📱Download Our App
सोने – चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी

सोने – चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी

कल सप्ताह के पहले दिन दिल्ली में सोने की कीमत 1,685 रुपये की भारी बढ़त के साथ रिकॉर्ड 1,38,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए आल-टाईम हाई पर पहुंच गई है। वंही वैश्विक बाजारों में मजबूती के कारण चांदी भी एक दिनी सर्वाधिक बढ़ोत्तरी में 10,400 रुपये महंगी होकर 2,14,500 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुई।

News Source: एबीपी न्यूज़
ट्रम्प का बड़ा फ़ैसला, 30 देशों से वापस बुलाएँ अमेरिकी राजदूत

ट्रम्प का बड़ा फ़ैसला, 30 देशों से वापस बुलाएँ अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘अमेरिका फर्स्ट’ एजेंडे के तहत बाइडन की कूटनीति को बदलते हुए 30 देशों से अपने राजदूतों को वापस बुलाने का फैसला किया है। इनमें सबसे अधिक देश एशिया और अफ्रीका के हैं। प्रशासन का कहना है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है ताकि राष्ट्रपति के व्यक्तिगत प्रतिनिधि उनके दृष्टिकोण को सही ढंग से लागू कर सकें।

News Source: आज तक
योगी आदित्यनाथ के ‘दो नमूने’ वाले बयान पर अखिलेश ने किया पलटवार

योगी आदित्यनाथ के ‘दो नमूने’ वाले बयान पर अखिलेश ने किया पलटवार

यूपी विधानसभा में CM योगी ने विपक्षी नेताओं पर ‘दो नमूने’ कहकर तंज कसा, जिस पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है । सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा कि यह तंज विरोधियों पर नहीं, बल्कि बीजेपी के अंदरूनी कलह (दिल्ली बनाम लखनऊ) का संकेत है। उन्होंने इसे ‘आत्म-स्वीकृति’ करार दिया है ।

News Source: आज तक
खरगोन : ठंड बढ़ी, 9 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

खरगोन : ठंड बढ़ी, 9 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

खरगोन में कड़ाके की ठंड के कारण तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। स्वास्थ्य विभाग ने हाइपोथर्मिया के बढ़ते जोखिम को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और ठंडी हवाओं से बचने की सलाह दी है।

News Source: न्यूज़ 18
आज खरगोन के पानवा गाँव आ रहे राज्यपाल मंगुभाई पटेल

आज खरगोन के पानवा गाँव आ रहे राज्यपाल मंगुभाई पटेल

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज, 23 दिसंबर को खरगोन जिले के पनवा ग्राम आ रहे है । राज्यपाल यहाँ आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे और शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेंगे। प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर सुरक्षा और अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

News Source: दैनिक भास्कर
BREAKING : बांग्लादेश ने भारत में रोकी अपनी वीजा सर्विस

BREAKING : बांग्लादेश ने भारत में रोकी अपनी वीजा सर्विस

दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग ने भारत में अपनी सभी वीजा सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए रोक दी हैं। यह फैसला बांग्लादेश हाई-कमीशन के बाहर हुए भारी विरोध-प्रदर्शन के बाद लिया गया है । प्रदर्शनकारी बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

News Source: X ( ट्वीटर )
पंजाबी गायिका मिस पूजा ने अपने निधन की खबरों पर दिया पहला बयान

पंजाबी गायिका मिस पूजा ने अपने निधन की खबरों पर दिया पहला बयान

मशहूर पंजाबी गायिका मिस पूजा के निधन की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं, जो पूरी तरह से फर्जी निकलीं। गायिका ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर इन अफवाहों का खंडन किया और अपने प्रशंसकों को बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं ।

News Source: दैनिक भास्कर
पंजाब में पूर्व IG ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, छोड़ा 12 पेज का सुसाइड नोट

पंजाब में पूर्व IG ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, छोड़ा 12 पेज का सुसाइड नोट

पंजाब के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने सोमवार को पटियाला स्थित अपने आवास पर खुद को छाती में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है । पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव से SIT या CBI से मामले की जांच करवाने की मांग की है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें ऑनलाइन फ्रॉड के कारण हुए बड़े वित्तीय नुकसान का जिक्र है । चहल 2015 के कोटकपूरा गोलीकांड मामले में भी आरोपी रहे हैं ।

News Source: दैनिक भास्कर
हीरो सुपर स्प्लेंडर XTEC का धमाका: फुल टैंक में नाप देगी 700 किमी का सफर

हीरो सुपर स्प्लेंडर XTEC का धमाका: फुल टैंक में नाप देगी 700 किमी का सफर

हीरो ने अपनी नई सुपर स्प्लेंडर XTEC से बाजार में आग लगा दी है। दमदार 125cc इंजन और धांसू माइलेज के दम पर यह बाइक एक बार फुल टैंक कराने पर पूरे 700 किलोमीटर तक दौड़ेगी। इसमें डिजिटल कंसोल और ब्लूटूथ जैसे हाई-टेक फीचर्स भी दिए गए हैं, जो होंडा और टीवीएस की छुट्टी करने के लिए काफी हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
8वें वेतन आयोग पर छिड़ी जंग: सरकारी कर्मचारियों ने ठोंकी ताल

8वें वेतन आयोग पर छिड़ी जंग: सरकारी कर्मचारियों ने ठोंकी ताल

8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महंगाई की मार को देखते हुए कर्मचारी यूनियन न्यूनतम वेतन को 18,000 से बढ़ाकर 26,000 रुपये करने की मांग पर अड़े हैं। फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी बहस तेज है। अब गेंद सरकार के पाले में है कि वह कब तक नया आयोग बनाकर लाखों कर्मचारियों को खुशियों की सौगात देती है।

News Source: मनीकंट्रोल