📱Download Our App
ब्रेकिंग न्यूज़ : उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, 2 आतंकी घिरे

ब्रेकिंग न्यूज़ : उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, 2 आतंकी घिरे

जम्मू – कश्मीर के उधमपुर के जोफड़-रामनगर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को घेरा है । सुरक्षाबल घटनास्थल पर पूरी तैयारी के साथ मौजूद हैं और स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं।

News Source: अमर उजाला
ट्रम्प के दावे ‘भारत रूसी तेल नहीं ख़रीदेगा’ पर रूस ने दी पहली प्रतिक्रिया

ट्रम्प के दावे ‘भारत रूसी तेल नहीं ख़रीदेगा’ पर रूस ने दी पहली प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे पर कि भारत रूसी तेल की खरीद बंद कर देगा, पर रूस ने प्रतिक्रिया दी है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उन्हें भारत की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक बयान या सूचना नहीं मिली है। उन्होंने भारत-रूस संबंधों को रणनीतिक और अटूट बताते हुए कहा कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और वह अपने आर्थिक हितों के आधार पर निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है।

News Source: इंस्टाग्राम
आज 1.5% मजबूत हुआ भारतीय रुपया

आज 1.5% मजबूत हुआ भारतीय रुपया

रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 1.5% की तेज़ बढ़त के साथ 90.125 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया । यह 2018 के बाद एक दिन में सबसे बड़ी मजबूती मानी जा रही है । बता दें रुपया अब तक डॉलर के मुकाबले ₹92.02 प्रति डॉलर तक जा चुका है ।

News Source: न्यूज़ 18
जोश हाई  में है शेयर बाजार, सेंसेक्स 2070 अंक के पास उछलकर बंद

जोश हाई में है शेयर बाजार, सेंसेक्स 2070 अंक के पास उछलकर बंद

भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा ने भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ उछाल ला दिया है। मंगलवार को सेंसेक्स 2,400+ अंकों की भारी बढ़त के साथ खुला, जबकि क्लोजिंग के समय यह 2070 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ। आज निफ्टी भी 25,730 के करीब बंद हुआ । वंही NIFTY IT 2.5% की बढ़त के साथ 39,006.10 के स्तर पर बंद हुआ है ।

News Source: न्यूज़ 18
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ का टीजर जारी, देखें

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ का टीजर जारी, देखें

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर सामने आ चुका है और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। टीजर में रणवीर का रॉ और इंटेंस लुक फैंस को काफी प्रभावित कर रहा है। जबरदस्त बैकग्राउंड स्कोर और हाई-ऑक्टेन एक्शन दृश्यों ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। देखें टीजर

News Source: यूट्यूब
शिवराज सिंह चौहान को राहत : सुप्रीम कोर्ट में मानहानि केस वापस लिया गया

शिवराज सिंह चौहान को राहत : सुप्रीम कोर्ट में मानहानि केस वापस लिया गया

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। विवेक टंकार ने उनके खिलाफ दर्ज मानहानि (डिफेमेशन) केस को खुद ही वापस ले लिया। शीर्ष अदालत ने अब इस मामले में कोई आगे कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है। वकीलों का कहना है कि यह फैसला राजनीतिक तनाव कम करने की दिशा में कदम माना जा रहा है।

News Source: एनडीटीवी
देवास ब्रेकिंग : रसूलपुर चौराहा बना मौत का चौराहा 🚨

देवास ब्रेकिंग : रसूलपुर चौराहा बना मौत का चौराहा 🚨

रसूलपुर चौराहे पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक युवा सरपंच की मौत हो गई। नेशनल हाईवे पर धीमी गति से चल रहा ब्रिज निर्माण का कार्य आए दिन इन हादसों की वजह बन रहा है। स्थानीय लोगों में नेशनल हाईवे के अधिकारियों के प्रति भारी आक्रोश है। इस दुर्घटना के बाद अर्जुन बड़ोद मार्ग पर घंटों लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीर परेशान रहे।

News Source: इंस्टाग्राम
मंदसौर: ओलावृष्टि से फ़सल बर्बाद, किसान SDM के पैर छूने गया

मंदसौर: ओलावृष्टि से फ़सल बर्बाद, किसान SDM के पैर छूने गया

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भीषण ओलावृष्टि ने किसान की गेहूँ-चली की फ़सल को नष्ट कर दिया। भारी नुक़सान देख एक किसान SDM के सामने गिर पड़ा और मदद की गुहार लगाई। ग्रामीणों और प्रशासन के बीच फ़सल मुआवज़ा, राहत पैकेज जैसे मुद्दों पर तीखी माँगें उठ रही हैं। कृषि समुदाय में ग़ुस्सा और निराशा है।

News Source: एनडीटीवी
जबलपुर : हाईवा ट्रक पुल से गिरा, कार के ऊपर खेत में पलटा, 2 की मौत

जबलपुर : हाईवा ट्रक पुल से गिरा, कार के ऊपर खेत में पलटा, 2 की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एक हाईवा ट्रक पुल से नीचे गिरकर एक कार के ऊपर पलट गया, जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और राहत-बचाव जारी है।

News Source: एनडीटीवी
लोकसभा में विपक्ष के 8 सांसद सस्पेंड, स्पीकर पर फेकें कागज

लोकसभा में विपक्ष के 8 सांसद सस्पेंड, स्पीकर पर फेकें कागज

लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, अमरिंदर राजा वड‍िंग, हिबी ईडन, किरन रेड्डी, प्रशांत पोडोले, एस वेंकटेश्वरन और जीन कोर‍ियाकोस को निलंबित किया गया है । आरोप है कि उन्होंने सदन में स्पीकर की कुर्सी के पास आकर हंगामा किया और कागज फाड़कर उनको कुर्सी के पास उड़ा दिए। लोकसभा को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

News Source: X ( ट्वीटर )