छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक जनसभा के दौरान भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने आरोप लगाया है कि 2013 के झीरम घाटी हमले की साजिश में कांग्रेस के ही ‘अंदरूनी लोग’ शामिल थे । JP ने पूरी जिम्मेदारी से कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने नक्सलियों के साथ मिलकर अपने ही साथियों को मरवाने की सूचनाएं साझा की थीं ।
धारा 498A पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि पति द्वारा अपने माता-पिता और भाई को पैसे भेजना या पत्नी से घर के खर्च का हिसाब रखने को कहना, आईपीसी की धारा 498A के तहत ‘क्रूरता’ नहीं माना जा सकता है। यह वैवाहिक जीवन की सामान्य परिस्थिति है । SC ने कहा कि पति-पत्नी के आपसी विवाद में पूरे परिवार को घसीटना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है।
BIHAR BREAKING : सुबह-सुबह बड़ा ट्रैन हादसा टला, बाल-बाल बचे यात्री
बिहार के भोजपुर में मंगलवार तड़के एक बड़ा ट्रेन हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, आरा-सासाराम पैसेंजर ट्रेन उदवंतनगर के पास पटरी पर आए एक रोटावेटर से टकरा गई। घने कोहरे की वजह से टक्कर हुई, जिसके बाद ट्रैन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही की कोई भी घायल नहीं हुआ और ट्रेन भी पटरी से नहीं उतरी।
MP BREAKING : गहरी खाई में गिरा डंपर, कांग्रेस नेता समेत 3 की मौत
मध्य प्रदेश के दमोह-छतरपुर हाईवे पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में गिट्टी से भरा एक डंपर 25 फीट गहरी पुलिया में जा गिरा। जिसमे कांग्रेस नेता शहजाद खान सहित तीन लोगो की मौत हो गयी। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस पहुंची और रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाला।
शोकिंग! MP में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म
MP के छिंदवाड़ा में एक निजी अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। जन्म लेने वाले बच्चों में दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार, मां और चारों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। चिकित्सा विज्ञान में एक साथ चार बच्चों का जन्म होना काफी दुर्लभ माना जाता है।
मीन राशिफल : 23 दिसंबर 2025
आज आप स्वयं को अधिक रचनात्मक और कल्पनाशील महसूस करेंगे। कलात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि और धन दोनों प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा और अपनों के साथ समय बीतेगा। धन लाभ के नए स्रोत खुल सकते हैं, जो आपकी आर्थिक चिंताएं दूर करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें । यात्रा के योग बन रहे हैं। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
कुंभ राशिफल : 23 दिसंबर 2025
आज का दिन मिला-जुला रहेगा, कुछ नए अवसर मिलेंगे तो कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा। ऑफिस में वरिष्ठों के साथ तालमेल बनाए रखें। अनावश्यक उधार देने से बचें। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कठिन काम आसान हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
मकर राशिफल : 23 दिसंबर 2025
आज आपको अपने करियर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, मेहनत से ही सफलता प्राप्त होगी। संपत्ति से जुड़े विवाद हल हो सकते हैं, जिससे घर में शांति आएगी। व्यापार में नई तकनीक का प्रयोग लाभदायक सिद्ध होगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से पढ़ लें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
धनु राशिफल : 23 दिसंबर 2025
आज धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है । कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं जो आपके भविष्य के लिए लाभदायक रहेंगे। खर्चों को नियंत्रित करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी । मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
वृश्चिक राशिफल : 23 दिसंबर 2025
आज आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी बुद्धिमानी से उन्हें हल कर लेंगे। निवेश के लिए दिन शुभ है, लेकिन विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन