आज का दिन सामाजिक संबंधों को मजबूत करने के लिए बेहतरीन है। व्यापार में साझेदारी के कार्यों से अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। कला और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बढ़ेगा। किसी पुराने कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
कन्या राशिफल : 23 दिसंबर 2025
आज आप अपने काम को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करेंगे । आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लें और अनावश्यक खरीदारी से बचें। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी और वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें, समय पर भोजन करें।आज मन प्रसन्न रहेगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
सिंह राशिफल : 23 दिसंबर 2025
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के शुभ संकेत हैं। व्यापार में नए संपर्कों से लाभ होगा और विस्तार की योजनाएं सफल रहेंगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
कर्क राशिफल : 23 दिसंबर 2025
आज आप मानसिक रूप से थोड़े भावुक महसूस कर सकते हैं, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। काम का दबाव अधिक रहेगा । मेहनत सफल होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें । योग और ध्यान आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होंगे। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
मिथुन राशिफल : 23 दिसंबर 2025
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा, जिससे रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी । समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी रहेगा । प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें ताकि मौसमी बीमारियों से बचे रहें। प्रसन्नता बनी रहेगी। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
वृषभ राशिफल : 23 दिसंबर 2025
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है, अन्यथा अनावश्यक विवाद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें और अजनबी पर भरोसा न करें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी मेहनत भरा रह सकता है। शाम के समय परिवार के साथ मानसिक शांति मिलेगी। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
मेष राशिफल : 23 दिसंबर 2025
आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी और नए प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन निवेश करते समय सावधानी बरतें। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
अरावली विवाद पर भूपेंद्र यादव की सफाई
अरावली पर चल रहे विवाद पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपनी सफ़ाई दी है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि अरावली में NCR क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा । उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर फैली अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि केवल 0.19% क्षेत्र में ही सीमित खनन संभव है । 100 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली पहाड़ियां और ढलान पूरी तरह संरक्षित रहेंगी ।
विजय हजारे ट्रॉफी : जानें कब-कब खेलेंगे रोहित-विराट? देखें शेड्यूल
विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज 24 दिसंबर से हो रहा है । विराट कोहली दिल्ली की टीम की ओर से और रोहित शर्मा मुंबई की ओर से शुरुआती 2-2 मुकाबलों में खेलेंगे । शेड्यूल के अनुसार रोहित-विराट 24 और 26 दिसंबर को खेलेंगे । मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो होटस्टार पर देख सकते है ।
किस देश में हर घंटे हो रही सबसे ज्यादा लोगों की मौत?
एक नई रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में हर घंटे सबसे ज्यादा मौतों के मामले में चीन शीर्ष पर है, जहाँ हर घंटे करीब 1,221 लोग अपनी जान गंवाते हैं । वंही भारत इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, जहाँ हर घंटे लगभग 1,069 मौतें होती हैं । इसके बाद अमेरिका 332 मौतों के साथ तीसरे स्थान पर है ।