज्यों ने तेज हवाओं के साथ पानी बरसेगा। वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है। पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार में भी मौसम खराब रहने वाला है।

News Source: पत्रिका
सुखी पार्टनर के लिए साइकोलॉजी का तगड़ा नुस्खा, बस ये बातें मान लीं तो प्यार कभी नहीं होगा कम!

सुखी पार्टनर के लिए साइकोलॉजी का तगड़ा नुस्खा, बस ये बातें मान लीं तो प्यार कभी नहीं होगा कम!

रिश्ते में कड़वाहट दूर करने के लिए मनोविज्ञान कहता है कि पार्टनर की बात दिल से सुनें और एक-दूसरे को स्पेस दें। छोटी-छोटी खुशियों को सेलिब्रेट करना और बहस के वक्त शांत रहना ही खुशहाल रिश्ते की चाबी है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ तालमेल बिठाना चाहते हैं, तो व्यवहार में ये छोटे बदलाव लाएं।

News Source: प्रभात खबर
इस दिन रिलीज़ होगा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर?

इस दिन रिलीज़ होगा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर?

बॉलीवुड सुपरस्टार ‘सलमान खान’ 27 दिसंबर को 60वां जन्मदिन मनाने वाले है, जिसे लेकर हर साल उनके फैंस में काफी उत्साह रहता है। लेकिन यह साल कुछ खास होने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि सलमान अपने इस बर्थडे पर आने वाली ‘वॉर ड्रामा फिल्म बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज़ कर सकते है।

News Source: आज तक
टीम इंडिया में वापसी के लिए ईशान किशन ने कसा कमर, रोहित-कोहली की तरह मैदान पर मचाएंगे गदर!

टीम इंडिया में वापसी के लिए ईशान किशन ने कसा कमर, रोहित-कोहली की तरह मैदान पर मचाएंगे गदर!

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ईशान किशन ने नीली जर्सी के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है। वे अब वनडे क्रिकेट में पसीना बहाकर रोहित और विराट जैसे दिग्गजों को टक्कर देने की तैयारी में हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में उनका बल्ला अगर आग उगलता है, तो चयनकर्ताओं के लिए उन्हें नजरअंदाज करना नामुमकिन होगा।

News Source: पत्रिका
चाबियों से भरा कंटेनर पलटा, महिला समेत 3 की मौत

चाबियों से भरा कंटेनर पलटा, महिला समेत 3 की मौत

पंजाब के जालंधर की मैक चॉइस टूल फैक्ट्री में चाबियों से भरा भारी कैंटर गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई और 9 घायल हैं। मृतकों में सिम्मी नाम की महिला भी शामिल है, जिसने 10 दिन पहले ही काम शुरू किया था। मालमे की जांच पुलिस कर रही है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पंहुचा दिया है।

 

News Source: ऑफिशियल लिंक
सावधान! ‘साइलेंट कॉल’ के नए जाल में फंस रहे लोग, आपकी एक गलती और बैंक खाता हो जाएगा साफ

सावधान! ‘साइलेंट कॉल’ के नए जाल में फंस रहे लोग, आपकी एक गलती और बैंक खाता हो जाएगा साफ

आजकल ठगों ने ‘साइलेंट कॉल’ का नया पैंतरा चला है। अनजान नंबर से फोन आएगा, आप उठाएंगे तो कोई बोलेगा नहीं, लेकिन इसी दौरान आपका डेटा हैक किया जा सकता है। ऐसे कॉल्स पर ‘हेलो-हेलो’ करने की बजाय तुरंत काट दें और कॉल बैक तो भूलकर भी न करें, वरना आपकी मेहनत की कमाई पर डाका पड़ सकता है।

News Source: एबीपी न्यूज़